पोयांग झील (चीनी भाषा: 鄱阳湖/鄱陽湖; अंग्रेज़ी: Poyang Lake) जिआंगशी प्रांत में स्थित, चीन की सबसे बड़ी ताजे पानी की झीलों में से एक हैं।[3] इस झील में गन, एक्सिन और ज़िउ नदियाँ आकर मिलती हैं, जो एक नहर के माध्यम से यांग्त्ज़ी से जुड़ते हैं।

पोयांग झील
पोयांग झील is located in पृथ्वी
पोयांग झील
पोयांग झील
स्थानजिआंगशी, चीन
निर्देशांक29°05′N 116°17′E / 29.083°N 116.283°E / 29.083; 116.283निर्देशांक: 29°05′N 116°17′E / 29.083°N 116.283°E / 29.083; 116.283[1]
मुख्य अन्तर्वाह5 नदियाँ, मुख्य रूप से गन और शियू नदी
जलसम्भर162,225 वर्ग किलोमीटर (62,635 वर्ग मील)[2]
द्रोणी देशचीन
अधिकतम लम्बाई170 किलोमीटर (110 मील)
अधिकतम चौड़ाई17 किलोमीटर (11 मील)
सतही क्षेत्रफल3,210 वर्ग किलोमीटर (1,240 वर्ग मील)[1]
औसत गहराई8.4 मीटर (28 फीट)[1]
अधिकतम गहराई25.1 मीटर (82 फीट)[1]
जल आयतन25.2 घनकिलो मीटर (6.0 घन मील)[1]
अस्तित्व काल0.173 साल[1]
तट लम्बाई11,200 किलोमीटर (750 मील)[1]
सतही ऊँचाई16.5 मीटर (54 फीट)[1]
1 तट लम्बाई का मापन सटीक नहीं होता है
पोयांग झील is located in चीन
पोयांग झील
पोयांग झील
चीन के नक्शे में पोयांग झील

पोयांग झील के क्षेत्रफल में नाटकीय रूप से बरसाती और सूखे मौसम के बीच में उतार चढ़ाव होता रहता हैं, लेकिन हाल के वर्षों में झील का कुल आकार घट गया हैं। एक सामान्य वर्ष में झील का क्षेत्रफल औसतन 3500 वर्ग किलोमीटर (1,400 वर्ग मील) होता हैं। 2012 की शुरुआत में, सूखा, रेत की खपत और थ्री गॉर्जस बांध में पानी के भंडारण के कारण झील के क्षेत्रफल लगभग 200 वर्ग किलोमीटर (77 वर्ग मील) पर पहुंच गया हैं।[4] झील लाखों प्रवासी पक्षियों को आवास प्रदान करता हैं[5], और यह पक्षियों के मिलन के लिए एक पसंदीदा गंतव्य हैं।

सर्दियों के दौरान, बड़ी संख्या में साइबेरियाई सारस, झील को अपना घर बनाती हैं, जहाँ वो अपना 90% सर्दियों का समय बिताती हैं।

पोयांग झील में प्रवासी पक्षी

निर्माण संपादित करें

पोयांग झील, ऐतिहासिक रूप से पेन्गली मार्श (彭蠡澤) भी बुलाया जाता था, हलांकि वे एक नहीं हैं। हान राजवंश से पहले, यांग्त्ज़ी जब और अधिक उत्तरवर्ती कि ओर बहती थी, जहाँ अब लोंगगान झील हैं, जबकि गन नदी के निचले इलाकों से पेन्गली मार्श का गठन हुआ था। जो क्षेत्र अब पोयांग झील है वहाँ गन नदी के साथ एक मैदान था। 400 ईस्वी के आसपास, यांग्त्ज़ी नदी अपना जलमार्ग बदल दक्षिण कि ओर बहने लगी, जिससे गन नदी को वापस ऊपर ले जाया गया और वहाँ पोयांग झील का निर्माण हुआ। गन नदी का ठहरने से पोयांग जिला और हाहुन जिला डूब गया, और वहाँ के लोगों को वूचेंग नगर पर प्रवास को मजबूर होना पडा, जो अब योंग्शीय जिला हैं। इस प्रकार वूचेंग, जियांग्सी प्रांत के महान प्राचीन टाउनशिप में से एक बना।

तांग राजवंश के दौरान, पोयांग झील अपने सबसे बड़े आकार में पहुंच गया, जब इसका क्षेत्रफल 6000 वर्ग किलोमीटर (2,300 वर्ग मील) तक पहुंच गया था।

इतिहास में संपादित करें

1363 में, यहाँ पोयांग झील की लड़ाई लड़ी गई थी, और यह इतिहास में सबसे बड़ी नौसैनिक युद्ध होने का दावा करती हैं।

झील को "चीनी बरमूडा त्रिकोण" के रूप में भी वर्णित किया जाता हैं, क्योंकि इसमें नौकायन करते समय कई जहाज गायब हो गए हैं। 16 अप्रैल 1945 को, चीन से लूट का सामान ले जा रहे एक इंपीरियल जापानी नौसेना जहाज, 200 नाविकों के साथ गायब हो गया था।[6]

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Poyang Lake". World Lake Database. International Lake Environment Committee Foundation. 1999. अभिगमन तिथि 6 January 2017.[मृत कड़ियाँ]
  2. Ding, Duowen; Tan, Xueqing (2011). "Numerical Simulation of the Effects of the Urbanization on the Poyang Wetland". प्रकाशित Kenneth W. Potter, Donald K. Frevert (संपा॰). Watershed Management 2010. American Society of Civil Engineers. पृ॰ 444. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-7844-1143-8. मूल से 12 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2017.
  3. http://english.people.com.cn/200202/21/eng20020221_90777.shtml Archived 2008-03-07 at the वेबैक मशीन People's Daily Online "Spring Fishing Ban on China's Largest Freshwater Lake"
  4. https://www.theguardian.com/environment/2012/jan/31/china-freshwater-lake-dries-up Archived 2018-07-09 at the वेबैक मशीन The Guardian "China's largest freshwater lake dries up"
  5. http://www.globalnature.org/docs/02_vorlage.asp?id=15793&sp=E&m1=11089&m2=11093&m3=11178&m4=15621&m5=15793&m6=&domid=1011 Archived 2018-01-07 at the वेबैक मशीन Global Nature Fund: "Detailed Data Lake Poyang-hu"
  6. "China's Poyang Lake: 'Bermuda Triangle of the East'". The Epoch Times. October 30, 2010. मूल से 27 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2017.