प्रेम कहानी (1975 फ़िल्म)

1975 की राज खोसला की फ़िल्म

प्रेम कहानी 1975 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह राज खोसला द्वारा निर्देशित और लिखित है। लेखराज खोसला द्वारा इसका निर्माण किया गया। फिल्म में राजेश खन्ना मुख्य भूमिका में और मुमताज़, शशि कपूर और विनोद खन्ना सहायक भूमिकाओं में हैं।[1] फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया है।

प्रेम कहानी

प्रेम कहानी का पोस्टर
निर्देशक राज खोसला
पटकथा राही मासूम रज़ा
निर्माता लेखराज खोसला
अभिनेता शशि कपूर,
मुमताज़,
राजेश खन्ना,
विनोद खन्ना
संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
प्रदर्शन तिथि
1975
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

राजेश नारायण (राजेश खन्ना) अपने भाई, बृजेश, भाभी, और एक भतीजी, मुन्नी के साथ ब्रिटिश भारत के एक छोटे से शहर में गरीबी में रहता है। वह कॉलेज में पढ़ता है और अमीर कामिनी सिन्हा (मुमताज़ के रूप में उसके पास प्रेमिका है। दोनों किसी दिन शादी करने की उम्मीद रख हुए हैं। जबकि बृजेश अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर करने की कोशिश में सक्रिय रूप से शामिल है, कवि राजेश की राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। चीजें तब बदल जाती हैं जब बृजेश की हत्या हो जाती है और राजेश स्वतंत्रता सेनानियों के साथ सक्रिय रूप से शामिल होकर उसकी मौत का बदला लेने का फैसला करता है।

वह जल्द ही अंग्रेजों का सिर दर्द बन जाता है और उसे मृत या जीवित लाने का आदेश जारी कर दिया जाता है। वह कामिनी को भी छोड़ देता है, जो उसके पिता की पसंद के व्यक्ति से शादी कर लेती है। पठान ट्रक-चालक, शेर ख़ाँ (विनोद खन्ना), राजेश की सहायता कानून से भागने में करता है। राजेश अपने बचपन के दोस्त, नव-नवेले पुलिस अधीक्षक, धीरज कुमार (शशि कपूर) के घर में आश्रय पाता है। उसे ये पता नहीं है उसका सामना कामिनी से होगा, जो धीरज की दुल्हन हैं। शेर ख़ाँ, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और यातना दी जा रही है, जल्द ही राजेश के छिपने की जगह को बता सकता है। धीरज को खुद से पता चलता है कि उसका सबसे अच्छा दोस्त उसकी दुल्हन से प्यार करता है।

मुख्य कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

सभी गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखित; सारा संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."दोस्तों में कोई बात चल जाती है"मोहम्मद रफी3:45
2."प्रेम कहानी में"किशोर कुमार, लता मंगेशकर4:58
3."फूल आहिस्ता फेंकों"लता मंगेशकर, मुकेश5:17
4."चल दरिया में डूब जायें"किशोर कुमार, लता मंगेशकर4:55
5."क्या मेरी प्रेम कहानी"लता मंगेशकर4:30
6."प्रेम है क्या एक आँसू"मोहम्मद रफी4:45

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "70 की उम्र में क्या बीमार और अकेली हैं मुमताज, Video के जरिए दी जानकारी". एनडीटीवी इंडिया. मूल से 8 जून 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 जून 2019.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें