नयनतारा

भारतीय फिल्म अभिनेत्री

नयनतारा (जन्म:18 नवंबर 1984 को डायना मरियम कुरियन के रूप में[1]) केरल से भारतीय अभिनेत्री है जो दक्षिण भारत की फ़िल्मों में दिखती है। उन्होनें 2003 की मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की और विस्मयाथुमबाथू (2004) के करने के बाद तमिल सिनेमा और तेलुगू सिनेमा में चली गई। नयनथारा एकमात्र महिला अभिनेता है जिसने दक्षिण भारत से फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 2018 सूची में जगह बनाया है, जिसमें कुल कमाई 15.17 करोड़ (US$2.21 मिलियन) है।[2]

नयनतारा

नयनतारा 2013 में
जन्म डायना मरियम कुरियन
18 नवम्बर 1984 (1984-11-18) (आयु 39)
बंगलोर, कर्नाटक, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेत्री, मॉडल
कार्यकाल 2003–वर्तमान
धर्म हिंदू
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

करियर संपादित करें

उन्होनें अय्या के साथ 2005 में तमिल सिनेमा में अपनी शुरुआत की और उसके बाद तेलुगू फ़िल्म लक्ष्मी, जिसके बाद उन्होनें कई व्यावसायिक रूप से सफल तमिल और तेलुगू फिल्मों में महिला नेतृत्व का किरदार निभाया। जिससे उन्होनें खुद को तमिल और तेलुगू सिनेमा में सबसे ज़्यादा मांग वाली अभिनेत्रियों के रूप में स्थापित किया। 2010 में उन्होनें फिल्म सुपर के माध्यम से कन्नड़ फिल्म में शुरुआत की। श्री राम राज्यम (2011) में सीता के चित्रण के लिये उन्होनें सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नंदी पुरस्कार अर्जित किया। 2011 में उन्होनें चेन्नई में ईसाई धर्म को छोड़कर आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म अपना लिया और उनका मंचीय नाम नयनतारा उनका आधिकारिक नाम बन गया।[3][4][5][6]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "इस गुजराती स्टूडेंट की वजह से उजड़ गया प्रभु देवा का घर, जानें पूरी कहानी..." दैनिक भास्कर. 1 दिसम्बर 2013. मूल से 6 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अक्टूबर 2014.
  2. "Nayanthara, PV Sindhu and Saina Nehwal highest paid women in south: Forbes 100 list".
  3. "प्रभु देवा से शादी के लिए नयनतारा ने बदला धर्म". IBN खबर. 10 अगस्त 2011. मूल से 6 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अक्टूबर 2014.
  4. "अभिनेत्री नयनतारा ने प्रभुदेवा से शादी करने के लिए बदला धर्म". फ़िल्मी बीट हिन्दी. 10 अगस्त 2011. मूल से 6 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अक्टूबर 2014.
  5. "नयनतारा बनेंगी तमिल 'कहानी' की विद्या बागची". वेबदुनिया. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अक्टूबर 2014.
  6. "जानिए, श्रिया, नयनतारा और अनुष्का में कौन सबसे हॉट!". राजस्थान पत्रिका. 12 मई 2014. मूल से 6 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अक्टूबर 2014.