तातार भाषा (तातार: татар теле, तातार तेले; अंग्रेज़ी: Tatar language) रूस के तातारस्तान और बश्कोरतोस्तान के तातार लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक तुर्की भाषा है। मध्य एशिया, युक्रेन, पोलैंड, तुर्की, फ़िनलैंड और चीन में भी कुछ तातार समुदाय इसे बोलते हैं। ध्यान दें कि युक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र में एक 'क्रीमियाई तातार' नामक भाषा बोली जाती है जो इस तातार भाषा से भिन्न हैं, हालांकि दोनों भाषाएँ भाषावैज्ञानिक नज़रिए से सम्बन्ध रखती हैं। सन् २००२ में अनुमानित ६५ लाख लोग यह तातार भाषा बोलते थे।[1]

यान्या इमल्यै (विकसित अरबी लिपि) में लिखी तातार भाषा

लिपि संपादित करें

तातार को अधिकतर सिरिलिक लिपि के ज़रिये लिखा जाता है, लेकिन कुछ लोग अरबी लिपि और रोमन लिपि का इस्तेमाल भी करते हैं। तातार लिखने के लिए अरबी लिपि को ज़रा परिवर्तित करना पड़ा था और इस विकसित लिपि को 'यान्या इमल्यै' (яңа имля, Yaña imlâ) कहा जाता है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Ethnologue entry for Tatar Archived 2012-05-05 at the वेबैक मशीन, Ethnologue Languages of the world