जसकौर मीणा

भारतीय राजनीतिज्ञ

जसकौर मीणा एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान में दौसा से लोकसभा सांसद हैं। पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री हैं। वे सवाई माधोपुर से लगातार लोकसभाओं ( 1999-2004) में प्रतिनिधित्व किया। ये भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल थी और लम्बे समय तक केंद्रीय कार्यकारिणी में उपाध्य्क्ष रही। जब भी यह सक्रिय राजनीति में नही रहीं उस दौरान इन्होंने सवाई माधोपुर व लालसोट क्षेत्र के जनजातीय युवाओं व बालिकाओं की शिक्षा व रोजगार हेतु प्रेरित किया, उनके प्रति लोगों में निष्ठा व उनके लोगों के जुड़ाव के कारण भारतीय जनता पार्टी ने 2019 में एक बार फिर मौका दिया और जसकौर मीना दौसा से सांसद चुनी गई।

जसकौर मीणा सांसद

पदस्थ
कार्यभार ग्रहण 
23 मई 2019
निर्वाचन क्षेत्र दौसा
कार्यकाल
1999 - 2004
निर्वाचन क्षेत्र सवाई माधोपुर

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार
कार्यकाल
2003 - 2004

जन्म 3 मई 1947 (1947-05-03) (आयु 76)
मंडावारी, दौसा, राजस्थान
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी श्रीलाल मीणा
संतान 2
धर्म हिन्दु

परिचय संपादित करें

जसकौर मीणा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पूर्व शिक्षिका थी। बाद में भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर राजनीती में सक्रिय भूमिका निभाई।

सन्दर्भ संपादित करें