पुगं (बर्मी भाषा : ပုဂံ) या बगान, म्यांमार के माण्डले क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन ऐतिहासिक नगर है। पालि भाषा में इसका नाम 'अरिमद्दन' (अरिमर्दन = शत्रु का मर्दन करने वाला) है। ९वीं शताब्दी से लेकर १३वीं शताब्दी तक यह नगर पुगं राज्य की राजधानी था। ११वीं से १३वीं शताब्दी के समय जब यह राज्य अपने चरमोत्कर्ष पर था तब यहाँ १० हजार से अधिक बौद्ध मन्दिर, पगोडा और मठ निर्मित किये गये जिनमें से २२०० मंदिर अब भी अच्छी स्थिति में विद्यमान हैं।

कम्बोडिया के अंगकोर वाट नगर की जो प्रसिद्धि है, वही म्यांमार के पुगं नगर की है।

पुगं के मंदिर

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें