गोलियों की रासलीला रामलीला

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

गोलियों की रासलीला रामलीला संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित २०१३ की बॉलीवुड की हिन्दी रोमांटिक-नाटक फ़िल्म है। राम-लीला दुश्मनी, घृणा और ख़ून ख़राबे के बीच पनपी एक प्रेम कहानी है। गुजरात में सनेड़ा और रजाड़ी खानदानों के बीच पांच सौ सालों से दुश्मनी चली आ रही है।[3][4][5]

गोलियों की रासलीला रामलीला

फिल्म प्रचार पोस्टर
निर्देशक संजय लीला भंसाली
पटकथा संजय लीला भंसाली
सिद्धार्थ-गरीमा
रुत्विक ओज़ा
निर्माता संजय लीला भंसाली
चेतन देवलेकर
कोशोर लुल्ला
सन्दीप सिंह
अभिनेता रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण
छायाकार रवि वर्मन
संपादक राजेश जी पाण्डे
संगीतकार मोंटी शर्मा
संजय लीला भंसाली
निर्माण
कंपनियां
भंसाली प्रोडक्शंस
इरॉस इंटरनेशनल[1]
वितरक इरॉस इंटरनेशनल
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 15 नवम्बर 2013 (2013-11-15)
लम्बाई
155 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 85 करोड़ (US$12.41 मिलियन)[2]

पटकथा संपादित करें

राम (रणवीर सिंह) और लीला (दीपिका पादुकोण) की जो दो अलग-अलग कबीलों के खास घरानों के हैं। दोनों के कबीलों के लोग एक-दूसरे के जान के दुश्मन हैं और फूटी आंख नहीं सुहाते मगर प्यार कहां ये सब देखता है। जवान राम-लीला जब एक दूसरे को देखते हैं तो उनके बीच प्रेम की चिंगारी इस कदर लगती है कि जो बुझाए नहीं बुझती। गुजरात का रोमियो (राम) बिंदास जूलियट (लीला) के प्यार में पड़ जाता है। एक तरफ दोनों कबीलों के लोग गोलियां बरसाकर अपनी पुराणी दुश्मनी की आग में जलते हैं वहीं इन्हीं गोलियों के बीच राम-लीला की रासलीला परवान चढ़ती है। कुछ टि्वस्ट और नाटकीय घटनाक्रम के बाद राम अपने समुदाय का मुखिया बन जाता है और लीला अपने समूह की। लीला का चचेरा भाई इसे कबूल नहीं कर पाता। वह एक साजिश रचता है। नतीजे में नया खून खराबा शुरू हो जाता है। सुखांत होेने का अहसास दिलाती कहानी दुखद अंजाम तक पहुंचती है।

कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

गीतों की सूची
क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."अंग लगा दे"अदिति पॉल & शैल हाड़ा 5:27
2."धूप"श्रेया घोषाल3:36
3."इश्कियाऊं ढिश्कियाऊं"आदित्य नारायण4:51
4."लाल इश्क़"अरिजीत सिंह6:27
5."लहू मुँह लग गया"शैल हाड़ा, ओस्मान मीर5:00
6."मोर बानी थानघट करे"ओस्मान मीर, अदिति पॉल3:58
7."नगाड़ा संग ढ़ोल"श्रेया घोषाल, ओस्मान मीर4:33
8."पूरे चाँद"शैल हाड़ा4:08
9."राम चाहे लीला"भूमि त्रिवेदी4:04
10."तत्तड़ तत्तड़"आदित्य नारायण4:58
11."भाई भाई (भला मोरी रामा)"अरविन्द वेगड़ा1:07
कुल अवधि:47:02

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Cast and crew". बॉलीवुड हंगामा. मूल से 30 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 नवंबर 2013.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 20 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 नवंबर 2013.
  3. कोमल नाहटा (15 नवम्बर 2013). "क्या रंग लाएगी भंसाली की 'राम-लीला' ?". बीबीसी हिन्दी. मूल से 18 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 नवम्बर 2013.
  4. "मूवी रिव्यु: राम-लीला". दैनिक भास्कर. 15 नवम्बर 2013. मूल से 18 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 नवम्बर 2013.
  5. रामकुमार सिंह (15 नवम्बर 2013). "भंसाली ग्रामर की भव्य कमर्शियल प्रेम कहानी". राजस्थान पत्रिका. मूल से 21 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 नवम्बर 2013.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें