तमाशा (2015 फ़िल्म)

2015 फ़िल्म

तमाशा एक हिन्दी भाषा में बनी भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म को इम्तियाज़ अली ने निर्देशित किया है और इस फिल्म के निर्माता इम्तियाज़ अली और साजिद नाडियाडवाला हैं। इस फिल्म में मुख्य किरदार में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर हैं।[1][2] इसे फ़्रांस के कोरसिका में फिल्माना शुरू किया गया था।[3][4] यह फिल्म 27 नवम्बर 2015 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।[5]

तमाशा
निर्देशक इम्तियाज़ अली
लेखक इम्तियाज़ अली
निर्माता साजिद नाडियाडवाला
इम्तियाज़ अली
अभिनेता रणबीर कपूर
दीपिका पादुकोण
छायाकार रवि वर्मन
संपादक आरती बजाज
संगीतकार ए आर रहमान
निर्माण
कंपनियां
नाडियाडवाला ग्रांडसन एंटर्टेंमेंट
विंडो सीट फिल्म्स
वितरक नाडियाडवाला ग्रांडसन एंटर्टेंमेंट
प्रदर्शन तिथियाँ
  • नवम्बर 27, 2015 (2015-11-27)
देश भारत
भाषा हिन्दी

पात्र संपादित करें

निर्माण संपादित करें

विकास संपादित करें

"तमाशा, बताने की एक कोशिश है की आप जो कहानियाँ सुनते हैं और आस पास से जो सुनते हैं, जो आप के द्वारा बनाई गई है या आपके द्वारा चुनी गई है। जो कभी कभी आपसे जुड़ी हुई होती है। कभी जब आप भूल जाते हैं की आप कौन है और कोई आपको याद दिलाता है। यह कोई आसान काम नहीं है कि पूरी जिंदगी भर के किए अनुभव को हटा कर अपने आंतरिक शक्ति से जुड़ना।"

इम्तियाज़ अली अपने फिल्म के दौरान, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया को साक्षात्कार देते हुए।

2011 में बनी रॉकस्टार के बाद अली 2013 में इस परियोजना में लग गए। वह रणबीर कपूर और ए आर रहमान को पुनः अपनी परियोजना में मिलाया।[9] सितम्बर 2013 में दीपिका पादुकोण को मुख्य किरदार के लिए चुना।[10] इस परियोजना का नाम उस समय केवल विंडो सीट था।[11] बाद में बदलकर उसे तमाशा रख दिया गया।[12] इसमें रणबीर और दीपिका साथ काम कर रहे हैं और शेक्सपियर ने जो पूरी दुनिया को एक नाटक का मंच कहा था उससे ही इस फिल्म को तमाशा नाम दिया।[13] अगस्त 2014 में पद्मा भूषण से सम्मानित तीजन बाई ने इस फिल्म में एक पंडवानी भी की।[14]

किरदार संपादित करें

रणबीर कपूर का किरदार एक ऐसा व्यक्ति है जो लोगों को कहानियों से मुग्ध करता है। रणबीर इसमें एक उत्साही व्यक्ति की भूमिका में है, जो अपने आसपास के लोगों को भी खुश करता है और अपने ही रास्ते से उन लोगों को खुश करने की कोशिश करता है।[13] रणबीर का किरदार तीन अलग अलग उम्र में है, पहला 9 वर्ष का एक बालक और दूसरा 19 व तीसरा 30 वर्ष का एक लड़का।[8]

मुम्बई मिरर को दिए अपने एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा की इस फ़िल्म में उनका किरदार फ्रेंच कॉमिक्स के एक पात्र अस्ट्रिक्स का बहुत दीवाना है।[13] ये फ़िल्म एक एडवेंचर पर आधारित है जिसमें दीपक का किरदार रणबीर से मिलता है।[13] ये दोनों आपस में मिलते हैं और द्वीपों की खोज करते हैं व एक मण्डली तैयार कर नाटक दिखाते हैं और ऐसे ही एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। [13] इस फ़िल्म में दीपिका किरदार का नाम तारा है जो चाय के बागानों की मालिक है। उसके पापा इन सभी बागानों को उसे सौंप देते हैं ताकि वह इस कंपनी को आगे ले जा सके।[7]

फिल्मांकन संपादित करें

फ़िल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी कोर्सिका, फ्रांस में 9 जुलाई 2014 को शुरू हुई और 30 जुलाई 2014 को खत्म हो गयी।[15] अगस्त 2014 मोहित चौहान के दिल का बयाँ गाने की अनेक फ़ोटो लीक हुईं।[16] 1 दिसंबर 2014 को शिमला में इस फ़िल्म की शूटिंग हुई।[6] इसमें एक फ़्लैश बैक सीन के लिए बाल कलाकारों ने काम किया।[17][18] इसके कुछ सीन दिल्ली ,कोलकाता, गुड़गाँव में भी शूट किये गए। इसका अंतिम शूट 8 अप्रैल 2015 को टोकियो में शूट किया गया।[6][7][19][20][21][22][23][24][25][26][27][28]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Ranbir, Deepika in Imtiaz Ali's Window Seat". Bollywood Hungama. 20 September 2013. मूल से 14 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 July 2014.
  2. "Ranbir, Deepika's Personal History Doesn't Bother Tamasha Director". ndtv.com. प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया. March 10, 2015. मूल से 14 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 10, 2015.
  3. "Ranbir Kapoor's Birthday Surprise for Katrina Kaif". NDTV. 17 July 2014. मूल से 17 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 July 2014.
  4. "Is Ranbir Kapoor the reason why Deepika Padukone wished 'happy birthday' to Katrina Kaif?". डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस. 17 July 2014. मूल से 19 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 July 2014.
  5. "Release dates of Jagga Jasoos and Tamasha announced". Bollywood Hungama. 6 May 2015. मूल से 14 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 May 2015.
  6. "Ranbir Kapoor's character name in 'Tamasha' and other details revealed". डेक्कन क्रॉनिकल. 5 December 2014. मूल से 7 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 December 2014.
  7. Kumar, Karo Christine (24 January 2015). "TETE A TEA WITH DP". The Telegraph. मूल से 1 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 January 2015.
  8. Afzal, Asfia (13 February 2015). "Javed Sheikh to star in Ranbir Kapoor's 'Tamasha'". Business Recorder. मूल से 14 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 February 2015.
  9. "Rahman-Imtiaz-Ranbir-Irshad team up again for Sajid's next". Bollywood Hungama. 3 February 2014. मूल से 14 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 July 2014.
  10. "Ranbir Kapoor, Deepika Padukone in Imtiaz Ali's 'Window Seat'". द इंडियन एक्सप्रेस. September 20, 2013. मूल से 23 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 23, 2015.
  11. "Ranbir, Deepika in Imtiaz Ali's Window Seat". Bollywood Hungama. September 20, 2013. मूल से 25 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 23, 2015.
  12. Dubey, Gaurav (April 23, 2014). "Ranbir Kapoor and Deepika Padukone to pair up again for 'Tamasha'". Mid-day. मूल से 11 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 23, 2015.
  13. Ankur Pathak. "Ranbir Kapoor to play a nomad in Tamasha". Mumbai Mirror. मूल से 10 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 August 2014.
  14. "'Tamasha' time for Ranbir, Imtiaz as they meet Teejan Bai in Chhattisgarh". डेक्कन क्रॉनिकल. मूल से 2 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 August 2014.
  15. "Ranbir Kapoor, Deepika Padukone to Shoot in Corsica". NDTV. 24 June 2014. मूल से 4 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 July 2014.
  16. "Ranbir Kapoor, Deepika angry about leaked images, video". Emirates 24/7. 7 August 2014. मूल से 10 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 August 2014.
  17. "Tamasha in Shimla". द इंडियन एक्सप्रेस. November 21, 2014. मूल से 25 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि November 21, 2014.
  18. "Ex-Lovers Ranbir Kapoor and Deepika Padukone Reunite in Shimla?". International Business Times. November 25, 2014. मूल से 28 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि November 27, 2014.
  19. "Ranbir Kapoor debuts new look for 'Tamasha'". डेक्कन क्रॉनिकल. 1 December 2014. मूल से 10 मार्च 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 December 2014.
  20. "Deepika Padukone spotted filming for 'Tamasha' in Kolkata". इंडिया टुडे. January 19, 2015. मूल से 22 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 22, 2015.
  21. "Ranbir Kapoor lands in Delhi to shoot for Imtiaz Ali's 'Tamasha'". द इंडियन एक्सप्रेस. January 29, 2015. मूल से 29 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 29, 2015.
  22. "Ranbir shoots for Tamasha in Gurgaon". Pinkvilla. January 29, 2015. मूल से 30 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 29, 2015.
  23. Pacheco, Sunitra (January 31, 2015). "Deepika Padukone shoots for 'Tamasha' in Delhi". Mumbai: द इंडियन एक्सप्रेस. मूल से 1 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 1, 2015.
  24. "Ranbir Kapoor wraps up 'Tamasha' shoot in Delhi". डेक्कन क्रॉनिकल. February 23, 2015. मूल से 26 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 26, 2015.
  25. "Deepika Padukone heads back to Delhi for 'Tamasha' shoot". डेक्कन क्रॉनिकल. March 10, 2015. मूल से 11 मार्च 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 10, 2015.
  26. "Ranbir Kapoor's 'Tamasha' in Shimla now". द इंडियन एक्सप्रेस. March 25, 2015. मूल से 27 मार्च 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 25, 2015.
  27. "Ranbir Kapoor begins Tokyo schedule of 'Tamasha'". मूल से 12 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-04-12.
  28. "Imtiaz Ali off to Tokyo, Ranbir-Deepika to fly next week for 'Tamasha'". मूल से 6 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-04-06.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें