पीटरसन हिल एक सोनी के सब टीवी पर आने वाला एक हास्य धारावाहिक है। यह 26 जनवरी 2015 से प्रारम्भ हुआ और यह सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे देता है।[1] यह इससे पहले आने वाले धारावाहिक एफ आई आर के समय पर देगा।

पीटरसन हिल
पीटरसन हिल की छवि
पीटरसन हिल की छवि
शैलीहास्य नाटक
निर्मातासब टीवी
अभिनीतरोहित रॉय
अश्विन मुशरण
सुचेता खन्ना
मूल भाषा(एं)हिन्दी
सीजन कि संख्या01
एपिसोड कि संख्या110
उत्पादन
निर्माताअश्विनी धीर
उत्पादन स्थानमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
प्रसारण अवधि22 मिनट लगभग
निर्माता कंपनीगरिमा प्रॉडक्शन
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कसब टीवी
प्रकाशित26 जनवरी 2015 –
वर्तमान

कहानी संपादित करें

यह कहानी किशोरी लाल चड्डा (रोहित रॉय) और उसके परिवार की है। जो शिमला में रहता है और एक रेल विभाग में कार्य करता है। उसकी पत्नी पिंकी चड्डा (सुचेता खन्ना) एक घरेलू औरत है, जिसे अपने पति के पद पर बहुत गर्व है। उसकी छोटी बहन शताब्दी (मानसी श्रीवास्तव) पीटरसन हिल में रहने आती है। वह एक सुंदर लड़की है इसलिए पीटरसन हिल के लड़के शताब्दी का दिल जीतने की कोशिश करने लगते है। वहीं ज्वाला जोशी (समीक्षा भटनागर) एक टिकट जाँचने का कार्य करती हैं। वह अब तब कुवांरी है और अपने जीवनसाथी की तलाश में है। इस में पीटरसन (अश्विन मुशरन) हैं, जो कई वर्षो पूर्व उस स्थान पर कार्य करते थे और मरने के पश्चात भी वहीं रहते है। इन्हीं के नाम पर इस स्थान का नाम पीटरसन हिल पड़ा था।

कलाकार संपादित करें

  • रोहित रॉय - किशोरी लाल चड्डा
  • अश्विन मुशरन - पीटरसन (इसी के नाम से इस जगह का नाम पीटरसन पड़ा)
  • सुचेता खन्ना - पिंकी चड्डा
  • मानसी श्रीवास्तव - शताब्दी
  • समीक्षा भटनागर - ज्वाला जोशी
  • स्वाति दास - रानी भिखारन
  • विनी त्रिपाठी
  • राकेश श्रीवास्तव - हवलदार अनिल त्यागी (सुरक्षाकर्मी)
  • प्रथम शेट्टी - टोनी का बेटा

निर्माण संपादित करें

इस धारावाहिक को मुंबई में बनाया गया है, लेकिन इसे शिमला के जैसा दिखाया गया है।[2] इस धारावाहिक का नाम पहले छूक-छूक रखने का विचार था लेकिन बाद में इस धारावाहिक को पीटरसन के किरदार के साथ मिला कर पीटरसन हिल रख दिया गया।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "SAB TV gets a new station of joy - Peterson Hill SAB TV gets a new station of joy - Peterson Hill". टाइम्स ऑफ इंडिया. मूल से 13 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 January 2015.
  2. "Makers of SAB TV's Peterson Hill created Shimla in Mumbai". टाइम्स ऑफ इंडिया. मूल से 24 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 January 2015.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें