ढाका सिटी कॉर्पोरेशन यानि ढाका नगर निगम, बांग्लादेश के ढाका नगर में पूर्वतः आधारित एक गतकालीन पौरप्रशासन निकाय व निगम-ऐक्य था, जिसपर बांग्लादेश के ढाका नगर के प्रशासन और विकास तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित प्रभार निहित किये गए थे।[1] इसे दिसंबर 2011 में भंग कर दिया गया था और दो विभक्त निगम निकाय स्थापित किये गए: ढाका उत्तर नगर निगम और ढाका दक्षिण नगर निगम। जिनकी स्थापना से पूर्व, पूरे ढाका के लिए केवल एक ही नगर निगम हुआ करता था तत्पश्चात्, नगर के आकार और जनसंख्या में वृद्धि के मद्देनज़र इसे नगर निगम को द्विभाजित कर दिया गया।

Dhaka City Corporation
ঢাকা সিটি কর্পোরেশন
चित्र:Dhaka City Corporation logo.jpg
Corporation Logo
उत्तराधिकारी Dhaka North City Corporation, Dhaka South City Corporation
स्थापना 1 अगस्त 1864 (1864-08-01)
अवसान 1 दिसम्बर 2011; 12 वर्ष पूर्व (2011-12-01)
प्रकार Municipal
मुख्यालय Nagar Bhaban
आधिकारिक भाषा
Bengali

कार्यपद्यति और प्रशासनिक ढाँचा संपादित करें

ढाका सिटी कॉर्पोरेशन, देश के अन्य नगर-निकायों के सामान ही बांग्लादेश के स्थानीय प्रशासन नियमों के अंतर्गत्, ढाका के विनियमन हेतु एक प्रशासनिक रचना थी, जोकि अंत्यतः बांग्लादेश के स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत था।

प्रशासन हेतु, निगम के क्षेत्र को विभिन्न थानों में विभाजित किया गया था, तथा प्रत्येक थाने को विभिन्न वार्डों में विभाजित किया गया था, जिनमें से प्रत्येक वार्ड, अनेक मोहल्लों में विभाजित था।

यह निगम सरकारी अधिकारियों तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सहभागीदारी से कार्य करती थी। प्रति पंचवर्षीय काल पश्चात्, निगम चुनाव आयोजित होते थे, जिनमे प्रत्येक वार्ड के नागरिक, नगर परिषद् में उनके प्रतिनिधित्व हेतु, एक पार्षद् का चयन करते थे। संवैधानिक विधिनुसार, परिषद् के एक-चौथाई आसान, महिलाओं के लिए आरक्षित थे। चुनाव के बाद, नगर परिषद्, अपने सदस्यों में से ही किसी एक को महापौर के रूप में निर्वाचित करती थी, जोकि नगर निगम का अध्यक्ष तथा नगर प्रशासन का सर्वोच्च पदाधिकारी होता/होती है। निगम के कार्यो पर नियंत्रण अंत्यतः निर्वाचित अधिकारीयों का होता था।

इतिहास संपादित करें

कार्य संपादित करें

ढाका नगर निगम, ढाका में, जल शोधन और आपूर्ति, मलजल उपचार और निपटान, कचरा निपटान और सड़क-सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, भवनों, सड़कों तथा गलियों का रखरखाव, सड़क प्रकाश, पार्कों और रिक्त खुली-स्थानों का रखरखाव, कब्रिस्तान एवं शवदाहगृह, जन्म और मृत्यु का पंजीकरण, धरोहर स्थलों का संरक्षण, रोग नियंत्रण तथा टीकाकरण, सार्वजनिक निगम विद्यालय, आदि, कार्यों के लिए ज़िम्मेदार था।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 19 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 नवंबर 2016.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें