पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग

कप्तान पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग (जन्म २२ नवंबर १९६३) नौकायन में एक भारतीय खिलाड़ी है। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सासनी में हुआ था। इन्होंने भारतीय नौसेना में शामिल होने से पहले सैनिक स्कूल, लखनऊ और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला में अध्ययन किया। इन्हें १९९३-९४ में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।[1]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. इंडिया टुडे. "Rajiv Gandhi Khel Ratna Awards: Full list of winners" (अंग्रेज़ी में). मूल से 2 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अक्टूबर 2018.