दिल ही तो है (1992 फ़िल्म)

1992 की असरानी की फ़िल्म

दिल ही तो है 1992 की असरानी द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इस फ़िल्म में जैकी श्रॉफ ने दो किरदार निभाएं हैं। इसमें उनके साथ दिव्या भारती एवं शिल्पा शिरोडकर हैं।

दिल ही तो है

दिल ही तो है का पोस्टर
निर्देशक असरानी
निर्माता हनीफ-समीर
अभिनेता जैकी श्रॉफ,
दिव्या भारती[1],
शिल्पा शिरोडकर,
गुलशन ग्रोवर,
अमजद ख़ान,
कादर ख़ान
संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
प्रदर्शन तिथियाँ
17 सितंबर, 1992
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

राजा विक्रम सिंह (अमजद ख़ान), विक्रमगढ़ नामक भारत के एक छोटे से राज्य पर शासन करते हैं। उनके बेटे जुड़वां भाई हर्षवर्द्धन और गोवर्धन (जैकी श्रॉफ द्वारा दोहरी भूमिका) हैं। उनमें से हर्षवर्द्धन अधिक चतुर है, इसलिए उसे विक्रमगढ़ का भावी राजा माना जाता है। दीवान ठाकुर करण सिंह (कादर ख़ान) उसका वफादार दोस्त है। वह राजकुमार को उसके भविष्य के कर्तव्यों के लिए प्रशिक्षित करने के लिए हर समय उसके साथ रहता है। गोवर्धन को वह सारी स्वतंत्रता मिलती है जो वह चाहता है, जबकि हर्षवर्धन को अपने कर्तव्यों का सामना करना पड़ता है और इसलिए वह उसी स्वतंत्रता का आनंद नहीं ले पता है।

एक दिन, जब जयश्री (शिल्पा शिरोडकर) से उसकी शादी की योजना बनाई जाती है, तो वह अपने भाई को अपनी जगह दने का फैसला करता है। ऐसे हर्षवर्द्धन और उसका दीवान मुंबई जाते हैं। वहां हर्षवर्द्धन, भारती (दिव्या भारती) से मिलता है और तुरंत प्यार में पड़ जाता है। इस तरह वह जैक (गुलशन ग्रोवर) का दुश्मन बन जाता है। जैक भारती को अपने लिए पाना चाहता है और उससे शादी करने की योजना बना रहा है।

मुख्य कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

सभी गीत आनन्द बक्शी द्वारा लिखित; सारा संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."छत के ऊपर दो कबूतर"सपना मुखर्जी, सोनाली वाजपेई, मनहर उधास, सुदेश भोंसले3:35
2."छत के ऊपर दो कबूतर" (II)जैकी श्रॉफ, सुदेश भोंसले, मनहर उधास8:45
3."दिल ही तो है आ गया"मोहम्मद अज़ीज़, अलका याज्ञिक5:05
4."एक लड़की का मैं दीवाना"सुदेश भोंसले, मुकुल अग्रवाल6:12
5."मैं क्या करूँ"मोहम्मद अज़ीज़0:46
6."मेरी चूड़ियाँ बजे"लता मंगेशकर6:55
7."साहिबा ओ साहिबा"अलका याज्ञिक, अमित कुमार, सुदेश भोंसले7:08

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Divya Bharti Death Anniversary 16 साल की उम्र में दिव्या भारती ने दी थी सुपरहिट फिल्म मौत आज भी है मिस्ट्री". जागरण. अभिगमन तिथि 11 जुलाई 2023.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें