दिल विल प्यार व्यार

2002 की अनंत महादेवन की फ़िल्म

दिल विल प्यार व्यार 2002 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य प्रेमकहानी फिल्म है। इसमें माधवन, जिमी शेरगिल और संजय सूरी की अगुआई में कई कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म संगीतकार आर॰ डी॰ बर्मन के गीतों से प्रेरित थी और अक्टूबर 2002 में रिलीज होने पर इसे सकारात्मक समीक्षा मिली।

दिल विल प्यार व्यार

दिल विल प्यार व्यार का पोस्टर
निर्देशक अनंत महादेवन
लेखक तिग्मांशु धूलिया,
अनंत महादेवन,
विवेक बासवानी
संजीव पूरी (संवाद)
पटकथा सुजीत सेन
कहानी विवेक बासवानी
निर्माता भरत शाह
अभिनेता जिमी शेरगिल,
संजय सूरी,
नम्रता शिरोडकर,
सोनाली कुलकर्णी,
माधवन,
ऋशिता भट
छायाकार राजकुमार के
संपादक संजीब दत्ता
संगीतकार बबलू चक्रवर्ती
प्रदर्शन तिथि
18 अक्टूबर 2002 (2002-10-18)
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

ये फिल्म चार अलग अलग प्रेम कहानियों पर है। पहली प्रेम कहानी देव (संजय सूरी) की है। उसकी पत्नी, पायल (दीपन्निता शर्मा) की हनीमून से आते समय मौत हो जाती है। उसके बाद देव मुंबई से पुणे में अपनी बहन के साथ चले जाता है। वहाँ उसकी मुलाक़ात गौरी (सोनाली कुलकर्णी) से होती है, जो मानसिक रूप से बीमार भाई, गौरव (राकेश बापट) के साथ रहती है। वे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं, पर उनके बीच साये की तरह उसके भाई की बीमारी रहती है। इसके बाद दूसरी प्रेम कहानी शुरू होती है और रचना को गौरव से प्यार हो जाता है।

तीसरी प्रेम कहानी घमंड, सम्मान और असुरक्षा से जुड़ा है, जिसमें कृष (माधवन) और रक्षा (नम्रता शिरोडकर) शादी के बाद खुशी खुशी जिंदगी जीते रहते हैं। दोनों ही गायक बनना चाहते रहते हैं। रक्षा से ज्यादा विशाल गायक बनने की चाहत रखता है, पर रक्षा गायब बनने में सफल हो जाती है। इसके बाद एक की सफलता और दूसरे की नाकामी उनके शादी के बीच आने लगती है।

चौथी प्रेम कहानी ऋतिक (जिमी शेरगिल) और जोजो (ऋशिता भट) की है। ऋतिक एक बहुत ही अमीर परिवार से होता है। दोनों परिवार उन दोनों की शादी कराना चाहते रहते हैं, पर जोजो शादी से मना कर देती है और कहती है कि जब तक ऋतिक को नौकरी नहीं मिल जाती और वो अपने पिता के मदद के बिना घर चलाने लायक नहीं हो जाता, तब तक वो शादी नहीं करेगी।

मुख्य कलाकार संपादित करें

विशेष भूमिका

संगीत संपादित करें

सभी बबलू चक्रवर्ती द्वारा संगीतबद्ध।

क्र॰शीर्षकगायनअवधि
1."अब के सावन में" (मूल रूप से जैसे को तैसा से)बाबुल सुप्रियो, साधना सरगम5:14
2."ओ हसीना ज़ुल्फोंवाली" (मूल रूप से तीसरी मंज़िल से)अभिजीत, सुनिधि चौहान5:09
3."ओ हसीना ज़ुल्फोंवाली" (यांत्रिक)यांत्रिक रचना8:31
4."ओ हंसिनी" (मूल रूप से जहरीला इंसान से)हरिहरन4:35
5."ओ हंसिनी" (यांत्रिक)यांत्रिक रचना7:15
6."कहना है" (मूल रूप से पड़ोसन से)बाबुल सुप्रियो, पृथा मज़ूमदार4:39
7."कहना है" (एकल)बाबुल सुप्रियो4:39
8."क्या जानूँ सजन" (मूल रूप से बहारों के सपने से)कविता कृष्णमूर्ति5:24
9."गुम है किसी के प्यार में" (मूल रूप से रामपुर का लक्ष्मण से)हरिहरन, कविता कृष्णमूर्ति5:49
10."तेरे बिना ज़िंदगी से" (मूल रूप से आँधी से)हरिहरन, अलका याज्ञनिक5:33
11."तुम बिन जाऊँ कहाँ" (मूल रूप से प्यार का मौसम से)हरिहरन4:01
12."रात कली एक ख्वाब में आई" (मूल रूप से बुड्ढा मिल गया से)कुमार सानु4:17
13."मेरे सामनेवाली खिड़की में" (मूल रूप से पड़ोसन से)शान4:40
14."यादों की बारात" (मूल रूप से यादों की बारात से)कुमार सानु4:21
15."ये जो मुहब्बत है" (मूल रूप से कटी पतंग से)हरिहरन, बाबुल सुप्रियो, अभिजीत4:21
16."बरसात भी आकर"अभिजीत5:31

सन्दर्भ संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें