यदि आप बिहार के इसी नाम के गाँव पर जानकारी ढूंढ रहे हैं तो चौरा का लेख देखिये

चौरा (Chowra) भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह पड़ोसी कमोर्ता द्वीप से पश्चिम में और कत्चल द्वीप से पश्चिमोत्तर में स्थित है। चौरा से बड़ा तेरेस्सा द्वीप इस से दक्षिण में स्थित है।[2]

चौरा द्वीप
Chowra Island
स्थानीय नाम:
सानेन्या, सोनेन्यो
चौरा द्वीप Chowra Island is located in अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
चौरा द्वीप Chowra Island
चौरा द्वीप
Chowra Island
अण्डमान और निकोबार तथा भारत में चौरा का स्थान
चौरा द्वीप Chowra Island is located in भारत
चौरा द्वीप Chowra Island
चौरा द्वीप
Chowra Island
चौरा द्वीप
Chowra Island (भारत)
भूगोल
अवस्थितिबंगाल की खाड़ी
निर्देशांक8°27′18″N 93°02′42″E / 8.455°N 93.045°E / 8.455; 93.045निर्देशांक: 8°27′18″N 93°02′42″E / 8.455°N 93.045°E / 8.455; 93.045
द्वीपसमूहनिकोबार द्वीपसमूह
आसन्न जल निकायहिन्द महासागर
द्वीप संख्या1
मुख्य द्वीप
  • चौरा
क्षेत्रफल5.85 km2 (2.259 sq mi)[1]
लम्बाई2.3 km (1.43 mi)
चौड़ाई[convert: needs a number]
तटरेखा10 km (6 mi)
अधिकतम ऊँचाई104.5 m (342.8 ft)
प्रशासन
ज़िलानिकोबार ज़िला
द्वीपसमूहनिकोबार द्वीपसमूह
प्रशासनिक विभागनन्कोव्री विभाग
बृहतम बस्तीदक्षिणी एजेन्सी (pop. 750)
जनसांख्यिकी
जनसंख्या1270 (2011)
जन घनत्व217 /km2 (562 /sq mi)

भूगोल संपादित करें

द्वीप पर अधिकतर भूमि निचली सतह की समतल धरती है लेकिन दक्षिणी छोर पर १०४.५ मीटर की ऊँची चट्टान है। द्वीप के पश्चिमोत्तरी तट से परे समुद्र में प्रवाल शैल-श्रेणी (कोरल रीफ़) लगभग २ किमी तक चलती है।

बस्तियाँ संपादित करें

द्वीप पर पाँच गाँव हैं जो सभी पूर्वी तट के समीप हैं। इनकी आबादियाँ इस प्रकार हैं:

  • अलहिआत (Alhiat): १९०
  • चोंगकामोंग (Chongkamong): १५०
  • कुइतासुक (Kuitasuk): २७७
  • राइहिओन (Raihion): २७६
  • तहाइला (Tahaila): ३७७

संस्कृति संपादित करें

चौरा द्वीप के पाँच गाँव मिलकर हर वर्ष ३ सप्ताह का "पानुओहोनोत" नामक त्यौहार मनाते हैं जिसके आयोजन के लिये हर वर्ष में एक गाँव ज़िम्मेदारी लेता है। इस त्यौहार की तैयारी में कई महीने लग जाते हैं और इसमें अन्या गाँव भी थोड़ी-बहुत सहायता करते हैं। अगले वर्ष क्रमानुसार अगला गाँव ज़िम्मेदारी लेता है। यह त्यौहार पूर्वजों के सम्मान और स्मृति में आयोजित होता है।[3] त्यौहार मनाने के लिये नाच-गाना होता है और अंत में एक नौका चलाने की स्पर्धा होती है। "पानुओहोनोत" का अर्थ सूअर त्यौहार है और यह पूर्वोत्तर से वायु-प्रवाह आरम्भ होने के मौसम में आयोजित होता है। जब हवा की दिशा पलटकर दक्षिणपश्चिम से आरम्भ होती है तो "कांचेउओल्लो" (अर्थ: मुर्गी त्यौहार) आयोजित होता है।[3]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Islandwise Area and Population - 2011 Census" (PDF). Government of Andaman. मूल (PDF) से 28 August 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 May 2016.
  2. "Islands of Andaman and Nicobar Islands (India)". UN. मूल से 17 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 July 2014.
  3. Geeti Sen (2001). The Human Landscape. Orient Blackswan. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-250-2045-5.