दक्षिण कोरिया के प्रशासनिक विभाग

दक्षिण कोरिया आठ प्रान्तों में बंटा हुआ है जिन्हें "दो" कहते हैं। इनके अतिरिक्त दक्षिण कोरिया में 1 विशेष स्वशासी प्रान्त ("तेयुकब्येओल जाचिदो"), 6 महानगर ("ग्वांग्येओक सी") और 1 विशेष नगर ("तेयुकब्येओल सी") हैं। इन क्षेत्रों के अपने उपभाग हैं, जिनमें नगर ("सी"), मण्डल ("गुन"), ज़िले ("गू"), नगर ("एउप"), क़स्बे ("म्येओन"), मोहल्ले ("डोंग") और गाँव ("री") शामिल हैं।

दक्षिण कोरिया के प्रान्तीय स्तर के प्रशासनिक विभाग
दक्षिण कोरिया के नगरीय स्तर के प्रशासनिक विभाग

क्षेत्रीय सरकार संपादित करें

दक्षिण कोरिया में प्रान्तीय और नगरीय स्तर पर क्षेत्रीय प्रशासन होता है -

स्तर नाम प्रकार
1 प्रान्तीय स्तर
  • प्रांत (도; 道; दो) (8)
  • विशेष स्वशासी प्रान्त (특별 자치도; 特別自治道; तेयुकब्येओल जाचिदो) (1)
  • विशेष नगर (특별시; 特別市; तेयुकब्येओल सी) (1)
  • महानगर (광역시; 廣域市; ग्वांग्येओक सी) (6)
2 नगरीय स्तर
  • नगर (시; 市; "सी") (77)
  • मण्डल (군; 郡; "गुन") (85)
  • ज़िले (구; 區; "गू")
  • शहर (읍; 邑; "एउप")
  • क़स्बे (면; 面; "म्येओन")
  • मोहल्ले (동; 洞; "डोंग")
  • गाँव (리; 里; "री")

प्रान्तीय स्तर के भागों की सूची संपादित करें

# नाम कोरियाई (हांगुल लिपि) कोरियाई (हांजा लिपि) प्रकार राजधानी क्षेत्र जनसँख्या1 क्षेत्रफल2 जन घनत्व3 आई ऍस ओ संख्यांक
1 सियोल 서울시 (首爾)市4 विशेष नगर जुंग-गू, सियोल सुदोगवोन 10,421,782 605.25 17,219 KR-11
2 बुसान 부산시 釜山市 महानगर येओन्जे-गू, बुसान येओन्गनाम 3,635,389 763.46 4,762 KR-26
3 इन्चेयोन 인천시 仁川市 महानगर नामडोंग-गू, इन्चेयोन सुदोगवोन 2,628,000 964.53 2,724.6 KR-28
4 डाएगू 대구시 大邱市 महानगर जुंग-गू, डाएगू येओन्गनाम 2,512,604 884.15 2,842 KR-27
5 ग्वांगजू 광주시 光州市 महानगर सेओ-गू, ग्वांगजू होनाम 1,415,953 501.36 2,824 KR-29
6 डाएजेओन 대전시 大田市 महानगर सेओ-गू, डाएजेओन होसेओ 1,442,857 539.84 2,673 KR-30
7 उलसान 울산시 蔚山市 महानगर नाम-गू, उलसान येओन्गनाम 1,087,958 1,056.4 1,030 KR-31
8 ग्येओंगगी-दो 경기도 京畿道 प्रांत सुवोन सुदोगवोन 10,415,399 10,131 1,028 KR-41
9 ग्वांगवोन-दो 강원도 江原道 प्रांत चुनचेयोन गवांडोंग 1,592,000 16,894 94 KR-42
10 चुंगचेओंगबुक-दो 충청북도 忠清北道 प्रांत चेओंगजू होसेओ 1,462,621 7,436 197 KR-43
11 चुंगचेओंगनाम-दो 충청남도 忠清南道 प्रांत डाएजेओन होसेओ 1,840,4105 8,3525 2205 KR-44
12 जेओल्लाबुक-दो 전라북도 全羅北道 प्रांत जेओनजू होनाम 1,890,669 8,043 235 KR-45
13 जेओल्लानाम-दो 전라남도 全羅南道 प्रांत मुआन होनाम 1,994,287 11,858 168 KR-46
14 ग्येओंगसांगबुक-दो 경상북도 慶尙北道 प्रांत डाएगू येओन्गनाम 2,775,8906 19,4406 1436 KR-47
15 ग्येओंगसांगनाम-दो 경상남도 慶尙南道 प्रांत चांगवोन येओन्गनाम 2,970,929 11,859 251 KR-48
16 जेजू-दो 제주도 濟州道 विशेष स्वशासी प्रांत जेजू नगर जेजू-दो 560,000 1,845.55 303 KR-49
Notes: 1 सन् 2000 में; 2 वर्ग किमी; 3 प्रति वर्ग किमी; 4सियोल के कई नाम हैं; 5 डाएजेओन के आलावा; 6 डाएजेओन के आलावा 7 प्रस्तावित

इन्हें भी देखें संपादित करें