नोखा
Nokha
नोखा is located in राजस्थान
नोखा
नोखा
राजस्थान में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश: बीकानेर ज़िला
राजस्थान
 भारत
जनसंख्या (2019/2020): 37,281
मुख्य भाषा(एँ): राजस्थानी, हिन्दी, मारवाड़ी
निर्देशांक: 27°36′N 73°25′E / 27.60°N 73.42°E / 27.60; 73.42

नोखा (Nokha) भारत के राजस्थान राज्य के बीकानेर ज़िले में स्थित एक नगर है। नोखा नगर की स्थापना वर्ष 1927 में की गई थी। वर्तमान मण्डी जहाँ मुख्य नगर स्थित है को मण्डी टाऊन के तौर पर आधुनिक व आधारभूत सुविधाओं सहित विकसित करने में तत्कालीन बीकानेर के महाराजा श्री गंगासिंह जी व मुख्य फ्रांसीसी इंजीनियर वास्तुकार श्री मैकंजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होनें इसे ग्रिड-आयरन पद्धति से बसाया। नोखा को एशिया महाद्वीप में सबसे बड़े मोठमंडी के रूप में जाना जाता है। इस नगर को clean india mission के लिए राष्ट्रीय मंच पर उच्चतम स्थान से सम्मानित किया गया है। और इसे ओद्योगिक क्षेत्र में वैश्विक मंच पर जाना जाता है। शहर में निर्मित केबल्स,रजाई और भी कई वस्तुओं का वैश्विक स्तर पर निर्यात किया जाता है। शहर की बसावट बड़े ही व्यवस्थित रूप से की गई है। नोखा से मात्र 33किलोमीटर की दूरी पर स्थित विश्वविख्यात मां करणी का धाम है जिसमें लाखों की संख्या में लोग दर्शन हेतु आते है ये चुहो वाली देवी के रूप में भी प्रसिद्ध है। नोखा से 13किलोमीटर की दूरी पर मुकाम में बिश्नोई संप्रदाय के प्रवर्तक गुरु जम्भेश्वर का लोकप्रिय मंदिर है जिसे मुक्ति धाम मुकाम के नाम से भी जाना जाता है।[1][2] नोखा से 35 किलोमीटर पश्चिम में काहिरा ग्राम में जसनाथी संप्रदाय की उप पिठ हैं जिसे खिंयानाथ जी जूनी बाड़ी के नाम से जाना जाता है सेंगाल धोरा शिव धाम जहां महाशिवरात्रि को विशाल मेला लगता है

इन्हें भी देखें संपादित करें

महाराज गगासिंह जी ने नोखा को चण्डीगढ़ की संज्ञा दि थी!

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332
  2. "Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990