नूनावूत
Nunavut / ᓄᓇᕗᑦ
मानचित्र जिसमें नूनावूत Nunavut / ᓄᓇᕗᑦ हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : इकैलूइत (Iqaluit)
क्षेत्रफल : 17,50,000 किमी²
जनसंख्या(2016):
 • घनत्व :
35,944
 0.02/किमी²
उपविभागों के नाम: क्षेत्र
उपविभागों की संख्या: 3
मुख्य भाषा(एँ): इनुक्तितुत, अंग्रेज़ी


नूनावूत (अंग्रेज़ी: Nunavut, इनुक्तितुत: ᓄᓇᕗᑦ) कनाडा का सबसे नया, सबसे बड़ा और सबसे उत्तरी राज्यक्षेत्र है। इसे अप्रैल 1, 1999 में नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ से विभाजित करा गया। इसका क्षेत्रफल 17,50,000 वर्ग किमी है, यानी भारत के कुल क्षेत्रफल के आधे से ज़रा अधिक, लेकिन इसमें केवल 35,944 लोग रहते हैं। यह विश्व की सबसे कम जन-घनत्व वाले क्षेत्रों में से एक है। इसकी राजधानी इकैलूइत (Iqaluit) है जो बैफ़िन द्वीप पर स्थित है। विश्व का सबसे उत्तरी स्थाई रूप से आबाद स्थान, एलर्ट, नूनावूत में ही स्थित है। नूनावूत का एक भाग कनाडा की मुख्यभूमि पर है और अन्य भाग कई द्वीपों पर विस्तृत है जो मुख्यभूमि से लेकर ग्रीनलैण्ड के समीप तक फैले हुए हैं। इसके अधिकांश भाग पर ध्रुवीय जलवायु का प्रभाव है, जिस से सर्दी का प्रकोप इसपर सर्वत्र है। क्षेत्र के 83.6% लोगों ने सन् 2006 जनगणना में स्वयं को इनुइत समुदाय का बताया था।[1][2][3]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Population by year of Canada of Canada and territories". Statistics Canada. September 26, 2014. मूल से 19 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 29, 2018.
  2. Justice Canada (1993). "Nunavut Land Claims Agreement Act". मूल से 18 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि August 7, 2018.
  3. "Canadian Forces Station Alert - 8 Wing". Royal Canadian Air Force. मूल से सितम्बर 24, 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर 18, 2015.