दीपेन्द्र सिंह शेखावत

दीपेन्द्र सिंह शेखावत राजस्थान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य हैं। वो २ जनवरी २००९ से २० जनवरी २०१४ तक राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष रहे।[1]

दीपेन्द्र सिंह शेखावत

कार्यकाल
2 जनवरी 2009 – 21 जनवरी 2014
पूर्व अधिकारी सुमित्रा सिंह
उत्तराधिकारी कैलाश चन्द्र मेघवाल

जन्म 20 जून 1951
जोधपुर
राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवन संगी श्रीमती रसल कँवर (२१ मई १९७२ से अब तक)
संतान दो पुत्र, एक पुत्री
आवास ग्राम - मऊ, तहसील-श्रीमाधोपुर, जिला-सीकर (राजस्थान)
धर्म हिन्दू धर्म
वेबसाइट http://rajassembly.nic.in/Sp-photo.htm

पूर्व जीवन संपादित करें

उनका जन्म २० जून १९५१ को जोधपुर में श्री भरत सिंह शेखावत के के घर में हुआ। वे ७ वीं, १० वीं और ११ वीं राजस्थान विधान सभा के सदस्य रह चुके हैं। वो ई॰ सन् १९९८-२००३ के दौरान अशोक गहलोत सरकार में स्वतंत्र प्रभार के मंत्री रह चुके हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष". मूल से 1 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १४ मार्च २०१४.