पाली, राजस्थान

राजस्थान का एक नगर

पाली भारत के राजस्थान राज्य का एक संभाग मुख्यालय है। यह राजस्थान के दक्षिण पश्चिमी भाग में बांडी नदी के किनारे पर बसा। यहाँ राजस्थान की सबसे बड़ी सूती वस्त्र की मील स्थित है। पाली शहर का रंगाई- छपाई और वस्त्र उद्योग प्रसिद्ध है।

पाली
{{{type}}}
पाली is located in राजस्थान
पाली
पाली
राजस्थान में स्थिति
निर्देशांक: 25°46′N 73°20′E / 25.77°N 73.33°E / 25.77; 73.33निर्देशांक: 25°46′N 73°20′E / 25.77°N 73.33°E / 25.77; 73.33
देश भारत
प्रान्तराजस्थान
ज़िलापाली ज़िला
क्षेत्र153 किमी2 (59 वर्गमील)
जनसंख्या (2023)
 • शहर3,89,956
 • महानगर4,66,214
भाषा
 • प्रचलितराजस्थानी, हिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड306401
दूरभाष कोड02932
वाहन पंजीकरणRJ-22
लिंगानुपात916 /
वेबसाइटpali.rajasthan.gov.in

इतिहास संपादित करें

पाली पर भील राजा का आधिपत्य था उनके पुत्र का नाम 'राजकुमार जावा' था , उन्हें एक ब्राह्मण लड़की से प्यार हो गया था उन्होंने यह बात उस ब्राह्मण को बताई, ब्राह्मण भील राजा से युद्ध नहीं कर सकता था उसने भील राजा को हाँ कर दी , लेकिन वह दिल्ली के सुल्तान मुहम्मद गोरी से सहायता लेने पहुंचा लेकिन दिल्ली के राजा और भील राजा एक दूसरे के मित्र थे उन्होंने ब्राह्मण को सहायता देने से मना कर दिया तब वह ब्राह्मण कन्नौज के सलखोजी राठौर के पास गया , सलखोजी राठौर और ब्राहमण ने षड़यंत्र रचा और भील राजा को खूब मदिरापान कराया और उनकी हत्या कर दी , और सलखोजी ने पाली पर अधिकार कर लिया [1]

मोहम्मद गोरी के खिलाफ महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान की हार के बाद। गौरी, क्षेत्र की राजपूत शक्ति का विघटन हो गया और मेवाड़ और पाली का गोडवाड़ क्षेत्र मेवाड़ के तत्कालीन शासक महाराणा कुंभा के अधीन हो गया। लेकिन पाली शहर जिस पर उसके ब्राह्मण शासकों का शासन था, जिसे अब पालीवाल ब्राह्मण (राजपुरोहित) के रूप में जाना जाता है, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील बना रहा।

16वीं और 17वीं शताब्दी में पाली के आसपास के क्षेत्रों में कई युद्ध हुए। गिन्नी के युद्ध में शेरशाह सूरी को राजपूत शासकों ने हराया था, मुगल बादशाह अकबर की सेना का गोडवाड क्षेत्र में महाराणा प्रताप से लगातार युद्ध हुआ था। एक बार फिर मुगलों द्वारा लगभग पूरे राजपुताना पर विजय प्राप्त करने के बाद, मारवाड़ के वीर दुर्गा दास राठौड़ ने अंतिम मुगल बादशाह औरंगजेब से मारवाड़ क्षेत्र को छुड़ाने के लिए संगठित प्रयास किए। तब तक पाली मारवाड़ राज्य के राठौरों के अधीन हो गया था। महाराजा विजय सिंह द्वारा पाली का पुनर्वास किया गया और जल्द ही यह एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र बन गया।

स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका: ब्रिटिश शासन के तहत पाली ने मारवाड़ में स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व करके एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आउवा के ठाकुर, जो सबसे शक्तिशाली थे, के नेतृत्व में पाली के विभिन्न ठाकुरों ने ब्रिटिश शासन का सामना किया। आउवा किला ब्रिटिश सेना से घिरा हुआ था और फिर 5 दिनों तक संघर्ष चला, जब अंत में किले पर ब्रिटिश सेना का कब्जा हो गया। लेकिन आउवा की इस वीरतापूर्ण कार्रवाई ने स्वतंत्रता के लिए निरंतर और संगठित संघर्ष का मार्ग प्रशस्त किया।

विवरण संपादित करें

पाली शहर राष्ट्रीय राजमार्ग १४ पर स्थित है। जोधपुर संभाग के इस जिले की संभाग मुख्यालय से दुरी 75 किमी है। पाली का इतिहास अतिप्राचीन हैं। शायद बहुत कम लोग यह बात जानते हैं, की आज के इस विशाल, खूबसूरत और विकसित पाली शहर के पीछे एक महान सिद्ध पुरुष चेतन पूरी जी का तप हैं। उन्हीं की तपस्या से आई आध्यात्मिक शक्तियों की बदौलत पाली का लाखोटिया तालाब बना। पाली शहर पर्यटन दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण हैं। यहाँ पर बांगड़ म्यूजियम, नवलखा जैन मंदिर, लोडिया तालाब जैसे बहुत सारी घूमने की जगह है। कपडा व्यवसाय के लिए प्रसिद्द पाली से तैयार कपडा पुरे देश में जाता है। इतिहासकार विजय नाहर के अनुसार पाली महाराणा प्रताप की जन्मस्थली एवं महाराणा उदयसिंह का ससुराल है।[2]

प्रशासन संपादित करें

पाली एक जिला है जहाँ वर्तमान में श्री नमित मेहता कलेक्टर के रूप में एवं श्री गगनदीप सिंगला पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत है। सुश्री प्रभा शर्मा पाली की जिला न्यायाधीश है। वर्तमान मे यहां नगर परिषद सभापति श्री रेखा राकेश भाटी है, जो कि 2019 में निर्वाचित हुए है। यह एक विधान सभा क्षेत्र भी है, जहां से श्री ज्ञानचन्द पारख विधायक है। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रेम प्रकाश चौधरी वर्तमान में पाली से संसद सदस्य है वहीँ श्री पेमाराम चौधरी जिला प्रमुख है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. साँचा:Cite book= Indian Antiquery Part 3
  2. "आज वीरता के महानायक महाराणा प्रताप की जयंती". www.sanjeevnitofay.com. अभिगमन तिथि 9 May 2019.[मृत कड़ियाँ]