पोटो

स्त्न्पायी की प्र्जाती

पोटो (Potto) अफ़्रीका के मुख्य महाद्वीप में मिलने वाला निशाचरी (रात्रि में सक्रीय) नरवानर प्राणी होते हैं। यह नरवानर गण के स्ट्रेपसिराइनी उपगण के लीमरिफ़ोर्मीस अधोगण (इन्फ़ाऑर्डर) के लोरिसिडाए कुल में पेरोडिकटिकस (Perodicticus) नामक वंश की इकलौती सदस्य जाति हैं।[2][3]

पोटो
Potto
चिड़ियाघर में पोटो
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी (Chordata)
वर्ग: स्तनधारी (Mammal)
गण: नरवानर (Primate)
उपगण: स्ट्रेपसिराइनी (Strepsirrhini)
अधःगण: लीमरिफ़ोर्मीस (Lemuriformes)
कुल: लोरिसिडाए (Lorisidae)
उपकुल: पेरोडिकटिसिनाए (Perodicticinae)
वंश: पेरोडिकटिकस (Perodicticus)
बेनेट, १८३१
जाति: P. potto
द्विपद नाम
Perodicticus potto
(स्टाटियस मुएलर, १७६६)
अफ़्रीका में भौगोलिक विस्तार

शरीर संपादित करें

पोटो ३० से ३९ सेमी लम्बा होता है और इसकी एक ३ से १० सेमी की छोटी-सी पूँछ होती है। इसका वज़न ६०० से १,६०० ग्राम तक का होता है। शरीर पर भूरे-ख़ाकी रंग के बाल होते हैं। इसके हाथ की विशेषता है कि उसकी तर्जनी ऊँगली ना के बराबर लम्बी होती है लेकिन सम्मुख अँगूठे के प्रयोग से यह पेड़ की डालियाँ पकड़ने में सक्षम होता है। अन्य स्ट्रेपसिराइनियों की तरह इसकी नाक गीली होती है, मुँह के निचले आगे के दाँत कंघी की तरह प्रयोग किये जाते हैं और हाथ-पाँव की तीसरी और चौथी उंगलियाँ चर्म से जुड़ी होती हैं, जबकि पाँव की तीसरी, चौथी और पाँचवी उंगलियाँ अपने हाथ के समीपी भाग में खाल से जुड़ी होती हैं।[4]

इनकी गर्दन में चार से छह हड्डीनुमा उभार होते हैं जिनके अन्त तीखे होते हैं और रक्षा के लिये प्रयोग किये जा सकते हैं।[5] नर और मादा की पूँछो के नीचे गन्ध उत्पन्न करने वाले अंग होते हैं, जिनसे वह अपना क्षेत्र अंकित करते हैं और जो नर-मादा के जोड़े में आपसी आकर्षण के लिये प्रयोग किया जाता है।[6]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Oates, J. F., Butynski, T. M., Kingdon, J., Bearder, S., Pimley, E. & De Jong, Y. (2008). Perodicticus potto. 2008 संकटग्रस्त प्रजातियों की IUCN लाल सूची. IUCN 2008. Retrieved on 1 January 2009.
  2. "African Wildlife Foundation". Awf.org. 2012-06-20. मूल से 5 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-07-26.
  3. "BUSH BABY". मूल से 5 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-07-26.
  4. Ankel-Simons, F. (2000). "Hands and Feet". Primate anatomy: an introduction. Academic Press. पृ॰ 340. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-12-058670-3. मूल से 17 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अप्रैल 2016.
  5. Estes, R. D. (1991). The Behavior Guide to African Mammals. University of California Press. पपृ॰ 458–464. मूल से 26 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अप्रैल 2016.
  6. Flannery, S. (2007). "Potto (Perodicticus potto)". The Primata. मूल से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-03-15.