डगलस कार्ल एंजेलबर्ट अथवा डगलस कार्ल एंगेल्बर्ट (30 जनवरी 1925 – 2 जुलाई 2013) एक अमेरिकी अभियंता और आविष्कारक थे। उन्हें मुख्यतः संगणक माऊस के आविष्कारक और हाइपरटेक्स्ट, सहयोगी सॉफ्टवेयर और इंटरएक्टिव कंप्यूटिंग के रूप में जाना जाता है।

डग एंजेलबर्ट

2008 में डग एंजेलबर्ट
जन्म डग कार्ल एंजेलबर्ट
30 जनवरी 1925
पोर्टलैंड, ऑरेगॉन
मृत्यु जुलाई 2, 2013(2013-07-02) (उम्र 88)
आथर्टन, कैलिफोर्निया
आवास आथर्टन, कैलिफोर्निया
नागरिकता अमेरिका
राष्ट्रीयता अमेरिकी
जातियता जर्मन (पिता), नार्वे और स्वीडन (माँ)
क्षेत्र मानव-कम्प्यूटर संपर्क[1]
आविष्कारक
संस्थान स्टैनफोर्ड अनुसंधान संस्थान,
टीमशेयर,
मैकडोनल डगलस,
बूटस्ट्रैप संस्थान/अलायंस,[2]
डौग एन्गेल्बर्ट संस्थान
शिक्षा ओरेगन स्टेट कॉलेज (स्नातक)
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले (पीएचडी)
डॉक्टरी सलाहकार पॉल एल मॉर्टन[3]
जॉन रॉबर्ट वुडयार्ड
प्रसिद्धि संगणक माऊस
हाइपरटेक्स्ट
सहयोगी सॉफ्टवेयर
इंटरएक्टिव कंप्यूटिंग
प्रभाव वन्नेवर बुश
उल्लेखनीय सम्मान नेशनल मेडल फॉर टेक्नालॉजी,[4]
लेमेलसन-एमआईटी पुरस्कार,
टर्निंग पुरस्कार (1997)[5]
लोवेलास पदक,
नोर्बेर्ट वीनर अवार्ड फॉर सोशल एंड प्रोफेशनल रिस्पांसिबिलिटी,
कंप्यूटर इतिहास संग्रहालय फैलो अवार्ड[6]

पूर्व जीवन संपादित करें

डग एंजेलबर्ट का जन्म अमेरिका के ओरेगन स्थित पोर्टलैंड में हुआ था। उनके पिता कार्ल लुईस एंगेल्बर्ट एक रेडियो मैकेनिक और मां ग्लेडिस शेर्लोट अमेलिया मुनसन एंगेल्बर्ट गृहणी थीं। उन्होंने ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी से विद्युत अभियांत्रिकी की पढ़ाई की। उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान रडार टेक्नीशियन की भूमिका निभाई। उन्होंने नासा की पूर्ववर्ती संस्था नाका में विद्युत अभियंता के तौर पर भी काम किया, लेकिन जल्द ही वह इस नौकरी को छोड़कर डॉक्टरेट की उपाधि के लिए बर्कले स्थित कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय चले गए। इंसान के ज्ञान को बढ़ाने में संगणक कैसे मदद कर सकता है, इस बात में अभिरूचि उन्हें स्टैनफोर्ड शोध संस्थान ले आई।[4][7]

कैरियर और उपलब्धियाँ संपादित करें

स्टैनफोर्ड शोध संस्थान में उन्होंने ऑग्मेंटेशन शोध केन्द्र के नाम से अपनी प्रयोगशाला स्थापित की। उनकी प्रयोगशाला ने एआरपीएनेट के विकास में सहयोग किया़, जिसने इंटरनेट का उद्भव हुआ। उन्होंने 1968 में सैन फ्रांसिसको में माउस का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन किया।[8] इसी कार्यक्रम में उन्होंने पहले वीडियो टेलीकांफ्रेंस का प्रदर्शन किया और टेक्स्ट आधारित लिंक के अपने सिद्धान्त की व्याख्या की।[5] 1883 में एसआरआई 40,000 अमरीकी डॉलर में इस तकनीक का लाइसेंस एपल को विक्रय किया।[4][7]

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

उनकी प्रथम पत्नी बेलार्ड, जिनकी विवाह के 47 वर्ष पश्चात 1997 में मृत्यु हुई, से चार बच्चे गेरडा, डायना, क्रिस्टीना और नॉर्मन हैं।[9][10] 26 जनवरी 2008 को उन्होंने "करेन ओ'लियरी एंजेलबर्ट" से पुनर्विवाह किया। 2007 में एंजेलबर्ट अलजाइमर नामक रोग पाया गया था। 2 जुलाई 2013 को उनका गुर्दे की विफलता के कारण निधन हो गया।[11][12]

पुरस्कार संपादित करें

नेशनल मेडल फॉर टेक्नालॉजी, लेमेलसन-एमआईटी पुरस्कार,[4][7] टर्निंग पुरस्कार (1997),[5] लोवेलास पदक, नोर्बेर्ट वीनर अवार्ड फॉर सोशल एंड प्रोफेशनल रिस्पांसिबिलिटी, कंप्यूटर इतिहास संग्रहालय फैलो अवार्ड[6] आदि।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. doi:10.1145/208344.208352
    This citation will be automatically completed in the next few minutes. You can jump the queue or expand by hand
  2. "Footnote". डौग एन्गेल्बर्ट संस्थान. मूल से 14 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जून 2012.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 1 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जुलाई 2013.
  4. "'अनाथ' हो गया कंप्यूटर माउस, डग एंजेलबर्ट की मौत". बीबीसी हिन्दी. 4 जुलाई 2013 को 10:05 IST. मूल से 8 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जुलाई 2013. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  5. एसीएम पोर्टल से [[https://web.archive.org/web/20150501124254/http://dl.acm.org/author_page.cfm?id=81100342853 Archived 2015-05-01 at the वेबैक मशीन डगलस एंजेलबर्ट]]
  6. "डगलस सी एंजेलबर्ट". हॉल ऑफ़ फेल्लोव्स. कंप्यूटर हिस्ट्री म्यूजियम. मूल से 2 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जुलाई 2012.
  7. "नहीं रहे 'माउस' के जनक डग एंजेलबर्ट". जागरण समाचार पत्र. 04 जुलाई 2013 03:52 PM (IST). अभिगमन तिथि 4 जुलाई 2013. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  8. Hermida, Alfred (5 नवंबर 2001). "Mouse inventor strives for more". बीबीसी. मूल से 1 जून 2002 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जुलाई 2013.
  9. "Celebrating Doug's 85th Birthday". The Doug Engelbart Institute. मूल से 17 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जुलाई 2013.
  10. "Karen O'Leary, Palo Alto, Writer and Producer". Karen O'Leary Englebart. मूल से 7 फ़रवरी 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जुलाई 2013.
  11. "Doug Engelbart American inventor computing legend passes away". GigaOm. 3 जुलाई 2013. मूल से 6 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जुलाई 2013.
  12. Crocker, Dave (3 जुलाई 2013). "Doug Engelbart". मूल से 17 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 जुलाई 2013.