चित्रगुप्त

हिंदू मिथकों में एक देवता, यमराज के सहायक

चित्रगुप्त एक हिन्दू देवता हैं जो यमराज के सहायक के रूप मे कार्य करते हैं और मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा "अग्रसंधानि" नामक रजिस्टर में रखते हैं। मनुष्य के मृत्यु होने पर यमलोक पहुंचने पर, चित्रगुप्त जी उनके कर्मों को पढ़ते हैं, जिससे यह निर्णय लेने में आसानी मिलती है कि वे पृथ्वी पर उसके कर्मों के आधार पर स्वर्ग जाएगा या नर्क। वे ब्रह्मा के सत्रहवें मानसपुत्र हैं। ऐसा माना जाता है कि उनकी रचना ब्रह्मा की आत्मा और मन (चित) से हुई है और इस प्रकार उन्हें ब्राह्मण की तरह वेद लिखने का अधिकार दिया गया है, और क्षत्रिय का कर्तव्य भी सौंपा गया है इसलिए उनके वंशज को ब्रह्माक्षत्रीय माना जाता है। [1][2][3]

चित्रगुप्त

बैंकॉक में चित्रगुप्त जी मूर्ति
संबंध हिन्दू देवता
निवासस्थान संयमनीपुरी
मंत्र ॐ यमाय धर्मराजाय श्री चित्रगुप्ताय वै नमः
अस्त्र लेखनी(मसि) एवं तलवार (असि)
जीवनसाथी सुर्यपुत्री दक्षिणा नंदिनी
एरावती शोभावती

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Klostermaier, Klaus K. (2014-10-01). A Concise Encyclopedia of Hinduism (अंग्रेज़ी में). Simon and Schuster. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-78074-672-2.
  2. Philip, Neil; Wilkinson, Philip (2008-04-01). Mythology (अंग्रेज़ी में). Dorling Kindersley Limited. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-4053-3475-4.
  3. Dalal, Roshen (2014-04-18). Hinduism: An Alphabetical Guide (अंग्रेज़ी में). Penguin UK. पृ॰ 1393. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-8475-277-9.