खिलाड़ी (1992 फ़िल्म)

1992 की अब्बस-मस्तान की फ़िल्म

खिलाड़ी 1992 की हिन्दी भाषा की रोमांचकारी थ्रिलर फिल्म है। अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित यह फिल्म अक्षय कुमार की शुरुआती सफलता थी। इसमें आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी और साबीहा भी हैं, जबकि प्रेम चोपड़ा, शक्ति कपूर, अनंत महादेवन और जॉनी लीवर ने सहायक भूमिका निभाई है। खिलाड़ी बॉक्स ऑफिस पर आलोचनात्मक और व्यावसायिक रूप से सफल रही और 1992 की दसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

खिलाड़ी

खिलाड़ी का पोस्टर
निर्देशक अब्बास-मस्तान
निर्माता गिरीश जैन
अभिनेता अक्षय कुमार,
आयशा जुल्का,
दीपक तिजोरी,
टिन्नू आनन्द,
शरत सक्सेना,
अनंत महादेवन,
बीना बैनर्जी,
जॉनी लीवर
संगीतकार जतिन ललित
प्रदर्शन तिथि
5 जून 1992
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

राज मल्होत्रा (अक्षय कुमार), बॉनी (दीपक तिजोरी), नीलम चौधरी (आयशा जुल्का) और शीतल नाथ (साबीहा) अपने कॉलेज में चार शरारतबाज़ हैं। राज इंस्पेक्टर सुरेश मल्होत्रा (शक्ति कपूर) का छोटा भाई हैं। बॉनी के पास कोई रिश्तेदार नहीं हैं। शीतल मंत्री कैलाश नाथ (प्रेम चोपड़ा) की पुत्री हैं। जबकि नीलम अपने चाचा (अनंत महादेवन) की एकमात्र जीवित रिश्तेदार है और उनकी जायदाद की उत्तराधिकारी है। राज और नीलम के साथ-साथ बॉनी और शीताल रूमानी रूप से एक साथ हैं।

मुख्य कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

जतिन-ललित ने साउंडट्रैक बनाया, जो 1992 के सर्वश्रेष्ठ बिकने वाले शीर्ष 5 एल्बमों में से एक था।

खिलाड़ी
एल्बम जतिन-ललित द्वारा
जारी 1992
संगीत शैली फिल्म साउंडट्रैक
लेबल वीनस
निर्माता जतिन-ललित
जतिन-ललित कालक्रम

जो जीता वही सिकन्दर
(1992)
खिलाड़ी
(1992)
राजू बन गया जेंटलमैन
(1992)
क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."देखा तेरी मस्त निगाहों में"महेन्द्र देहलवीकुमार सानु, आशा भोंसले8:28
2."होके मन आज मगन"महेन्द्र देहलवीउदित नारायण, आशा भोंसले, अभिजीत7:35
3."हम यार है यारों के"महेन्द्र देहलवीअभिजीत, उदित नारायण6:18
4."हम यार है यारों के" (दुखद संस्करण)महेन्द्र देहलवीअभिजीत1:21
5."खुद को क्या समझती है"श्याम राजअभिजीत, उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति, सपना मुखर्जी6:33
6."क्या खबर थी जाना"देव कोहलीअभिजीत, आशा भोंसले5:03
7."तू शमा मैं परवाना तेरा"देव कोहलीअभिजीत, अलीशा चिनॉय7:21
8."वादा रहा सनम" (डुएट)अनवर सागरअलका याज्ञिक, अभिजीत6:08
9."वादा रहा सनम" (सोलो)अनवर सागरअभिजीत6:09

परिणाम संपादित करें

अक्षय कुमार की पहली सफल फिल्म थी और इसे बॉक्स ऑफिस पर "सुपर हिट" घोषित किया गया था। कहानी का मूल आधार 1975 की ऋषि कपूर और नीतू सिंह अभिनीत फिल्म खेल खेल में जैसा है। इस फिल्म से "खिलाड़ी" नाम वाली अक्षय कुमार की फिल्मों की श्रृंखला शुरू हुई। जिसमें मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995), खिलाड़ियों का खिलाड़ी (1996), मिस्टर एंड मिसेज़ खिलाड़ी (1997), इन्टरनेशनल खिलाड़ी (1999), खिलाड़ी 420 (2000) और खिलाड़ी 786 (2012) शामिल है।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें