थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी

२०१७ की फ़िल्म

थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी (अंग्रेज़ी: Three Billboards Outside Ebbing, Missouri), 2017 में प्रदर्शित एक अंग्रेजी भाषी फ़िल्म है। इस फ़िल्म का लेखन, निर्माता और निर्देशन मार्टिन मैकडोनाग द्वारा किया गया है। इस फ़िल्म में फ्रांसेस मकडोर्मंड ने एक माँ का किरदार निभाया है जोकि अपनी बेटी के हुए अनसुलझे हत्या पर लोगों का ध्यानाकार्षण के लिये तीन बिलबोर्ड (होर्डिंग्स) किराये पर लेती है। वुडी हारेलसन और सैम रॉकवेल ने इस फ़िल्म में सहायक भुमिका में अभिनय किया है।

थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी

थियेटर रिलीज़ पोस्टर
निर्देशक मार्टिन मैकडोनाग
लेखक मार्टिन मैकडोनाग
निर्माता ग्राहम ब्रॉडबेंट
पीट कजर्निन
मार्टिन मैकडोनाग
अभिनेता फ्रांसेस मकडोर्मंड
वुडी हारेलसन
सैम रॉकवेल
एबी कॉर्निश
जॉन हॉक्स
पीटर डिंक्लेज
छायाकार बेन डेविस
संगीतकार कार्टर बुरवेल
प्रदर्शन तिथियाँ
  • नवम्बर 10, 2017 (2017-11-10) (संयुक्त राज्य)
  • जनवरी 12, 2018 (2018-01-12) (यूनाइटेड किंगडम)
लम्बाई
115 मिनट
देश यूनाइटेड किंगडम
संयुक्त राज्य अमेरिका
भाषा अंग्रेजी

इस फ़िल्म का प्रदर्शन संयुक्त राज्य में १० नवंबर २०१७ और यूनाइटेड किंगडम में १२ जनवरी २०१८ में किया गया था। इस फिल्म की वैश्विक कमाई १११ मिलियन डॉलर रही है। इस फिल्म को उसकी कहानी और निर्देशन के लिये काफी सराहा गया है।

इस फिल्म को 90वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता सहित सात नामाकंन प्राप्त हुए है। वही ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार में इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए।[1]

कलाकार संपादित करें

  • फ्रांसेस मकडोर्मंड - मिल्ड्रेड के रूप में
  • वुडी हारेलसन - विलियॉबी के रूप में
  • सैम रॉकवेल - डिक्सन के रूप में
  • एबी कॉर्निश- एनी के रूप में
  • जॉन हॉक्स - चार्ली के रूप में
  • पीटर डिंक्लेज - जेम्स के रूप में

प्रदर्शन संपादित करें

थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी का प्रदर्शन 4 सितंबर, 2017 को 74वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में किया गया था।[2] संयुक्त राज्य में, 10 नवंबर, 2017 को फॉक्स सर्चलाइट पिक्चर्स द्वारा फिल्म प्रदर्शित की गई, जबकी 1 दिसम्बर को इसका वैश्विक प्रदर्शन किया गया।[3]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. BAFTA पुरस्कार 2018[मृत कड़ियाँ]
  2. "Venice Competition Includes Films From George Clooney, Guillermo del Toro, Darren Aronofsky". The Hollywood Reporter. Prometheus Global Media. मूल से 27 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 July 2017.
  3. "Three Billboards Outside Ebbing, Missouri (2017)". Box Office Mojo. मूल से 25 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 19, 2018.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें