द्वारका उपनगर दक्षिण पश्चिम दिल्ली में स्थित एक आवासीय कालोनी है। १९८० के दशक के उत्तरार्ध में व्यवस्थित होना शुरू हुई द्वारका अब एशिया की सबसे बड़ी आवासीय कालोनी कहलाती है। द्वारका इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट स्थित है और दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले के प्रशासनिक मुख्यालय भी यहाँ ही स्थित हैं। ५६.४८ वर्ग किलोमीटर में फैला द्वारका २९ सेक्टरों में विभाजित है।

द्वारका
उपनगर
द्वारका उपनगर के आवासीय क्षेत्र का एक दृश्य
द्वारका उपनगर के आवासीय क्षेत्र का एक दृश्य
द्वारका is located in पृथ्वी
द्वारका
द्वारका
देशभारत
शासन
 • विधायकविनय मिश्रा (आप)
 • सांसदप्रवेश साहिब सिंह वर्मा (भाजपा)
भाषा
 • राजभाषाहिन्दी
समय मण्डलआइएसटी (यूटीसी+5:30)
वेबसाइटdelhi.gov.in

जनवरी २०१७ में, भारत की कैबिनेट ने चाणक्य पुरी के बाद द्वारका में ३४ हेक्टेयर भूमि पर ३९ देशों के एक दूसरे राजनयिक एन्क्लेव को मंजूरी दी।

इतिहास संपादित करें

 
द्वारका बावली
इस बावली निर्माण १६वीं शताब्दी की शुरुआत में लोदी वंश के सुल्तानों द्वारा लोहारहेड़ी गांव के निवासियों के लिए किया गया था।

प्राचीन इतिहास संपादित करें

हाल ही में हुई खुदाई से पता चला है कि जहां अब द्वारका है, लोधीकाल के समय वहां लोहारहेड़ी नामक गांव था।[1] १६वीं शताब्दी की शुरुआत में लोदी वंश के सुल्तानों द्वारा लोहारहेड़ी गांव के निवासियों के लिए बनायी गयी एक बावली भी खुदाई के दौरान पायी गई थी। १९१० की जफर हसन की सूची में भी ग्राम लोहारहेड़ी में बावली के अस्तित्व का उल्लेख मिलता है।[2]

स्थापना संपादित करें

द्वारका की स्थापना १९८० के दशक में शुरू हुई। स्थापना से पूर्व, द्वारका का अधिकतर क्षेत्र "पप्पनकलां" नामक ग्राम के अंतर्गत था।[3] दिल्ली विकास प्राधिकरण अब द्वारका को प्रबुद्ध नगर की तर्ज पर विकसित कर रहा है।[4][5]

भूगोल संपादित करें

स्थिति संपादित करें

द्वारका उपनगर दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले में स्थित है। जिला मुख्यालय होने के साथ साथ यह जिले के तीन उपमंडलों में से एक भी है।[6] नजफगढ़ रोड, पंखा रोड, नजफगढ़ का नाला तथा दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन इसे चारों ओर से घेरते हैं। दिविप्रा के अभिलेखों के अनुसार द्वारका का कुल क्षेत्रफल ५६४८ हेक्टेयर है। द्वारका के लगभग सभी मुख्य सेक्टरों में मार्केट कॉम्पलेक्स हैं, और प्रत्येक कॉम्पलेक्स में सात से आठ सौ दुकानें हैं।[7]

जनसांख्यिकी संपादित करें

द्वारका की जनसंख्या लगभग १० लाख है,[8] और यहाँ का जनसंख्या घनत्व १६९-२०० लोग प्रति हेक्टेयर है। यहां लगभग ३५० सोसायटीज और लगभग ५० डीडीए पॉकेट हैं।[9]

आवागमन संपादित करें

मेट्रो संपादित करें

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन द्वारका को नोएडा से जोड़ती है।[10] इसके अतिरिक्त द्वारका मेट्रो स्टेशन से नजफगढ़ तक,[11] तथा द्वारका सेक्टर २१ मेट्रो स्टेशन से गुरुग्राम तक,[12] भी मेट्रो लाइनें प्रस्तावित हैं।

सड़क संपादित करें

बाहरी रिंग मार्ग पर पालम के ऊपर बना २ किमी लम्बा द्वारका फ्लाईओवर द्वारका को दक्षिणी दिल्ली से जोड़ता है।[13]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. वर्मा, ऋषि (२८ जून २०११). "Forgotten Lodi era baoli discovered in busy Dwarka". द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. मूल से 14 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ८ अक्टूबर २०१६.
  2. वर्मा, ऋषि (१७ अगस्त २०१४). "Baoli emerges from tiny pit in Dwarka". द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. मूल से 8 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ८ अक्टूबर २०१६.
  3. "When Dwarka was Pappankalan..." The Hindu. मूल से 8 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 April 2017.
  4. "DDA to turn Dwarka into smart sub-city". मूल से 29 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 November 2016.
  5. "DDA puts smart sub-cities project on fast track". अभिगमन तिथि 2 November 2016.
  6. "District Administration". मूल से 7 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 नवम्बर 2017.
  7. द्वारका, डिस्ट्रिक्ट सेंटर व नजफगढ़ में बंद का असर नहीं Archived 2018-04-13 at the वेबैक मशीन. दैनिक जागरण।. २ फरवरी २०१८
  8. "Urban Extension Projects - Dwarka". Delhi Development Authority. मूल से पुरालेखित 31 जुलाई 2009. अभिगमन तिथि 1 नवंबर 2017. |title= में 27 स्थान पर line feed character (मदद)सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)
  9. पूनम, गौर (२३ अगस्त २०१७). "सोसायटीज नहीं हैं सेफ". नवभारत टाइम्स. मूल से 7 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १ नवम्बर २०१७.
  10. "Delhi Metro reaches Noida". Railway Gazette. १३ नवंबर २००९. मूल से 29 जून 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 नवंबर 2017.
  11. "द्वारका-नजफगढ़ मेट्रो लाइन अगले वर्ष दिसंबर में होगी तैयार". दैनिक जागरण. ४ जून २०१७. मूल से 7 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १ नवम्बर २०१७.
  12. सोनू, यादव (२४ अक्टूबर २०१७). "हूडा सिटी सेंटर से द्वारका सेक्टर-21 तक होंगे 23 स्टेशन". नवभारत टाइम्स. मूल से 7 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १ नवम्बर २०१७.
  13. पूनम, गौर (२३ अक्टूबर २०१७). "खतरनाक फ्लाइओवर के हालात बदतर". नवभारत टाइम्स. मूल से 7 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १ नवम्बर २०१७.

क्षेत्र दृश्य संपादित करें

द्वारका का दृश्य देखने हेतु यहाँ क्लिक करें।