पूर्व मलेशिया (East Malaysia) या मलेशियाई बोर्नियो (Malaysian Borneo) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश का वह भाग है जो बोर्नियो द्वीप के उत्तरी हिस्से में स्थित है। इसमें साबाह राज्य, सारावाक राज्य और लबूअन संघीय क्षेत्र आते हैं। यह मलय प्रायद्वीप पर स्थित प्रायद्वीपीय मलेशिया से पूर्व में अवस्थित है। मलेशिया के इन दोनो भागों के बीच दक्षिण चीन सागर आता है। हालांकि पूर्व मलेशिया का विकास स्तर प्रायद्वीपीय मलेशिया से कहीं कम है, फिर भी क्षेत्रफल और प्राकृतिक संसाधन की दृष्टि से पूर्व मलेशिया देश के पश्चिमी भाग से अधिक है।[1][2]

बोर्नियो द्वीप का मानचित्र जिसमें पूर्व मलेशिया नारंगी रंग में प्रदर्शित है

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Malaysia urged to scrap coal plant in eco-sensitive Borneo". AFP. 7 July 2010. मूल से 24 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 July 2010.
  2. "Location". Malaysia Travel.org.uk. मूल से 23 सितंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 July 2010.