क्रायोजेनियाई कल्प (Cryogenian Period) पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास में एक कल्प था, जो आज से 85 करोड़ वर्ष पहले आरम्भ हुआ और 63.5 करोड़ वर्ष पहले अंत हुआ। यह नूतनप्राग्जीवी महाकल्प (Neoproterozoic) का भाग था। इस से पहले टोनियाई कल्प (Tonian) चल रहा था और इसके बाद इडिऐकरन कल्प (Ediacaran) का आरम्भ हुआ।[1] क्रायोजेनियाई कल्प के कालखंड में पृथ्वी पर हिमानियों का सबसे अधिक विस्तार हुआ और माना जाता है कि हिमचादरें भूमध्य रेखा तक पहुँच जाने से सम्भव है कि कुछ समय के लिए पूरी पृथ्वी पर बर्फ़ जमी हुई थी।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Ogg, James G.; Ogg, Gabi; Gradstein, Felix M. (2008). The Concise Geologic Time Scale. Cambridge University Press. पृ॰ 184. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-521-89849-2. मूल से 17 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 जुलाई 2018.