जावा भूकंप २००९ २ सितंबर २००९ को इंडोनेशिया के जावा द्वीप में स्थानीय समय १४:५५ को आया भूकंप है। इसकी तीव्रता ७.३ मापी गई और इसमे ४२ लोगो के मारे जाने की खबर हैं[1][2]। भूंकप का केंद्र जावा के दक्षिणी तट पर तासिकमलय शहर के पास था[3]। यह जकार्ता से दो सौ किलोमीटर दूर है।

क्षति संपादित करें

इसका केंद्र सतह से 63 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप के केंद्र पश्चिमी जावा में लगभग 13 सौ घरों को नुकसान पहुंचा है तथा हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़कर पलायन करना पड़ा है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार भूकंप से 700 घर पूरी तरह ढह गए हैं तथा 600 घरों को सामान्य नुकसान पहुंचा है।[2]

बाद के झटके संपादित करें

4.9 तीव्रता वाला २ सितंबर २००९ को स्थानीय समय १६:२८ को[4]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "इंडोनेशिया में भूकंप, दहशत में सड़कों पर आए लोग (नवभारत टाइम्स पर)". मूल से 6 सितंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 सितंबर 2009.
  2. इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 42 हुई (एन.डी.टी.वी पर)[मृत कड़ियाँ]
  3. 82237_cid_4620834,00.html इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़ी (डॉयचे वेले पर)[मृत कड़ियाँ]
  4. "Magnitude 4.9 - Java, Indonesia - 2009 सितंबर 02 09:28:45 UTC" Archived 2009-09-05 at the वेबैक मशीन Earthquake Hazards Program, United States Geological Survey