निधि राज़दान एक भारतीय पत्रकार व टेलीविज़न व्यक्तित्व हैं। वह एनडीटीवी २४*७ के शो लेफ्ट, राईट और सेंटर की प्राथमिक एंकर हैं। यह कार्यक्रम आम तौर पर हर शाम नयी दिल्ली के एक स्टूडियो से लाइव प्रसारित होता है जों कि समाचारों को और उससे जुड़ी बहस की चर्चा करता है। १९९९ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली निधि राज़दान ने अपने करियर में कई समाचार कार्यक्रमों को कवर किया हैं और कई श्रंखलाओ की मेजबानी की हैं, व कई बार न्यूज़ सीन से लाइव रिपोर्टिंग की हैं। एनडीटीवी २४*७ एक अंग्रेजी भाषा टेलीविजन नेटवर्क है जो भारत में समाचार और वर्तमान मामलों को लेकर आता है, जो की नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड के स्वामित्व में है।[2]

निधि राज़दान

At an event organised on 4 March 2016
जन्म 1976/1977 (46–47 आयु)[1]
Budgam, Jammu and Kashmir, India
आवास New Delhi, India
पेशा Journalist, NDTV
जीवनसाथी Neelesh Misra
(m 2005; div 2007)
माता-पिता Maharaj Krishan Razdan, Chief Editor, PTI
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

निधि राज़दान महाराज कृष्ण राज़दान की बेटी हैं, जों कि समाचार एजेंसी के मुख्य संपादक(प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया)[3] हैं। वह बड़गाम, कश्मीर से है।[4] उन्होंने एपीजे स्कूल, शेख साराई, नई दिल्ली से पढ़ाई की। उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन[5] से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और बाद में भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली[6] (१९९८-१९९९) में रेडियो और टीवी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया। २००५ में निधि राज़दान ने नीलेश मिश्रा से शादी की।[7] २००७ में डॉ साल बाद उनका तलाक हो गया।

करियर संपादित करें

राज़दान ने एनदीटीवी में १९९९ में शामिल हुई और तबसे वह एक समाचार पत्रकार हैं।[8] वह एनडीटीवी के निम्नलिखित शो की मेजबानी करती हैं-

  1. एनदीटीवी प्राइम टीवी न्यूज़[9]
  2. लेफ्ट, राईट, एंड सेंटर[10]
  3. इंडिया देसिड़े @९ (टॉक शो)[11]


जून 2020 में, उन्हें हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पत्रकारिता में एक एसोसिएट प्रोफेसर की नौकरी की पेशकश के साथ घोटाला किया गया था।[12] 15 जनवरी 2021 को, उसने ट्विटर पर घोषणा की कि वह एक 'परिष्कृत, समन्वित' फिशिंग हमले की शिकार थी, जिसका खुलासा हार्वर्ड में होने पर हुआ था।[13] उसने घोषणा की है कि वह अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।[14][15]

पुरस्कार संपादित करें

  1. २०११ में टीचर्स एसोसिएशन पुरस्कार(टीऐऐ)[16]
  2. रामनाथ गोएंका पुरस्कार
  3. पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए जम्मू और कश्मीर राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार[17]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Nidhi is 42".
  2. Rohit Manchanda (25 November 2011). "TV journalist Nidhi Razdan speaks about her life and success". The Weekend Leader. Retrieved 19 August 2013.
  3. http://www.societymag.co.in/article/features/saluting-the-kashmiri-spirit/994[मृत कड़ियाँ]
  4. Left, Right and Centre: 'Nitish Kumar Should Head The Congress': Ramachandra Guha. NDTV. 12 July 2017. 18 minutes in. Retrieved 17 July 2017.
  5. LSR Journalism Prospectus 2012, see page "Some of Our Alumni"
  6. Post-Graduate Diploma Course in Radio & TV Journalism, Indian Institute of Mass Communication. Jump up ^
  7. "Actual romance blooms in small towns: Neelesh Misra". IndiaGlitz.com. Nov 29, 2005. Retrieved Nov 26, 2014.
  8. "Nidhi Razdan in EMMRC and MERC". EMMRC University of Kashmir. Retrieved 19 August 2013.
  9. "Nidhi Razdan in EMMRC and MERC". EMMRC University of Kashmir. Retrieved 19 August 2013.
  10. "Nidhi Razdan in EMMRC and MERC". EMMRC University of Kashmir. Retrieved 19 August 2013.
  11. "Nidhi Razdan in EMMRC and MERC". EMMRC University of Kashmir. Retrieved 19 August 2013.
  12. "Nidhi Razdan quits NDTV to teach journalism at Harvard University". Scroll (अंग्रेज़ी में). 13 June 2020. अभिगमन तिथि 13 June 2020.
  13. "I Am Nidhi Razdan, Not A Harvard Professor, But..."
  14. "Nidhi Razdan says her Harvard University job offer was a 'phishing attack'". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). 16 January 2021. अभिगमन तिथि 16 January 2021.
  15. "Journalist Nidhi Razdan says her Harvard University offer was fraudulent, calls it a phishing attack". Scroll.in. 15 January 2021. अभिगमन तिथि 16 January 2021.
  16. "Ronnie Screwvala & Nidhi Razdan among Teacher's Achievement Awards winners; 11th edition of awards were given away at ITC Maurya, New Delhi." Best Media Info 14 February 2012. General OneFile. Gale Document Number: GALE|A308550308
  17. Vijay Kumar (25 January 2010). "J&K Government announces 28 State Awards 2010 for bravery, literature, arts, Journalism, crafts". Scoop News. Archived from the original on 5 August 2014.