पाम्बन पुल (Pamban Bridge) भारत के तमिल नाडु राज्य में पाम्बन द्वीप को मुख्यभूमि में मण्डपम से जोड़ने वाला एक रेल सेतु है। यह अगस्त 1911 से बनना शुरु हुआ और इसका उदघाटन 24 फ़रवरी 1914 में हुआ था। तब यह भारत का एकमात्र समुद्री सेतु था। यह सन् 2010 में बान्द्रा-वर्ली समुद्रसेतु के खुलने तक भारत का सबसे लम्बा समुद्री सेतु रहा। सन् 1988 में रेल पुल से समांतर एक सड़क पुल भी बनाया गया जो राष्ट्रीय राजमार्ग 87 का भाग है।[1][2]

पाम्बन पुल

Pamban Bridge
பாம்பன் பாலம்
पाम्बन पुल
निर्देशांक9°16′57.25″N 79°12′5.91″E / 9.2825694°N 79.2016417°E / 9.2825694; 79.2016417निर्देशांक: 9°16′57.25″N 79°12′5.91″E / 9.2825694°N 79.2016417°E / 9.2825694; 79.2016417
आयुध सर्वेक्षण राष्ट्रीय ग्रिड[1]
वहनरेल
स्थानरामेश्वरम, तमिल नाडु, भारत
मालिकभारतीय रेल
लक्षण
कुल लम्बाई6,776 फीट (2,065 मी॰)
स्पैन संख्या144
रेल
रेल पटरी संख्या1
रेल गेजब्रॉड गेज
इतिहास
निर्माण आरम्भ1911
निर्माण पूर्ण1914
खुला1915

अवस्थिति संपादित करें

पाम्बन रेलवे पुल भारतीय मुख्य भूमि और पाम्बन द्वीप के बीच 2.065 किलोमीटर लंबा फैला हुआ है।[3] पुल का मुख्य छोर 9°16′56.70″N 79°11′20.12″E / 9.2824167°N 79.1889222°E / 9.2824167; 79.1889222 पर स्थित है। फ्लोरिडा के बाद यह दुनिया के सबसे संक्षारक वातावरण में स्थित है, जिससे इसका रखरखाव एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। यह स्थान एक चक्रवात-प्रवण उच्च वायु वेग क्षेत्र में भी आता है।[2]

संरचना संपादित करें

रेलवे पुल समुद्र तल से 12.5 मीटर (41 फीट) ऊपर स्थित है और 6,776 फीट (2,065 मीटर) लंबा है।[2] पुल में 143 खम्भे लगे हुए हैं और इसमें दो-पतरों से बना एक बैस्क्यूल खंड बना हुआ है, जिसमें सेज़र रोलिंग टाइप लिफ्ट स्पैन होते हैं, जिन्हें जहाजों के आने-जाने के लिए उठाया जा सकता है। प्रत्येक पतरें का वजन 415 टन (457 टन) है।[4] पुल के दोनों पतरे लीवर का उपयोग करके मैन्युअल रूप से खोले जाते हैं।[2]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Pamban Bridge, Pamban Railway Bridge". My Rameswaram (अंग्रेज़ी में). मूल से 27 जून 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-19.
  2. T.E., Raja Simhan (21 November 2003). "Pamban Bridge to be pulled down for gauge conversion". The Hindu. मूल से 7 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 May 2015.
  3. "Pamban Bridge, Pamban Railway Bridge". My Rameswaram (अंग्रेज़ी में). मूल से 27 जून 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-19.
  4. Sri Raman, Papri (11 August 2007). "Bridge of memories – and to Rameswaram – reopens". Hindustan Times. मूल से 3 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवंबर 2019.