चाय एक लोकप्रिय पेय है। यह चाय के पौधों की पत्तियों से बनता है। चाय मुख्यतः तीन प्रकार की होती है (1) काली चाय (2) हरी चाय (3) गट्टी चाय भारत में चाय के प्रमुख उत्पादन क्षेत्र निम्न है:- क उत्तर पूर्वी भारत :- असम मेघालय अरुणाचल प्रदेश पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा ख. दक्षिण का नीलगिरी क्षेत्र ख. उत्तर पश्चिम का पहाड़ी भाग

इतिहास संपादित करें

सबसे पहले सन् १८१५ में कुछ अंग्रेज़ यात्रियों का ध्यान असम में उगने वाली चाय की झाड़ियों पर गया जिससे स्थानीय क़बाइली लोग एक पेय बनाकर पीते थे। भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड बैंटिक ने १८३४में चाय की परंपरा भारत में शुरू करने और उसका उत्पादन करने की संभावना तलाश करने के लिए एक समिति का गठन किया। इसके बाद १८३५ में असम में चाय के बाग़ लगाए गए।[1]

कहते हैं कि एक दिन चीन के सम्राट शैन नुंग के रखे हुए गर्म पानी के प्याले में, हवा के ज़रिये उड़कर कुछ सूखी पत्तियाँ आकर उसमे गिर गयी, जिनसे पानी में रंग आया और जब उन्होंने उसकी चुस्की ली तो उन्हें उसका स्वाद बहुत पसंद आया। बस यहीं से शुरू होता है चाय का सफ़र। ये बात ईसा से २७३७ साल पहले की है। सन् ३५० में चाय पीने की परंपरा का पहला उल्लेख मिलता है। सन् १६१० में डच व्यापारी चीन से चाय यूरोप ले गए और धीरे-धीरे ये समूची दुनिया का प्रिय पेय पदार्थ बन गया।

एक और कथा के अनुसार छठवीं शताब्दी में चीन के हुनान प्रांत में भारतीय बौद्ध भिक्षु बोधिधर्म बिना सोए ध्यान साधना करते थे। वे जागे रहने के लिए एक ख़ास पौधे की पत्तियां चबाते थे और बाद में यही पौधा चाय के पौधे के रूप में पहचाना गया।

भारत में प्रचलन संपादित करें

यह बहुविदित है, भारत में सर्वप्रथम चाय का बहुतायत प्रचलन ब्रिटिश शासनकाल में इन्हीं ब्रिटिशों द्वारा ही हुआ था।

चाय उत्पादित करने वाले देश संपादित करें

चाय का उत्पादन विश्व में सबसे ज्यादा भारत में किया जाता था लेकिन अब चीन का स्थान इसमें प्रथम है तथा सबसे ज्यादा निर्यातक देश श्रीलंका है। यहाँ तक की श्रीलंका की राष्ट्रीय आय भी चाय के निर्यात से चलती है ।

चाय से जुड़े आँकड़े संपादित करें

 
2017 में उत्पादित चाय का प्रतिशत ██ More than 1 000 000t ██ Between 100 000 and 1 000 000 t ██ Between 20 000 and 100 000 t ██ Between 2 000 and 20 000 t ██ Less than 2 000 t
 
2003 में उत्पादित कुल चाय का प्रतिशत

उत्पादन संपादित करें

वर्ष २००३ तक पूरे विश्व में चाय का उत्पादन ३.१५ मिलियन टन वार्षिक था। प्रमुख उत्पादक देशों में भारत, तथा उसके बाद चीन का स्थान था (अब चीन ने भारत से इस क्षेत्र में बाजी मार ली है), अन्य प्रमुख उत्पादक देशों में श्रीलंका एवं कीनिया इसके बाद महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं। चीन ही अभी एकमात्र ऐसा देश है जो लगभग हर तरह की चाय का बड़े पैमाने पर औद्योगिक उत्पादन करता है।

उत्पादन - टन में. २००४-२००५ कें आंकड़े
आंकड़े (FAO) के सौजन्य से Base de données de la FAO, accès du 14 novembre 2006

चीन 855 192,00 25 % 940 500,00 27 %
भारत 850 500,00 25 % 830 700,00 24 %
श्रीलंका 308 090,00 9 % 308 090,00 9 %
कीनीया 295 000,00 9 % 295 000,00 9 %
तुर्की 201 663,00 6 % 202 000,00 6 %
इंडोनेशिया 164 817,00 5 % 171 410,00 5 %
वियतनाम 108 422,00 3 % 110 000,00 3 %
जापान 101 000,00 3 % 100 000,00 3 %
अर्जेन्टाईना 64 000,00 2 % 64 000,00 2 %
बांग्लादेश 58 000,00 2 % 58 000,00 2 %
ईरान 52 000,00 2 % 52 000,00 2 %
मलावी 50 090,00 1 % 50 000,00 1 %
यूगांडा 36 000,00 1 % 36 000,00 1 %
अन्य देश 208 948,70 6 % 215 939,70 6 %
कुल 3 353 722,70 100 % 3 433 639,70 100 %

जैविक चाय का उत्पादन संपादित करें

जब से जैविक खेती का प्रचलन बढा है जैविक चाय के उत्पादन में भी काफी बढोत्तरी देखी गयी है। २००३ में ३,५०० टन जैविक चाय की खेती की गयी थी। जैविक चाय के उत्पादन का ज्यादातर हिस्से की खरीदारी (लगभग ७५%) फ्रांस, जर्मनी, जापान, अमरीका एवं ब्रिटेन द्वारा की जाती है।

चा या चाय कुछ अन्य भाषाओं में संपादित करें

भाषा नाम भाषा नाम भाषा नाम भाषा नाम भाषा नाम
अल्बानियन çajचाज अम्हेरिक pronounced shy शाए अरबी شاي shaiशाए असमिया চাহ साह असिरियाई pronounced chai चाए अजेरी çayचाय
बांग्ला চা "चा" बोस्नियाई čajचाज बुल्गारियन чай चाय पंपागन cha क्यूबानो tsa
क्रोयेशियाई čaj चेक čaj (4) अंग्रेजी char, slang जार्जियन ჩაი, chai यूनानी τσάι tsái
गुजराती ચા cha हिन्दी चाय chai जावाई tèh जापानी , ちゃ, cha कन्नड़ Chaha
कजाक шай shai कोंकणी cha कोरियन 茶,차 cha मकदूनियन чај, čaj मलयालम "chaya"
मराठी चहा chahaa मैथिली चाह chah मंगोलियाई цай, tsai नेपाली चिया उड़िया cha फारसी چای chaay
पंजाबी ਚਾਹ पुर्तगाली chá रोमानी ceai रूसी чай, chai सर्बियाई чај, čaj
स्लोवाक čaj स्लोवानी čaj सोमाली shaax स्वाहिली chai तगालोग tsaa
थाई ชา, cha तिब्बती ཇ་ja तिंगित cháayu तुर्की çay यूक्रेनी чай chai
उर्दू چاى उजबेक choy वियतनामी *trà and chè (5)

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

सामान्य संपादित करें

इंटरनेट पर उपलब्ध पुस्तक संपादित करें

चाय:-इतिहास, संस्कृति एवं स्थानीय विशेषतायें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "चाय की खेती कब, कहाँ और कैसे?". BBC News. २००६-०४-३०. मूल से 2 मई 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 जनवरी 2008.