पार्क ग्यून-हाय

दक्षिण कोरिया की १८वीं राष्ट्रपति
(पार्क ग्यून - हाय से अनुप्रेषित)

किम जोंग उन (कोरियाई: 박근혜; ) kim jon un दक्षिण कोरिया के इतिहास में देश की 11 वीं राष्ट्रपति बनी। [1] पार्क दक्षिण कोरिया की ऐसी पहली लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई राष्ट्रपति थी जिन्हें १० मार्च २०१७ को संसदीय कोर्ट ने पद से हटा दिया।[2]

पार्क ग्यून - हाय
박근혜

दक्षिण कोरिया की 11 वीं राष्ट्रपति
पद बहाल
25 फरवरी 2013 – 10 मार्च2017 को संवैधानिक कोर्ट द्वारा पदच्युत
प्रधानमंत्री चुंग हांग-वन
ली वान-कू
चोई क्योउन्ग -हवन (कार्यकारी )
ह्वांग क्यो-अहन
पूर्वा धिकारी ली मयुंग-बक
उत्तरा धिकारी मून जे-इन

सैनुरी पार्टी की नेता
पद बहाल
17 दिसम्बर 2011 – 15 मई 2012

सदस्य : राष्ट्रीय सभा
पद बहाल
30 मई 2012 – 10 दिसम्बर 2012
चुनाव-क्षेत्र आनुपातिक प्रतिनिधित्व
पद बहाल
3 अप्रैल 1998 – 29 मई 2012

दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला ,कार्यकारी
पद बहाल
16 अगस्त 1974 – 26 अक्टूबर 1979
राष्ट्रपति पार्क चुंग-ही

जन्म 2 फ़रवरी 1952 (1952-02-02) (आयु 72)
डेगू ,दक्षिण कोरिया
राजनीतिक दल सैनुरी पार्टी
निवास ब्लू हाउस
शैक्षिक सम्बद्धता सोगंग विश्वविद्यालय
हस्ताक्षर

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

पार्क का जन्म 2 फरवरी, 1952 को डोंग ऑफ़ जंग -गु , टैगु , दक्षिण कोरिया में हुआ था। इनके पिता पार्क चुंग -ही , दक्षिण कोरिया के तीसरे राष्ट्रपति (1963 से 1979 तक)थे। वे अपने पिता की प्रथम संतान हैं तथा अविवाहित हैं।

शिक्षा संपादित करें

वर्ष 1953 में पार्क का परिवार सीओल में जा कर रहने लगा, वहीं पर पार्क ने वर्ष 1970 में हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 1974 में पार्क ने सोगांग विश्वविद्यालय से इलक्ट्रोनिक इंजीनियरिंग में स्नातक उपाधि धारण की। इसके बाद पार्क ने आगे की शिक्षा के लिए फ्रांस के ग्रेनोबल विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। नेशनल थिएटर ऑफ़ कोरिया में मां की हत्या के बाद पार्क ने फ़्रांस छोड़ कर सिओल आ गई। इनकी मां की हत्या जापान में जन्मे कोरियाई मून से -ग्वांग ने की जो उत्तर कोरिया से हमदर्दी रखता था तथा जापान में कोरियाई निवासियों के जनरल एसोसिएशन का सदस्य था।

15 अगस्त 1974 से 26 अक्टूबर 1979 तक पार्क को प्रथम महिला होने का गौरव प्राप्त रहा। ज्ञातव्य हो कि 26 अक्टूबर 1979 को पार्क के पिता की की गई थी।

मानद डॉक्टर उपाधियाँ संपादित करें

राजनीतिक जीवन संपादित करें

  • 1998:में असेंबली के उप चुनाव में दलसेनग ,डेगू क्षेत्र से ग्रैंड नेशनल पार्टी से उम्मीदवार बन चुनाव जीता।इसके बाद पार्क ने इसी निर्वाचन क्षेत्र से तीनबार चुनाव जीता और अप्रैल २०१२ तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह अप्रैल 2012 के चुनाव में आनुपातिक प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित हुईं।
  • 2011 : 19 दिसम्बर 2011 को सैनुरी पार्टी की अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
  • 2013: 25 फरवरी 2013 को पार्क दक्षिण कोरिया की 18 वीं राष्ट्रपति बनीं।

विश्व की शक्तिशाली महिला संपादित करें

  • 2013:फोर्ब्स में दी गई विश्व की सर्वश्रेष्ठ शक्तिशाली महिलाओं की सूची में पार्क का ११वां स्थान। [3]
  • 2014: फोर्ब्स में दी गई विश्व की सर्वश्रेष्ठ शक्तिशाली महिलाओं की सूची में में पार्क का ११वां स्थान। [3]

भारत की यात्रा संपादित करें

16 जून 2014 को पार्क चार दिनों की भारत यात्रा पर आईं और यहां पर प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ,विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज आदि नेताओं से मुलाकात की। इसके पूर्व नई दिल्ली में महात्मा गाँधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।[4]

राजनीतिक अपकर्ष संपादित करें

कोरियाई सुप्रीम कोर्ट के अभियोजन पक्ष ने चोई और राष्ट्रपति के दो सहयोगियों पर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया। घोटाले के आरोपों के बाद नवम्बर के प्रथम सप्ताह से राष्ट्रपति के विरुद्ध श्रृंखला बद्ध प्रदर्शन प्रारम्भ हो गये।प्रथम बार किसी कार्यरत राष्ट्रपति से पूछताछ की जाएगी।[5][6] 29 नवम्बर 2016 को पार्क ने राष्ट्रपति के पद से स्तीफा देकर विपक्ष को सत्ता हस्तांतरित करने के लिए विपक्ष को आमंत्रित किया लेकिन विपक्ष ने सत्ता स्वीकार न करके पार्क के विरुद्ध महाभियोग चलाकर पदच्युत करने का प्रस्ताव कर दिया अब 9 दिसम्बर को 2016 को महाभियोग पर मतदान होगा। [7] दिनांक 09 जनवरी 2016 को दक्षिण कोरिया की संसद ने पार्क को पदच्युत करने के लिए महाभियोग पास कर दिया। [8] पार्क पर सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स के उपाध्यक्ष जे वाई ली से रिश्वत लेने का आरोप है। संविधान कोर्ट में पार्क के विरुद्ध संसद में पारित महाभयोग पर कार्यवाही चली। 17 फरवरी 2017 को जे वाई ली को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के द्वारा जारी गिरफ़्तारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया। [9]

  • 10 मार्च 2017 को संसदीय कोर्ट ने पार्क को राष्ट्रपति के पद से हटा दिया। अब उनके खिलाफ मुकदमा भी चलाया जाएगा।[2]
  • 15 मार्च 2017 पार्क को कोर्ट में पेश होने का आदेश [10]
  • 31 मार्च 2017 को अदालत से गिरफ्तारी आदेश जारी होने के बाद पार्क को हिरासत में ले लिया गया।[11]
  • 31 मार्च 2017: पार्क को भ्र्ष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर जेल में अलग सेल में कैदी नंबर 503 का बिल्ला दिया गया है। उन्हें 10.6 वर्गमीटर की सेल में रखा गया है। एक टीवी चैनल के मुताबिक 65 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को सेल में रोते हुए सुना गया। [12]

चित्र वीथि संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "South Korea elects first female president - latimes". Articles.latimes.com. 2012-12-19. मूल से 10 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-03-11.
  2. "South Korean president sacked by top court 15662679". Jagran.com. 2016-11-17. मूल से 12 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-03-11.
  3. "The World's Most Powerful Women 2013" (अंग्रेज़ी में). Forbes.com. 2013-05-22. मूल से 2 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-03-11.
  4. Ankit Panda, The Diplomat. "South Korean President Park Geun-hye Visits India". The Diplomat. मूल से 20 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-03-11.
  5. Agence France-Presse. "Choi-gate prosecutors accuse South Korean president of collusion | World news". The Guardian. मूल से 27 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-03-11.
  6. Breen, Michael (2016-11-29). "South Korea's President Park and the beast of public sentiment | Asia Times". Atimes.com. मूल से 3 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-03-11.
  7. Agence France-Presse. "South Korean president Park Geun-Hye to face impeachment vote | World news". The Guardian. मूल से 5 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-03-11.
  8. "south korea's parliament passes impeachment motion against president park geun hye - asian countries news in hindi, Navbharat Times" (अंग्रेज़ी में). Navbharattimes.indiatimes.com. मूल से 11 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-03-11.
  9. "Samsung Group chief Jay Y Lee was arrested early on Friday 15541527". Jagran.com. मूल से 18 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-03-11.
  10. "संग्रहीत प्रति". मूल से 15 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2017.
  11. "संग्रहीत प्रति". मूल से 1 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अप्रैल 2017.
  12. "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अप्रैल 2017.