छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ राज्य का उच्च-न्यायालय है। यह बिलासपुर में स्थित है। यह भारत के नवीनतम उच्च-न्यायालयों में से एक है। इसे १ नवंबर २००० को मध्य प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, २००० के अंतर्गत मान्यता मिली थी। बिलासपुर उच्च-न्यायालय देश का १९वां उच्च-न्यायालय है।[1]

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय
स्थापना २००१
अधिकार क्षेत्र भारत
स्थान बोदरी, बिलासपुर
निर्वाचन पद्धति राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश एवं उस राज्य के राज्यपाल की सलाह से
प्राधिकृत भारत का संविधान
निर्णय पर अपील हेतु भारत का सर्वोच्च न्यायालय
न्यायाधीशको कार्यकाल ६२ वर्ष की आयु तक
पदों की संख्या १८
जालस्थल http://www.cghighcourt.nic.in/
न्यायमूर्ति
वर्तमान रमेश सिन्हा
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर

सम्मानीय न्यायाधीश आर.एस. गर्ग इसके प्रथम मुख्य न्यायाधीश थे।[2] वर्तमान में न्यायाधीशों के १८ पद स्वीकृत किये गए हैं।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सूची[3][4][5] संपादित करें

  • जस्टिस गौतम भादुड़ी
  • जस्टिस संजय के अग्रवाल
  • जस्टिस पी सेम कोसी
  • जस्टिस संजय अग्रवाल
  • जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल
  • जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू
  • जस्टिस रजनी दुबे
  • जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास
  • जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी
  • जस्टिस दीपक कुमार तिवारी
  • जस्टिस सचिन सिंह राजपूत
  • जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल

मुख्य न्यायाधीश संपादित करें

वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा जी हैं। इससे पहले यह इलाहाबाद उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश थे।

भूतपूर्व मुख्य-न्यायाधीशों की सूची[6] संपादित करें

  • सम्मानीय न्यायाधीश आर.एस. गर्ग (१ नवम्बर २००० से ४ दिसम्बर २०००)
  • सम्मानीय न्यायाधीश डब्लू.ए. शिशाक (४ दिसम्बर २००० से ६ फ़रवरी २००२)
  • सम्मानीय न्यायाधीश के.एच्.एन. करंगा (६ फ़रवरी २००२ से २८ मई २००४)
  • सम्मानीय न्यायाधीश इ.एस.वी. मोहंती (२८ मई २००४ से १४ मार्च २००५)
  • सम्मानीय न्यायाधीश ए.के पटनायक (१४ मार्च २००५ से २ फ़रवरी २००८)
  • सम्मानीय न्यायाधीश राजीव गुप्ता (२-२-२००८ से १०-१०-२०१२)
  • सम्मानीय न्यायाधीश यतिंद्र सिंह (२२-१०-२०१२ से ८-१०-२०१४)
  • सम्मानीय न्यायाधीश नवीन सिन्हा (९-७-२०१४ से ११-५-२०१६)
  • सम्मानीय न्यायाधीश दीपक गुप्ता (16.05.2016 से 16.02.2017)
  • सम्मानीय न्यायाधीश थोटाथिल बी राधाकृष्णन (18.03.2017 से 06.07.2018)
  • सम्मानीय न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी (07.07.2018 से 26.03.2019)

भूतपूर्व न्यायाधीश जिन्होंने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया संपादित करें

(१) सम्मानीय न्यायाधीश एच.एल. दत्तू

(२) सम्मानीय न्यायाधीश ए.के पटनायक

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बार-एसोसिएशन संपादित करें

‘’’छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बार-एसोसिएशन’’’ बिलासपुर उच्च न्यायालय में कार्यरत सभी अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिक-निकाय है, प्रतिनिधियों का चयन सीधे-वोटिंग द्वारा लगभग २,४०० सदस्यों के मतों से होता है, जिनका कार्यकाल २ वर्षों का होता है।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल वहाब खान हैं। सचिव अरविंद दुबे, उपाध्यक्ष वरिष्ठ रजनीश सिंह, उपाध्यक्ष महिला दीपाली पांडेय हैं।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 5 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ अक्तूबर २०१३.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से ५ नवंबर २०१२ को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ अक्तूबर २०१३.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से १२ दिसंबर २०११ को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अक्तूबर 2013.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ अक्तूबर २०१३.
  5. "संग्रहीत प्रति". मूल से २६ अप्रैल २०१४ को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ अक्तूबर २०१३.
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से १२ दिसंबर २०११ को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ अक्तूबर २०१३.