प्रचक्रण क्वान्टम संख्या

परमाणु भौतिकी के सन्दर्भ में, प्रचक्रण क्वान्टम संख्या (spin quantum number) वह क्वाण्टम संख्या है जो किसी कण के कोणीय संवेग को निरूपित करता है। इसे s से निरूपित किया जाता है।

इस क्वान्टम संख्या के बारे मे जॉर्ज उहलेंबैक और सैमुयल माउटस्मिथ मे बताया। इसे s द्वारा दर्शाया जाता है। यह इलेक्ट्रॉन के कक्षक मे घूर्णन को दर्शाती है। इसके दो मान संभव है +1/2 व -1/2। इन मानो के आधार पर इलेक्ट्रॉन का चक्रण दर्शाया जाता है। यदि चक्रण क्वान्टम संख्या का मान +1/2 हो तो इलेक्ट्रॉन का चक्रण दक्षिणावर्त (Clockwise) होगा और यदि इसका मान -1/2 हो तो इलेक्ट्रॉन का घूर्णन वामावर्त (Anti Clockwise) होगा।