जस्सी गिल

भारतीय गायक और अभिनेता

जसदीप सिंह गिल जिन्हें अब जस्सी गिल के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय गायक और अभिनेता है यह मुख्य रूप से संगीत में नजर आते है।

जस्सी गिल
जस्सी गिल २०१९ में
पृष्ठभूमि
जन्म नामजसदीप सिंह गिल
जन्म29 नवम्बर 1988 (1988-11-29) (आयु 35)
पेशागायक, अभिनेता
सक्रियता वर्ष२०११-वर्तमान

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

जस्सी गिल जिनका जन्म २९ नवम्बर १९८८ को पंजाब के खन्ना शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा गोबिंदगढ़ पब्लिक कॉलेज से दो विषयों संगीत और शारीरिक शिक्षा में पूरी की। उन्होंने स्थानीय उत्सवों में गाने का अभ्यास किया और फिर एक अच्छे गायक बने।[1]

संगीत करियर संपादित करें

गिल ने २०११ में बैचमेट एल्बम के साथ अपने संगीत करियर की शुरुआत की। इसमें उन्हें "चूड़ियां" नामक गाने से सफलता मिली। २०१२ में उन्होंने एकल गीत "विग्रे शराबी" गाया था। जनवरी २०१३ में उन्होंने अपना दूसरा एल्बम बैचमेट २ जारी किया, जो पिछले एल्बम की तुलना में एक बड़ा हिट रहा था, और इसमें बोल नारिंदर बैथ के थे और "लांसर" गीत भी शामिल किया गया जो हिट रहा। इसके बाद फिर इन्हें पंजाबी फिल्म डैडी कूल मुंडे फूल में भी गीत गाने का मौक़ा मिला और उसमें "क्लासमेट" नाम का गाना गाया था जिसके संगीत निर्देशन देसी क्र्यू का था।[2] सितंबर २०१३ में वह एक और एकल गीत, "प्यार मेरा" के साथ खूब सुर्ख़ियों में आये।[3] इसके बाद अपने एल्बम रीप्ले की सफलता के बाद, उन्होंने २०१७ में एकल गीत "नाखरे" को रिलीज किया।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Lakhi, Navleen Kaur (26 December 2013). "Voices To Reckon With". हिन्दुस्तान टाईम्स. मूल से 5 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 January 2014.
  2. Lakhi, Navleen Kaur (26 December 2013). "Voices To Reckon With". हिन्दुस्तान टाईम्स. मूल से 5 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 January 2014.
  3. Singh, Jasmine (16 December 2013). "Youth Connect - Jassi Gill". The Tribune India. मूल से 26 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 January 2014.