डॉ. आंबेडकर नगर

यहाँ डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म हुआ था और यह एक ऐतिहासिक छावनी भी है।
(डॉ॰ आम्बेडकर नगर से अनुप्रेषित)

डॉ. आंबेडकर नगर (Dr. Ambedkar Nagar), जिसका भूतपूर्व नाम महूँ (Mhow) था, भारत के मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर जिले में स्थित एक नगर है। यहाँ डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म हुआ था और यह एक ऐतिहासिक छावनी भी है।[1][2]

डॉ. आंबेडकर नगर
Dr. Ambedkar Nagar
महूँ
{{{type}}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक
डॉ. आंबेडकर नगर is located in मध्य प्रदेश
डॉ. आंबेडकर नगर
डॉ. आंबेडकर नगर
मध्य प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 22°33′N 75°46′E / 22.55°N 75.76°E / 22.55; 75.76निर्देशांक: 22°33′N 75°46′E / 22.55°N 75.76°E / 22.55; 75.76
जिलाइंदौर जिला
प्रांतमध्य प्रदेश
देश भारत
जनसंख्या (2001)
 • कुल85,023
भाषा
 • प्रचलितहिंदी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

विवरण संपादित करें

डॉ. आंबेडकर नगर मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र के इंदौर जिले का एक छोटा सा छावनी कस्बा है। यह मुंबई-आगरा रोड पर इंदौर शहर के दक्षिण में 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मभूमि है। सन् 2003 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस शहर का नाम बदलकर डॉ. आंबेडकर नगर रख दिया गया है। महू में भारतीय थलसेना के कई इकाइयाँ है। यहाँ पर इंफैंट्री स्कूल, सेना का संचार प्रौद्योगिकी महाविद्यालय (MCTE) और थलसेना का युद्ध महाविद्यालय स्थित हैं। तथा यहाँ विश्व प्रसिद्ध डॉ. भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय सामाजिक शोध संस्थान है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

संदर्भ संपादित करें