फ़रार (1975 फ़िल्म)

1975 की फ़िल्म

फ़रार 1975 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म अलंकार चित्रा द्वारा निर्मित और शंकर मुखर्जी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में शर्मिला टैगोर, अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, सुलोचना लाटकर, आदि हैं। संगीत कल्याणजी-आनंदजी का है।

फ़रार

फ़रार का पोस्टर
निर्देशक शंकर मुखर्जी
लेखक गुलज़ार
अभिनेता संजीव कुमार,
अमिताभ बच्चन
शर्मिला टैगोर
संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी
प्रदर्शन तिथियाँ
21 नवंबर, 1975
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

मध्यमवर्गीय व्यक्ति, राजेश (अमिताभ बच्चन) अपनी बहन के साथ रहता है। वह एक युवा महिला के साथ प्यार में है और वह अपनी बहन की शादी कर लेने के बाद उससे शादी करने का इरादा रखता है। हालाँकि, एक दिन बहन का बलात्कार किया जाता है और उसकी हत्या कर दी जाती है। पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाता है और हत्यारों को खोजने और उसकी मौत का बदला लेने के लिए राजेश निकल पड़ता है।

वह हत्यारे का पता लगा लेता है और उसे मार डालता है। इसलिए अब वह खुद पुलिस से भाग रहा है। राजेश एक बच्चे को बंधक बनाकर अगवा कर लेता है और एक घर में शरण ले लेता है। बाद में पता चलता है कि बच्चा उसकी पूर्व प्रेमिका का बेटा है, जिसकी शादी अब एक पुलिस इंस्पेक्टर (संजीव कुमार) से हो रखी है। राजेश अब असमंजस में है - क्या बच्चे को रिहा किया जाये या उसका इस्तेमाल भागने में किया जाये।

मुख्य कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

सभी गीत राजेन्द्र कृष्ण द्वारा लिखित; सारा संगीत कल्याणजी-आनंदजी द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."मैं प्यासा तुम सावन" (सोलो)किशोर कुमार3:12
2."हमरा ये दिल जानी"उषा मंगेशकर, आशा भोंसले3:13
3."मैं प्यासा तुम सावन" (डुएट)लता मंगेशकर, किशोर कुमार3:58
4."मैं प्यासी तुम सावन" (स्त्री)लता मंगेशकर1:35
5."ये जिंदगी क्या है"मुकेश3:59

नामांकन और पुरस्कार संपादित करें

प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्ति पुरस्कार वितरण समारोह श्रेणी परिणाम
किशोर कुमार ("मैं प्यासा तुम सावन") फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार नामित

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें