जॉली एलएलबी २

२०१७ की हिंदी फ़िल्म

द स्टेट बनाम जॉली एलएलबी २ या केवल जॉली एलएलबी २ एक भारतीय हिंदी हास्य फिल्म है[3][4] जिसका लेखन तथा निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, हुमा कुरेशी, अन्नू कपूर, कुमुद म‍िश्रा तथा सौरभ शुक्ला हैं।[5][6][7] यह फ़िल्म २०१३ में आई जॉली एलएलबी का सीक्वल है। यह फ़िल्म एक व्यंग्यात्मक कोर्टरुम ड्रामा है, जो कि भारतीय कानूनी प्रणाली और आम आदमी पर न्यायिक प्रणाली के पड़े प्रभाव पर कटाक्ष करती है। यह १० फरवरी २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।

जोली एलएलबी २

जॉली एलएलबी २ का पोस्टर
निर्देशक सुभाष कपूर
लेखक सुभाष कपूर
पटकथा सुभाष कपूर
निर्माता फॉक्स स्टार स्टूडियोज़
अभिनेता अक्षय कुमार
हुमा कुरेशी
अन्नू कपूर
छायाकार कमलजीत नेगी
संपादक चंद्रशेखर प्रजापति
संगीतकार मंज म्यूज़िक
मीत ब्रदर्स
चिरंतन भट्ट
विशाल खुराना
वितरक फॉक्स स्टार स्टूडियोज़
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 10 फ़रवरी 2017 (2017-02-10)
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 30 करोड़[1]
कुल कारोबार 192.15 करोड़[2]

चलचित्र कथावस्तु संपादित करें

पात्र संपादित करें

आलोचना संपादित करें

भारतीय न्यायिक प्रणाली का चित्रण संपादित करें

फिल्म के शीर्षक और भारतीय कानूनी व्यवस्था के चित्रण पर विवाद हुआ। एडवोकेट अजयकुमार वाघमारे ने एलएलबी शब्द को हटाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक मामला दायर किया और कहा कि इस शब्द का इस्तेमाल भारतीय कानूनी प्रणाली का अपमान करने के लिए एक "जानबूझकर किया गया प्रयास" है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म की सामग्री की जांच के लिए एक 3 सदस्यीय समिति नियुक्त की। भारत के उच्चतम न्यायालय ने फिल्म की समीक्षा के लिए मुख्य न्यायाधीश जे.एस. खेहर और जस्टिस एन. वी. रमना और डी. वा. चन्द्रचुड से मिलकर 3 सदस्यीय पैनल को भी नियुक्त किया।

बाटा से मुकदमा संपादित करें

फिल्म के ट्रेलर ने बाटा शूज़, एक जूता ब्रांड के लिए एक बेतरतीब संदर्भ दिखाया। बाटा इंडिया की तरफ से कोछर एंड कंपनी ने टिप्पणी के लिए फिल्म निर्माताओं को एक कानूनी नोटिस जारी कर 3 करोड़ (यूएस $ 470,000) का मुकदमा दायर किया था। केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने दायर मुकदमे के संबंध में ब्रांड के संदर्भ को फ़िल्म में से संपादित किया था।

प्रतिबंध संपादित करें

पाकिस्तान में फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, पाकिस्तान के केंद्रीय बोर्ड ऑफ सेंसर ने जम्मू और कश्मीर के आतंकवाद के मुद्दों से संबंधित कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई है।

संगीत संपादित करें

फ़िल्म के संगीतकार मंज म्यूज़िक, मीत ब्रदर्स, चिरंतन भट्ट, विशाल खुराना हैं। फ़िल्म के गीत शब्बीर अहमद, जुनैद वसी, मंज म्यूज़िक एवं रफ़्तार ने लिखे हैं। संगीत अधिकारों का अधिग्रहण टी-सीरीज़ ने किया है। फ़िल्म की सम्पूर्ण एल्बम जिसमें ४ गाने हैं, १३ जनवरी २०१७ को रिलीज़ की गयी।

गीतों की सूची
क्र॰शीर्षकगीतकारसंगीतकारगायकअवधि
1."गो पागल"मंज म्यूज़िक, रफ़्तारमंज म्यूज़िक, नीलेश पटेलरफ़्तार, निंदी कौर2:52
2."बावरा मन"जुनैद वसीचिरंतन भट्टज़ुबिन नौटियाल, नीति मोहन3:34
3."जॉली गुड फैलो"शब्बीर अहमदमीत ब्रदर्समीत ब्रदर्स, अर्ल एजर3:52
4."ओ रे रंगरेज़ा (क़व्वाली)"जुनैद वसीविशाल खुरानासुखविंदर सिंह, मुर्तज़ा मुस्तफा, क़ादिर मुस्तफा4:52
कुल अवधि:15:11

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Jolly LLB 2 box office collection day 1: Akshay Kumar film recovered cost, now ready to earn profit". इंडियन एक्सप्रेस. 10 February 2017. मूल से 10 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 February 2017.
  2. "Box Office: Worldwide Collections and Day wise breakup of Akshay Kumar's Jolly LLB 2". बॉलीवुड हंगामा. 11 February 2017. मूल से 16 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 February 2017.
  3. "Check out: Caricatures of Akshay Kumar and Annu Kapoor from Jolly LLB 2". मूल से 13 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अगस्त 2016.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 9 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अगस्त 2016.
  5. "संग्रहीत प्रति". मूल से 12 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अगस्त 2016.
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 7 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अगस्त 2016.
  7. "150 films to be shot in UP". मूल से 28 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 अगस्त 2016.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें