डैनियल डे-लुईस

ब्रिटिश-आयरिश अभिनेता

सर डैनियल माइकल ब्लेक डे-लुईस (जन्म 29 अप्रैल 1957), एक ब्रिटिश अभिनेता है।[1] उनका जन्म और पालन-पोषण लंदन में हुआ, हलांकि उनके पास ब्रिटिश और आयरिश दोनों देश की नागरिकता है। राष्ट्रीय युवा रंगमंच में महारत हसिल करनें के बाद, वे ब्रिस्टल ओल्ड विक्ट. थियेटर स्कूल में दाखिला ले लिया जहाँ उन्होनें तीन साल पढ़ाई की।

डैनियल डे-लुईस

मई 2013 में डे-लुईस
जन्म 29 अप्रैल 1957 (1957-04-29) (आयु 66)
केंसिंग्टन, लंदन, इंग्लैण्ड
आवास न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य
एनामोए, काउंटी विकोलो, आयरलैंड
पेशा अभिनेता
कार्यकाल 1970–2017
जीवनसाथी रेबेका मिलर (वि॰ 1996)
बच्चे 3
माता-पिता सेसिल डे-लुईस
जिल बेलकॉन
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

डे-लुईस अपने मेथड अभिनय के लिये बहुत प्रसिद्ध है, इसके साथ ही वह फिल्म उद्योग में सबसे चयनात्मक कलाकारों में से एक है, 1998 के बाद से उन्होनें केवल छह फिल्मों में ही अभिनय किया, साथ ही इन भूमिकाओं के बीच में पांच साल का अन्तर था।[2] अपने निजी जीवन के प्रति बहुत सजग रहते है, वह शायद ही कभी साक्षात्कार देता है और बहुत कम ही सार्वजनिक दिखाई देते है।[3] जून 2014 में, नाटक में अपनी सेवाओं के लिए उन्हें नाइटहुड से सम्मनित किया गया।[4] फैंटम थ्रेड फ़िल्म में अपनी अभिनय भूमिका को पूरा करने के बाद, डे-लुईस ने 2017 में अभिनय से सेवानिवृत्ति की घोषणा कर दी थी।[5]

फिल्म के इतिहास में सबसे प्रशंसित अभिनेताओं में से एक, डे-लुईस ने कई पुरस्कार प्राप्त किए, जिसमें माय लेफ्ट फ़ुट (1989), देयर विल बी ब्लड़ (2007) और लिंकन (2012) में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए तीन अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) शामिल हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में तीन बार जीत हासिल करने का गौरव हासिल है। वर्तमान में उन्हें फैंटम थ्रेड में अपने किरदार के लिये पुन: अकादमी पुरस्कार के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिये नामित किया गया है।

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

 
डे-लुईस और उनकी पत्नी रेबेका मिलर

डे-लुईस अपनी व्यक्तिगत जीवन को बहुत गोपनीयता रखने वालो में से जाने जाते है। फ्रेंच अभिनेत्री इसाबेले एडजानी के साथ उनका रिश्ता छह साल तक चला। और उनके बेटे गेब्रियल-केन डे-लुईस का जन्म 9 अप्रैल 1995 को न्यूयॉर्क शहर में हुआ। उसके कुछ समय पहले ही उनका रिस्ता टुट चुका था। वे एक बार नाटककार आर्थर मिलर के घर गए, जहां उनकी मुलाकात उनकी बेटी, रेबेका मिलर के साथ हुई। उसके दुसरे वर्ष 13 नवंबर 1996 को दोनो ने शादी कर ली। इस युगल के दो बेटे हैं, रोनाल कैल डे-लुईस (जन्म 1998) और कैशेल ब्लेक डे-लुईस (जन्म 2002)। वे न्यूयार्क शहर और एनामो, काउंटी विकोलो, आयरलैंड में अपने घरों के बीच अपना समय बांटते हैं। 1993 से डे-लुईस ने दोहरी ब्रिटिश और आयरिश नागरिकता ग्रहण की हुई है।[6]

14 नवंबर 2014 को, बकिंघम पैलेस में एक औपचारिक समारोह में, उन्हें राजकुमार विलियम, कैम्ब्रिज के ड्यूक ने उन्हें नाइट उपाधी प्रदान की।[7][8]

फिल्मोग्राफी संपादित करें

फ़िल्म संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Appelo, Tim (8 November 2012). "Daniel Day-Lewis Spoofs Clint Eastwood's Obama Chair Routine at Britannia Awards (Video)". The Hollywood Reporter. मूल से 1 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 April 2013. I know as an Englishman it's absolutely none of my business.
  2. Hirschberg, Lynn (11 November 2007). "The New Frontier's Man". The New York Times. मूल से 31 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 January 2018.
  3. Rainey, Sarah (1 March 2013). "My brother Daniel Day-Lewis won't talk to me any more". The Telegraph. मूल से 27 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 June 2016.
  4. "Queen's Honours: Day-Lewis receives knighthood". BBC News. 13 June 2014. मूल से 14 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 June 2014.
  5. "ऑस्कर विजेता डेनियल डे लुईस ने अभिनय को अलविदा कहा". मूल से 1 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 मार्च 2018.
  6. "Daniel Day-Lewis". Rotten Tomatoes. मूल से 21 अक्तूबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 October 2008.
  7. London Gazette, issue 61320, date=11 August 2015, page 14934
  8. "Daniel Day-Lewis knighted by the Duke of Cambridge". The Daily Telegraph. 14 November 2014. मूल से 24 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 November 2014.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें