जोरू का गुलाम (1972 फ़िल्म)

1972 की ए॰ भीमसिंह की फ़िल्म

जोरू का गुलाम 1972 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह ए॰ भीमसिंह द्वारा निर्मित और निर्देशित है। इसमें राजेश खन्ना, नन्दा, और ओम प्रकाश मुख्य भूमिकाओं में हैं। संगीत कल्याणजी-आनंदजी का है और गीत आनंद बख्शी ने लिखें हैं।

जोरू का गुलाम

जोरू का गुलाम का पोस्टर
निर्देशक ए॰ भीमसिंह
लेखक अख़्तर-उल-ईमान
पटकथा मधुसूदन केलकर
सी॰ जे॰ पावरी
निर्माता ए॰ भीमसिंह
अभिनेता राजेश खन्ना,
नन्दा,
ओम प्रकाश
संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी
प्रदर्शन तिथि
15 सितंबर 1972
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

श्यामलाल (ओम प्रकाश) की बेटी कल्पना (नन्दा) का पालन-पोषण धन और विलासिता में हुआ है। एक विश्वविद्यालय की छात्रा के रूप में उसे एक संघर्षरत कलाकार, राजेश (राजेश खन्ना) से प्यार हो जाता है। जब इस असंभव प्रेम की खबर घर वापस आती है तो उसके पिता एक अमीर आदमी के साथ उसकी शादी की व्यवस्था कर देते हैं। अनिच्छा से, कल्पना घर से भाग जाती है और राजेश के साथ रहने लगती है। क्रोधित होकर, श्यामलाल कल्पना को अस्वीकार कर देता है और उसे विरासत से बेदखल कर देता है। राजेश के साथ कठिन परिस्थितियों में रहते हुए कल्पना अपनी मां से पत्र-व्यवहार (अचला सचदेव) करती रहती है।

बाद में भी श्यामलाल अपनी स्थिति पर अड़ा हुआ है कि राजेश केवल उसकी संपत्ति के पीछे है और वह उसकी बेटी से सच्चा प्यार नहीं करता है। परेशान होकर, कल्पना राजेश की वित्तीय सफलता और उसकी अद्भुत और समृद्ध जीवनशैली की एक काल्पनिक कहानी गढ़ देती है। फिर वह अपने बेटे के जन्म की घोषणा करती है। अब, अपने नवजात पोते के लिए उत्सुक होकर श्यामलाल घोषणा करता है कि वह अपनी बेटी से मिलने आएगा। एक दुविधा में फंसी कल्पना झूठ पर आधारित इस परेशानी के हल की तलाश में जुट जाती है। श्यामलाल और उसकी पत्नी के आगमन से झूठ का घड़ा भरना शुरू हो जाता है। जहां एक झूठ के परिणामों से बचने के लिए कल्पना झूठ के जाल में फंस जाती है।

मुख्य कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

सभी गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखित; सारा संगीत कल्याणजी-आनंदजी द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."बरस गई रे तरस गई रे"किशोर कुमार3:17
2."कहाँ जाएं हम दो मोहब्बत के मारे"किशोर कुमार, आशा भोंसले3:05
3."आईये आप को मैं"किशोर कुमार3:12
4."जाम पर जाम पीने से"लता मंगेशकर3:22
5."नैनों में निंदिया है"किशोर कुमार, लता मंगेशकर3:25

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें