डैग यल्मार अग्ने कार्ल हैमरस्क्जोंल्ड Dag Hjalmar Agne Karl Hammarskjöld सहायता·सूचना, (29 जुलाई 1905 – 18 सितंबर 1961) एक स्वीडिश अधिकारी, राष्ट्रीय आर्थिक सलाहकार, कूटनीतिज्ञ, लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता[1], स्वीडिश अकादमी के सदस्य और संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव के रूप में अपनी सेवाएँ दी है।[2] उम्मीदवारों की एक लंबी शृंखला के बाद जब कोई प्रतिनिधि नहीं चुना गया तब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के द्वारा डैग हैमरस्क्जोंल्ड को विकल्प के रूप में चुना गया, किन्तु वे दुबारा 1957 में निर्विरोध चुने गए। सोवियत संघ उनके नेतृत्व में कांगो समस्या के दौरान गुस्से में आ गया था और सुझाव दिया था कि इस पद पर त्रिकोणीय उम्मीदवार का गठन किया जाये। इसका विरोध पश्चिमी देशों के द्वारा किया गया और सोवियत संघ ने उनका सुझाव मंजूर कर लिया। हैमरस्क्जोंल्ड की मृत्यु उत्तरी रहोडेशिया (अब ज़ाम्बिया) में हवाई दुर्घटना में हुई थी जब वे कांगो के लिए एक शांति मिशन पर थे।[3]

डैग हैमरस्क्जोंल्ड

संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव
पूर्वा धिकारी ट्रीगवी ली
उत्तरा धिकारी यू॰ थांट

जन्म 29 जुलाई 1905
जोंकोपिंग, स्वीडन
मृत्यु 18 सितम्बर 1961(1961-09-18) (उम्र 56)
न्डोला, उत्तरी रहोडेशिया (अब ज़ाम्बिया)

प्रारम्भिक जीवन संपादित करें

डैग हैमरस्क्जोंल्ड का जन्म स्वीडन के जोंकोपिंग में हुआ था। उनके बचपन का अधिकांश समय अपसला में बीता। सन 1914 से 1917 तक स्वीडन के प्रधानमंत्री रहे हजाल्मर हैमरस्क्जोंल्ड के वे पुत्र थे। उनके पूर्वजों ने 17 वीं शताब्दी में स्वीडन पर राज किया था। उन्होने पहले कैथेड्रल स्कूल और फिर अपसला विश्वविद्यालय में अध्ययन किया। 1930 में उन्होने दर्शन से परास्नातक की शिक्षा ग्रहण की और कानून की डिग्री प्राप्त की। कानून की डिग्री के साथ ही उन्हें बेरोजगारी समिति में सहायक सचिव के रूप में नौकरी मिल गई।[4]इस पद पर वे 1930 से 1934 तक रहे। इसी दौरान उन्होने अर्थशास्त्र में "व्यापार चक्र के प्रसार" विषय पर थीसिस लिखा और स्टॉकहोम विश्वविद्यालय से डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की। 1936 में वे सेवेरीग्स रिक्स बैंक में सचिव के रूप में नियुक्त हुये और जल्द ही पदोन्नत भी हुये। वे 1941 से 1948 तक उसी बैंक के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

अपने प्रसाशनिक दायित्वों के साथ डैग हैमरस्क्जोंल्ड ने शीघ्र ही स्वीडन में एक लोकसेवक के रूप में अपने सफल कैरियर को विकसित कर लिया। 1935 से 1941 तक वे सेंट्रल बैंक ऑफ स्वीडन के सचिव रहे। उसी दौरान 1936 से 1945 तक वे बित्त मंत्रालय में राज्य सचिव भी रहे। तत्पश्चात 1941 से 1948 तक वे सेंट्रल बैंक ऑफ स्वीडन के गवर्नर पद पर रहते हुये अपनी सेवाएँ दी। 1947 से 1953 तक वे यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन (OEEC) के लिए स्विडिश प्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवाएँ दी। 1949 से 1951 तक वे विदेश मंत्रालय में कैबिनेट सचिव और 1951 से 1953 तक बिना पोर्टफोलियो के मंत्री रहे।

युद्ध के बाद की आर्थिक समस्याओं को दूर करने हेतु बनाई गयी योजनाओं में उन्होने सरकार का सहयोग किया। 1950 में मार्शल योजना की स्थापना के लिए बुलाये गए पेरिस सम्मेलन का उन्होने प्रतिनिधित्व किया। वे उनीस्केन (Uniscan) के स्वीडिश प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख भी रहे, हालांकि हैमरस्क्जोंल्ड को हमेशा सोशल डेमोक्रेट प्रभुत्व वाली कैबिनेट दिया जाता रहा, क्योंकि उनकी कभी भी किसी राजनीतिक दल में सहभागिता नहीं रही थी। 1951 में हैमरस्क्जोंल्ड पेरिस में संयुक्त राष्ट्र महासभा में स्वीडिश प्रतिनिधिमंडल के उपाध्यक्ष बनें। उसके बाद वे न्यूयॉर्क में महासभा के लिए 1952 में स्वीडिश प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बनाए गए। 20 दिसम्बर 1954 को स्वीडिश अकादमी में वे अपने पिता के खाली सीट पर निर्वाचित हुये।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव संपादित करें

चित्र:Dag Hammarskjold.jpg
डैग हैमरस्क्जोंल्ड 1953 से 1961 में अपनी मृत्यु तक संयुक्त राष्ट्र के सक्रिय महासचिव रहे। स्वेज संकट और 1960 में सोवियत संघ द्वारा एक अमेरिकी टोही विमान पर कब्जा किए जाने के दौरान मध्यस्थता की थी। कनाडा के विदेश मंत्री लेस्टर बी परसन के प्रस्ताव पर उन्होने संयुक्त राष्ट्र आपातकालीन फोर्स की स्थापना की थी।

जब ट्रीगवी ली ने 1953 में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के पद से इस्तीफा देकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से हैमरस्क्जोंल्ड की सिफारिश की तो समूचे विश्व को आश्चर्य हुआ।[5]उम्मीदवारों की एक लंबी शृंखला के बाद जब कोई प्रतिनिधि नहीं चुना गया तब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के द्वारा डैग हैमरस्क्जोंल्ड को विकल्प के रूप में चुना गया, किन्तु वे दुबारा 1957 में निर्विरोध चुने गए। सोवियत संघ उनके नेतृत्व में कांगो समस्या के दौरान गुस्से में आ गया था और सुझाव दिया था कि इस पद पर त्रिकोणीय उम्मीदवार का गठन किया जाये। इसका विरोध पश्चिमी देशों के द्वारा किया गया और सोवियत संघ ने उनका सुझाव मंजूर कर लिया। वे 31 मार्च को ग्यारह सुरक्षा परिषद के सदस्यों के बाहर 10 के बहुमत से चुन लिए गए थे। संयुक्त राष्ट्र महासभा में वे 7 से 10अप्रैल के सत्र में 60 की तुलना में 57 मतों से चुने गए। इस चुनाव को राजनीतिक विचारों के बिना एक सक्षम टेक्नोक्रेट के रूप में देखा गया। 1957 में, वह फिर से इस पद हेतु निर्वाचित हुये थे।[6]

मृत्यु संपादित करें

18 सितंबर 1961 को हैमरस्क्जोंल्ड की मृत्यु उत्तरी रहोडेशिया (अब ज़ाम्बिया) में हवाई दुर्घटना में हुई थी जब वे कांगो के लिए एक शांति मिशन पर थे।

सम्मान संपादित करें

  • हैमरस्क्जोंल्ड को मरणोपरांत 1961 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला, जिसका नामांकन उनकी मृत्यु से पहले किया गया था।
  • मानद डिग्रियाँ : ओटावा में कार्लटन विश्वविद्यालय (जिसे पहले कार्लटन कॉलेज कहा जाता था) ने 1954 में उन्हें डॉकटरेट की मानद उपाधि से सर्वप्रथम विभूषित किया।[7] इस विश्वविद्यालय ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बनने के बाद मानद उपाधि से विभूषित करने की परंपरा का निर्वाह किया। उसके बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड, येल, प्रिंसटन, कोलंबिया, पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय, एमहर्स्ट, जॉन्स हॉपकिन्स, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय और ओहियो विश्वविद्यालय से भी उन्हें डॉकटरेट की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। इसी परंपरा का निर्वाह कराते हुये स्वीडन, अपसला विश्वविद्यालय में और मैकगिल विश्वविद्यालय ने भी उन्हें इस मानद उपाधि से विभूषित किया।[8]
  • 6 अप्रैल 2011 को स्वीडन की बैंक ने घोषणा की कि 1000 के नोट पर हैमरस्क्जोंल्ड की छवि का इस्तेमाल किया जाएगा।[9]

ग्रंथ सूची संपादित करें

  • अर्कुहार्ट, ब्रायन, (1972)
  • वेलोक्की, जियोवानी, सी एस एस आर, (1998)
  • डूरेल, बर्नार्ड, ओपी (2002)

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 1 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मार्च 2013.
  2. Linnér S (2007). "Dag Hammarskjöld and the Congo crisis, 1960-61" (PDF). Uppsala University. पृ॰ Page 28. मूल (PDF) से 5 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मार्च 2013.
  3. Linnér, S. (2007). Dag Hammarskjöld and the Congo crisis, 1960–61 Archived 2012-04-05 at the वेबैक मशीन. पृष्ठ 28. उपपसला विश्वविद्यालय (22 जुलाई 2008)।
  4. "Biography, at Dag Hammerskjoldse". मूल से 2 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मार्च 2013.
  5. Sheldon, Richard (1987). Hammarskjöld. New York: Chelsea House Publishers. पृ॰ 28. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-87754-529-4.
  6. "The Meditation Room in the UN Headquarters". मूल से 18 मार्च 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मार्च 2013.
  7. Carleton Through the Years Archived 2011-05-12 at the वेबैक मशीन. अभिगमन तिथि 2013-03-30
  8. Mary Cherif, Nathalie Leroy, Anna Banchieri, Armando Da Silva. "Dag Hammarskjöld: The Un Years". Un.org. मूल से 25 मार्च 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-03-30.सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  9. "Sveriges Riksbank/Riksbanken - Sweden's new banknotes and coins". Riksbank.com. मूल से 27 सितंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-03-30.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

राजनीतिक कार्यालय
पूर्वाधिकारी
ट्रीगवी ली
नॉर्वे
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव
1953–1961
उत्तराधिकारी
यू॰ थांट
वर्मा