तिब्बती रामचकोर

पक्षियों की प्रजाति

तिब्बती रामचकोर (Tibetan Snowcock) (Tetraogallus tibetanus) फ़ीज़ैन्ट कुल का एक पक्षी है जो पश्चिमी हिमालय तथा तिब्बती पठार के ऊँचाई वाले इलाकों में रहता है और हिमालय के कुछ इलाकों में यह हिमालय के रामचकोर के साथ इलाका बांटता है।

तिब्बती रामचकोर
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी
वर्ग: पक्षी
गण: गॉलिफ़ॉर्मिस
कुल: फ़ॅसिअनिडी
उपकुल: पर्डिसिनी
वंश: टॅट्राओगॉलस
जाति: टी. टिबॅटेनस
द्विपद नाम
टॅट्राओगॉलस टिबॅटेनस
गोल्ड, १८५४
पाये जाने वाले क्षेत्र

विवरण संपादित करें

इसका सिर सलेटी रंग का होता है और इसकी आँख के पीछे सफ़ेद अर्धचंद्राकार धब्बा होता है। इसके सामने के भाग में सफ़ेद पर काली धारियाँ होती हैं। यह हिमालय के रामचकोर से आकार में थोड़ा छोटा होता है।

अन्य नाम संपादित करें

तुर्की भाषा में इसे उलर, किर्घिस भाषा में उतर, मंगोल भाषा में इसे हाइलिक तथा तंगुत भाषा में इसे गानमो कहते हैं।[2]

आवास का क्षेत्र संपादित करें

ताजिकिस्तान, चीन, भूटान, नेपाल तथा भारत[1]

आवास संपादित करें

यह पक्षी गर्मियों में १७,००० फ़ीट तक की ऊँचाई में पाया जाता है लेकिन सर्दियों में यह १०,००० से १४,००० फ़ीट तक पाया जाता है। यह जंगलों को नहीं बल्कि झाड़ झंकाड़ वाले इलाकों को अधिक पसन्द करता है, या यह पथरीले और गंजे इलाकों में भी पाया जा सकता है और अमूमन जहाँ तक बर्फ़ की रेखा हो या उससे भी ऊँचाई में पाया जाता है।।[3]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. बर्डलाइफ़ इंटरनैशनल (२०१२). "Tetraogallus tibetanus". IUCN Red List of Threatened Species. Version 2012.2. International Union for Conservation of Nature. अभिगमन तिथि ०८ मई २०१३. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  2. Hume, A.O.; Marshall, C.H.T. (१८८०). Game Birds of India, Burmah and Ceylon. 1. Calcutta: A.O. Hume and C.H.T. Marshall. पपृ॰ २७५-२७९. मूल से 1 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ अक्टूबर २०१४.
  3. Baker, E.C. Stuart (1928). The Fauna of British India including Ceylon and Burma. 5 (2nd संस्करण). London: Taylor and Francis, Red Lion Court, Fleet Street. पपृ॰ ४२९-४३०. मूल से 17 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ अक्टूबर २०१४.