गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान

गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान भारत के केन्द्र शासित राज्य अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह  निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार के द्वीप पर स्थित है जो पूर्वी हिंद महासागर (बंगाल की खाड़ी) में स्थित है।
पार्क का कुल क्षेत्रफल लगभग ११० वर्ग कि॰मी॰ है और यह एक १२ कि॰मी॰ चौड़े वन बफर ज़ोन से और बड़े कैम्पबॅल बे राष्ट्रीय उद्यान से अलग होता है।