दूसरी फ़र्म के सफल व्यापार मॉडल के प्रयोग की पद्धति को फ़्रेंचाइज़िंग कहते हैं। 'फ़्रेंचाइज़' की व्युत्पत्ति आंग्ल-फ़्रांसीसी शब्द फ्रैंक से हुई है - जिसका अर्थ है मुक्त, इसका प्रयोग संज्ञा व क्रिया (सकर्मक) दोनों के रूप में किया जाता है।[1][2]

एक ठेठ मॅकडोनाल्ड्स फ़्रेंचाइज़.

फ़्रेंचाइज़, फ़्रेंचाइज़र को माल के संवितरण के लिए 'चेन स्टोर' बनाने और श्रृंखला पर होने वाले निवेश और देयता से बचने का विकल्प प्रदान करता है। फ़्रेंचाइज़ी की सफलता में फ़्रेंचाइज़र की सफलता है।


कहा जाता है कि एक प्रत्यक्ष कर्मचारी की तुलना में फ़्रेंचाइज़ी अधिक प्रोत्साहित होता है क्योंकि व्यापार में उसकी प्रत्यक्ष हिस्सेदारी होती है।



तथापि, ध्यान दिया जाना चाहिए कि अमेरिका के अलावा, अब चीन में (2007) जहां फ़्रेंचाइज़ से संबंधित स्पष्ट संघीय (और अमेरिका में, राज्य) कानून हैं, विश्व के अधिकतर देश 'फ़्रेंचाइज़' को मान्यता तो देते हैं किन्तु इसके लिए कानूनी प्रावधान विरले ही करते हैं।


केवल फ़्रांस और ब्राज़ील में महत्वपूर्ण प्रकटीकरण कानून हैं किन्तु ब्राज़ील में फ़्रेंचाइज़ी अधिक नियंत्रित है।



जहां कोई विशिष्ट कानून नहीं है, फ़्रेंचाइज़ को एक वितरण प्रणाली माना जाता है, जिसके लिए विशिष्ट अनुबंध के अंतर्गत शासित ट्रेडमार्क (फ़्रेंचाइज़ प्रणाली के) नियम लागू होते हैं।

सिंहावलोकन संपादित करें

निम्नलिखित विशेषताओं वाले व्यवसाय फ़्रेंचाइज़िंग के अनुकूल होते हैं:

  • लाभ के अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले व्यापार.
  • ऐसे कारोबार जिन्हें आसानी से दोहराया जा सके.

जैसा कि खुदरा बिक्री में प्रचलित है, फ़्रेंचाइज़िंग से फ़्रेंचाइज़ी को विशेष लाभ यह होता है कि वह उपलब्ध ट्रेडमार्क पर जल्दी शुरूआत कर सकता है और उसे संसाधन और आधारभूत संरचना को विकसित करने की आवश्यकता नहीं पड़ती.

कहा जा सकता है[किसके द्वारा?] कि फ़्रेंचाइज़ तीन प्रकार के होते हैं छोटे, मध्यम और बहुत बड़े फ़्रेंचाइज़. हालांकि फ़्रेंचाइज़ उत्पादों पर आधारित होते हैं - उदाहरणार्थ शनल जैसे प्रमुख सौंदर्य प्रसाधन - अधिकतर फ़्रेंचाइज़ सेवा फर्मों के होते हैं। उप $ 80000 के स्तर पर, कमोबेश ये फ़्रेंचाइज़ ही सबसे अधिक संख्या में हैं।[3]ये घर के पास पारिवारिक समय के साथ व्यापार को संभव बनाते हैं। कुछ फ़्रेंचाइज़ी तो कुछ हजार डॉलर के लिए भी उपलब्ध हैं।

निम्नलिखित अमेरिकी सूची[4] में 2004[5] के आंकड़ों से उपलब्ध, उप - फ़्रेंचाइज़ (या भागीदार) की संख्या को सम्मिलित कर प्रमुख फ़्रेंचाइज़ के 2010 का शुरुआती वरीयता क्रम दिया गया है। फ़्रेंचाइज़ के नामों से पता चलेगा कि फ़्रेंचाइज़िंग नवप्रवर्तन में अमेरिका अग्रणी है, उसने अपनी यह स्थिति 1930 के दशक से बरकरार रखी है जब पहली मंदी के दौरान फास्ट फ़ूड रेस्त्रां, भोजनालय और उसके कुछ अरसे बाद सराय की फ़्रेंचाइज़िंग शुरू की. फ़्रेंचाइज़िंग व्यवसाय का ऐसा मॉडल है जिसका प्रयोग 70 से अधिक उद्योगों में किया जाता है जिससे अमेरिका में 1 ट्रिलियन $ से अधिक सालाना बिक्री (2001 का अध्ययन) होती है।[उद्धरण चाहिए] 2001 में संयुक्त राज्य अमेरिका में 767,483 प्रतिष्ठानों में फ़्रेंचाइज़ व्यवसाय चला जिसमें फ़्रेंचाइज़ी के स्वामित्व वाले और फ़्रेंचाइज़र के स्वामित्व वाले दोनों प्रतिष्ठानों की संख्या शामिल है[6]:

1. (सबवे सैंडविच और सलाद

| प्रारंभिक लागत $ 84,300 - $ 258,300 (2004 में दुनिया भर में 22000 भागीदार).

2. मॅकडोनाल्ड्स

| 2010 में प्रारंभिक लागत, $995,900 - $1,842,700 (2004 में 30300 भागीदार)

3. 7-इलेवन इंक (सुविधा स्टोर)

| 2010 में प्रारंभिक लागत $40,500 - $ 775,300 (2004 में 28,200 भागीदार)

4. हैम्पटन इन्ज़ एंड स्वीट्स (मध्यम बजट के होटल)

| प्रारंभिक लागत 2010 में $3,716,000 - $13,148,800

5. सूपरकट्स (हेयर सैलून)

| 2010 में प्रारंभिक लागत 111,000 - $ 239,700

6. एच एंड आर ब्लॉक (कर की तैयारी और ई-फ़ाइलिंग)

| प्रारंभिक लागत $26,427 - $84,094 (2004 में 11,200 भागीदार)

7. डन्किन डोनट्स

| 2010 में प्रारंभिक लागत $537,750 - $1,765,300

8. जानी- किंग (व्यावसायिक क्लीनिंग)

| प्रारंभिक लागत $11,400 - $35,050, (2004 में दुनिया भर में 11,000 भागीदार)

9. सर्वो-प्रो (बीमा और आपदा बहाली और सफ़ाई)

| 2010 में प्रारंभिक लागत $102,250 - $161,150

10. मिनी मार्केट्स (सुविधा स्टोर और गैस स्टेशन)

| 2010 में प्रारंभिक लागत $1,835,823 - $7,615,065

रेस्त्रां, पेट्रोल स्टेशन, ट्रकिंग स्टेशन जैसे मिडी-फ़्रेंचाइज़ में पर्याप्त निवेश करना पड़ता है और व्यवसाय की तरह पूरा ध्यान देना पड़ता है।

बड़े फ़्रेंचाइज़ भी होते हैं - होटल, स्पा, अस्पताल आदि - जिनकी चर्चा आगे टेक्नॉलोजिकल एलायन्सेज़ में की गई है।

किसी भी फ़्रेंचाइज़र को दो महत्वपूर्ण भुगतान किए जाते हैं: (क) ट्रेडमार्क के लिए रॉयल्टी (ख) फ़्रेंचाइज़ी को दी गई प्रशिक्षण और सलाहकार सेवाएं. इन दोनो को मिलाकर एकल 'प्रबंधन शुल्क' भी दिया जा सकता है। "प्रकटीकरण" के लिए शुल्क अलग होता है और हमेशा "अग्रिम शुल्क" होता है।

आम तौर पर फ़्रेंचाइज़ निश्चित अवधि (छोटी अवधि में विभक्त होती है जिसका नवीकरण कराना पड़ता है) और विशिष्ट "क्षेत्र" के लिए और अवस्थिति से विशिष्ट मील की दूरी पर होता है। ऐसी अनेक अवस्थितियां हो सकती हैं। आम तौर पर करार पांच से तीस साल तक टिकते हैं, जहां अधिकांश संविदाओं के अवधि-पूर्व निरस्तीकरण और समापन का फ़्रेंचाइज़ी पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। फ़्रेंचाइज़ केवल एक अस्थायी व्यापारिक निवेश है, स्वामित्व के प्रयोजन से व्यवसाय को खरीदना नहीं, बस एक अवसर को भाड़े या पट्टे पर लेना है। लाइसेंस की परिमित अवधि के कारण यह अस्थाई परिसंपत्ति के रूप वर्गीकृत है।

फ़्रेंचाइज़ विशिष्ट, गैर विशिष्ट या 'एकमात्र और विशिष्ट' हो सकता है। यद्यपि फ़्रेंचाइज़ प्रकटीकरण दस्तावेज़ में फ़्रेंचाइज़र राजस्व और लाभ का प्रावधान किया जा सकता है, कानूनन फ़्रेंचाइज़ी की लाभप्रदता का आकलन ज़रूरी नहीं है, लाभप्रदता फ़्रेंचाइज़ी द्वारा फ़्रेंचाइज़ के संचालन पर निर्भर करती है। इसलिए फ़्रेंचाइज़र शुल्क हमेशा लाभ पर नहीं बल्कि 'बिक्री से सकल राजस्व' पर आधारित होते हैं। देखें [[पारिश्रमिक|पारिश्रमिक]].

राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय विज्ञापन, प्रशिक्षण और मूर्त और अमूर्त जैसी अन्य समर्थन सेवाएं सामान्यतः फ़्रेंचाइज़र द्वारा सुलभ कराए जाते हैं।

उपयुक्त फ़्रेंचाइज़र खोजने के लिए फ़्रेंचाइज़र अभिकर्ता होते हैं। एक मुख्य 'मास्टर फ़्रेंचाइज़र' भी होता है जिसके पास क्षेत्र विशेष में उप - फ़्रेंचाइज़ के अधिकार होते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय फ़्रेंचाइज़ एसोसिएशन के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका का लगभग 4% व्यवसाय फ़्रेंचाइज़ी द्वारा संचालित है।

समझ लिया जाना चाहिए[उद्धरण चाहिए] कि फ़्रेंचाइज़िंग ही ऐसा एकमात्र साधन है जिसके माध्यम से श्रृंखला के संचालन पर नियंत्रण खोए बगैर उद्यम पूंजी निवेश को प्राप्त किया जा सकता है और अपनी सेवाओं के लिए संवितरण प्रणाली का निर्माण किया जा सकता है। ब्रांड और सूत्र की रचना और निष्पादन के बाद, फ़्रेंचाइज़र फ़्रेंचाइज़ बेच सकते हैं और जोखिम को न्यून करते हुए, अपने 'फ़्रेंचाइज़ी' की पूंजी और संसाधनों का उपयोग करते हुए देश-विदेश और महाद्वीपों में तेज़ी से विस्तार कर सकते हैं।

आम तौर पर अमेरिका में फ़्रेंचाइज़िंग प्राधिकरण द्वारा लागू नियम बहुत कड़े और महत्वपूर्ण होते हैं और अधिकतर देशों को उनके अध्ययन की ज़रूरत होती है ताकि वे अपने देश में छोटे या प्रारम्भिक फ़्रेंचाइज़ की उनकी रक्षा करने में मदद कर सकें.[उद्धरण चाहिए] ट्रेडमार्क के अलावा, प्रतिलिप्याधिकार और ऐसे ही विनियमों से शासित स्वामित्व सेवा मार्क भी होते हैं।

पक्षकारों के दायित्व संपादित करें

एक फ़्रेंचाइज़ के प्रत्येक पक्ष के पास रक्षा करने योग्य कई हित होते हैं। फ़्रेंचाइज़र के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है अपने ट्रेडमार्क की हिफ़ाज़त, व्यवसाय अवधारणा का नियंत्रण और तकनीकी जानकारी की सुरक्षा. इसके लिए फ़्रेंचाइज़ी को वे सेवाएं देनी पड़ती हैं जिनके लिए ट्रेडमार्क बनाया गया और प्रसिद्ध हुआ है। बहुत अधिक मानकीकरण सम्मिलित होता है। सेवा-स्थल में प्रमुख स्थान पर फ़्रेंचाइज़र के चिह्न, प्रतीक और ट्रेडमार्क प्रदर्शित करने पड़ते हैं। फ़्रेंचाइज़ी के कर्मचारियों द्वारा पहनी गई वर्दी एक विशेष रंग की होनी चाहिए. फ़्रेंचाइज़र के सफल संचालन में जिस तरह से सेवा प्रदान की जाती है उसी ढ़ंग से सेवा दी जानी है। इस प्रकार, खुदरा बिक्री के विपरीत फ़्रेंचाइज़ी का व्यवसाय पूर्णतः उसके नियंत्रण में नहीं होता .

लेकिन इसमें कुछ कमियां हैं! एक सेवा फ़्रेंचाइज़र से या उसके द्वारा संस्तुत उपकरण और सामान खरीदकर भी सफल हो सकती है यदि उनकी कीमत ज़्यादा नहीं है जो कि आम तौर पर होती है). उदाहरणार्थ, किसी कॉफ़ी का मिश्रण तत्काल ट्रेडमार्क द्वारा पहचाना जा सकता है यदि उसका कच्चा माल किसी खास आपूर्तिकर्ता से आए. अगर फ़्रेंचाइज़र से अपेक्षित है कि वह अपनी दुकानों से खरीदे तो शायद यह विश्वास विरोधी कानून या दूसरे देशों के समतुल्य कानून के तहत आए. कर्मियों की वर्दी, चिह्न इत्यादि की खरीद भी. यह फ़्रेंचाइज़ की साइट्स पर भी लागू होता है यदि वे फ़्रेंचाइज़र के स्वामित्व या उसके नियंत्रणाधीन हैं।

फ़्रेंचाइज़ी को सावधानीपूर्वक लाइसेंस की सौदेबाजी करनी चाहिए. उसे फ़्रेंचाइज़र के साथ मिलकर विपणन योजना या व्यापार योजना अवश्य बनानी चाहिए. शुल्क का पूरी तरह खुलासा किया जाना चाहिए और किसी तरह का अप्रत्यक्ष शुल्क नहीं होना चाहिए. लाइसेंस लेने से पहले ही चालू लागत व लागत और प्रवर्ती पूंजी जान लेनी चाहिए. इस आशय का आश्वासन होना चाहिए कि फ़्रेंचाइज़ के योजनानुसार काम करने पर "क्षेत्र" में अतिरिक्त लाइसेंसधारियों की भीड़ नहीं होगी. फ़्रेंचाइज़ी को एक स्वतंत्र व्यापारी के रूप में देखा जाना चाहिए. तीसरे पक्षों द्वारा ट्रेडमार्क के किसी भी उल्लंघन से उसे फ़्रेंचाइज़र की सुरक्षा प्राप्त होनी चाहिए. बातचीत के दौरान फ़्रेंचाइज़ी की सहायता के लिए फ़्रेंचाइज़ वकील का होना ज़रूरी है।[7] .

प्रायः प्रशिक्षण अवधि - जिसकी अधिकतर लागत प्रारंभिक शुल्क में ही शामिल होती है - पेचीदा उपकरणों को संचालित करने के लिए कम होती है और फ़्रेंचाइज़ी को अपने आप पुस्तकों से सीखना पड़ता है। प्रशिक्षण की अवधि पर्याप्त होनी चाहिए किन्तु कम-लागत वाली फ़्रेंचाइज़ में इसे महंगा समझा जाएगा. कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षित करने के लिए अनेक फ़्रेंचाइज़रों ने कॉर्पोरेट विश्वविद्यालयों की स्थापना की है। यह साहित्य और बिक्री दस्तावेज़ और ई-मेल के अतिरिक्त है।

यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि फ़्रेंचाइज़ करार में किसी तरह की गारंटी या वारंटी नहीं होती और विवाद होने की स्थिति में फ़्रेंचाइज़ी के पास बहुत कम या न होने के तुल्य कानूनी प्रावधान उपलब्ध होते हैं[8]. फ़्रेंचाइज़ करार फ़्रेंचाइज़र के पक्ष में एकतरफा करार होते हैं, आम तौर पर फ़्रेंचाइज़ी द्वारा मुकदमे से संरक्षित होते हैं क्योंकि अपरक्राम्य करार होने के कारण फ़्रेंचाइज़ी को इस आशय की पावती देनी पड़ती है कि वे खतरे को जानते हुए फ़्रेंचाइज़ खरीद रहे हैं और कि फ़्रेंचाइज़र द्वारा किसी सफलता या लाभ का कोई वादा नहीं किया गया है। संविदा का नवीकरण उसका अपना चयन है। अधिकतर फ़्रेंचाइज़र फ़्रेंचाइज़ी से इस तरह के करार पर दस्तखत करवाते हैं जिसमें वे संघीय और राज्य के कानून के तहत अपने अधिकारों से विमुक्त होते हैं और कई मामलों में फ़्रेंचाइज़र को चुनने की अनुमति दी गई होती है कि कहां और किस कानून के तहत कोई मुकदमा लड़ा जाएगा.

विनियम संपादित करें

अमेरिका संपादित करें

1850 के दशक में आइज़ैक सिंगर, जिसने मौजूदा सिलाई मशीन में सुधार किया, संयुक्त राज्य अमेरिका में फ़्रेंचाइज़िंग प्रयासों में पहला था, बाद में कोका कोला, वेस्टर्न यूनियन इत्यादि[9] और ऑटोमोबाइल निर्माताओं और डीलरों के बीच करार आए.[10]

फ़्रेंचाइज़-आधारित खाद्य सेवा प्रतिष्ठानों के उत्थान के साथ आधुनिक फ़्रेंचाइज़िंग को प्रसिद्धि मिली. 1932 में, हावर्ड जॉनसन डीरिंग ने 1920 के दशक के अंत में अपने सफल क्विंसी, मैसाचुसेट्स हावर्ड जॉनसन रेस्त्रां पर आधारित पहले आधुनिक रेस्त्रां फ़्रेंचाइज़ की स्थापना की.[11][12] विचार यह था कि शुल्क के बदले में स्वतंत्र प्रचालकों को एक ही नाम, खाद्य, सामान, प्रतीक और यहां तक कि भवन के डिजाइन का उपयोग करने दिया जाए.

1930 के दशक में फ़्रेंचाइज़ में वृद्धि होने लगी जब हावर्ड जॉनसन जैसी श्रृंखलाओं ने सराय की फ़्रेंचाइज़िंग शुरू कर दी.[13] 1950 के दशक में अमेरिकी अंतर्राज्यीय राजमार्ग प्रणाली के विकास के साथ फ़्रेंचाइज़ श्रृंखलाओं में भी धमाकेदार तेज़ी आई.

अमेरिका में FTC की आवश्यकता है कि धन हस्तांतरण के कम से कम दस दिन पहले, फ़्रेंचाइज़र फ़्रेंचाइज़ी के साथ प्रकटीकरण करार करे. अंतिम करार हमेशा परक्राम्य दस्तावेज़ होता है जिसमें शुल्क व अन्य शर्तें उल्लिखित होती हैं। जबकि फ़्रेंचाइज़र द्वारा उपलब्ध कराया गया प्रकटीकरण का तत्व केवल तीसरे पक्ष के लिए भी सुलभ हो सकता है। अमेरिकी प्रकटीकरण दस्तावेज़ (FDD) बहुत लंबा (300-700 pp +) और विस्तृत है (प्रकटीकरण के तत्वों के लिए UFOC देखें) और एक विशेष प्रारूप में फ़्रेंचाइज़र के लेखापरीक्षित वित्तीय विवरण प्रस्तुत करता है। इसमें लाइसेंस प्राप्त क्षेत्र में फ़्रेंचाइज़ी (जिससे बातचीत से पहले संपर्क किया जा सकता है) के नाम, पते और टेलीफोन नंबर, फ़्रेंचाइज़ से कुल राजस्व और फ़्रेंचाइज़र के लाभ के अनुमान संबंधी आंकड़े शामिल होंगे. संभव है कि राज्य FDD में कुछ विशिष्ट सम्मिलित करना चाहते हों किन्तु राज्य प्रकटीकरण दस्तावेज़ की अपेक्षाएं संघीय नियामक नीति को नियंत्रित करने वाले संघीय नियम के अनुपालन में होनी चाहिए. फ़्रेंचाइज़र नियम के उल्लंघन के लिए FTC नियम के तहत पन्द्रह या अधिक राज्यों ने कानून पारित किए हैं जो धोखाधड़ी सिद्ध हो जाने की स्थिति में इन विशेष कानूनों के अधीन फ़्रेंचाइज़ी को कार्रवाई का अधिकार प्रदान करते हैं। अधिकतर फ़्रेंचाइज़र ने अपने फ़्रेंचाइज़ी के साथ करार में अनिवार्य विवाचन खंड डाला है, जिनमें से कुछ पर अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने कारर्वाई की है।

फ़्रेंचाइज़ की कोई संघीय रजिस्ट्री नहीं है या जानकारी के लिए संघ के पास दाखिल करने की आवश्यकता नहीं है। फ़्रेंचाइज़िंग कंपनियों पर डेटा प्रमुखतः राज्य एकत्र करते हैं और क्षेत्राधिकार में उनकी मौजूदगी और विस्तार के संबंध में कानून को लागू करते हैं।

एक से अधिक भागीदार होने पर, करार व्यवसाय प्रारूप फ़्रेंचाइज़ का आकार ले सकता है - ऐसा करार जो सभी फ़्रेंचाइज़ी के लिए एकसमान हो.

यूरोप संपादित करें

पिछले कुछ वर्षों में यूरोप में फ़्रेंचाइज़िंग तेजी से विकसित हुई है, लेकिन उद्योग अभी भी काफी हद तक अनियमित है। संयुक्त राज्य अमेरिका के विपरीत, यूरोपीय संघ ने अभी तक एक समान फ़्रेंचाइज़ प्रकटीकरण नीति नहीं अपनाई है। यूरोप के केवल पांच देशों ने बिक्रीपूर्व प्रकटीकरण दायित्वों को अपनाया है। वे हैं फ़्रांस (1989), स्पेन (1996), इटली (2004), बेल्जियम (2005) और रोमानिया (1997).[14]

यूरोपियन फ़्रेंचाइज़िंग फ़ेडरेशन की आचार संहिता सत्रह यूरोपीय राज्यों में स्वतः लागू है जहां उनकी राष्ट्रीय फ़्रेंचाइज़ एसोसिएशन्स EFF और UNIDROIT की सदस्य हैं।

सभी औपचारिक प्रकटीकरण देशों से अपेक्षित है कि वे निम्न पर प्रकाश डालते हुए "संविदा सारांश" दें:

  • संविदा की वस्तु
  • पक्षों के अधिकार और दायित्व
  • वित्तीय स्थिति
  • संविदा की अवधि

सभी क्षेत्रों में करार करने के लिए कानूनी परामर्श आवश्यक है। अधिकतर यूरोप में सबसे प्रमुख कार्यों में से एक है फुटकर बिक्री का स्थान खोजना, जो कि अमेरिका में उतना महत्वपूर्ण नहीं है। प्रायः आबादी सजातीय होती है इसलिए सांस्कृतिक कारक भी महत्वपूर्ण होते हैं।

फ़्रांस संपादित करें

फ़्रांस यूरोप का सबसे बड़ा बाज़ार है। संयुक्त राज्य अमेरिका की तरह, 1930 के दशक से लेकर यहां का फ़्रेंचाइज़िंग का इतिहास लंबा है। विकास 70 के दशक में हुआ। अपनी सांस्कृतिक विषमताओं के कारण इस बाज़ार को बाहर के फ़्रेंचाइज़र के लिए कठिन माना जाता है; फिर भी मैक्डॉनल्ड्स और सेंचुरी 21 सर्वत्र मिलते हैं। यही कोई 30 अमेरिकी फ़र्म फ़्रेंचाइज़िंग में आवेष्टित हैं।[15] .

फ़्रेंचाइज़ के विनियमन के लिए कोई सरकारी एजेंसियां नहीं हैं। 1989 का लुई डॅबिन पहला यूरोपियन फ़्रेंचाइज़ प्रकटीकरण कानून था। डिक्री नं 91-337 के साथ वे प्रकटीकरण को विनियमित करते हैं यद्यपि यह किसी दूसरे व्यक्ति को कॉर्पोरेट का नाम, ट्रेडमार्क या व्यापार का नाम, अन्य व्यावसायिक व्यवस्था देने वाले हर व्यक्ति पर लागू होता है। कानून "विशेष या अर्ध - विशेष क्षेत्र" पर लागू होता है।

संक्षेप में, करार निष्पादित होने या किसी भी तरह का भुगतान किए जाने के कम से कम 20 दिन पहले प्रकटीकरण दस्तावेज़ दे दिया जाना चाहिए.

किए जाने वाले विशिष्ट और महत्वपूर्ण खुलासे हैं[16]

क) फ़्रेंचाइज़र के उद्यम की स्थापना की तारीख और इसके व्यापार के इतिहास का सारांश और बैंकरों सहित फ़्रेंचाइज़र के व्यापार अनुभव का मूल्यांकन करने के लिए आवश्यक सारी जानकारी
ख) सामान या सेवाओं के लिए स्थानीय बाज़ार का विवरण
ग) फ़्रेंचाइज़र का पिछले दो सालों का वित्तीय विवरण,
घ) वर्तमान में नेटवर्क के अन्य सभी फ़्रेंचाइज़ी की सूची
ई) पूर्ववर्ती वर्ष के दौरान नेटवर्क छोड़ने वाले सभी फ़्रेंचाइज़ी, कारण चाहे समाप्ति हो या गैर नवीकरण और
च) नवीकरण, समनुदेशन, समाप्ति और विशिष्टता के क्षेत्र के लिए निबन्धन.

प्रारंभ में, कुछ अनिश्चितता थी कि क्या डॅबिन कानून के प्रावधानों के किसी उल्लंघन से कोई फ़्रेंचाइज़ी संविदा छोड़कर जा सकेगा. तथापि, सुप्रीम कोर्ट (कूर डी सेसेशन) ने अंततः फ़ैसला सुनाया कि करार केवल तब अमान्य होना चाहिए जब जानकारी का अप्रकटीकरण या गलत होना करार करने के संबंध में फ़्रेंचाइज़ी के निर्णय को प्रभावित करे.

सबूत का दायित्व फ़्रेंचाइज़ी का है। 

[17]

विवाद निपटान विशिष्टताएं केवल कुछ यूरोपीय देशों में ही समाविष्ट की जाती हैं। नरम रुख अपनाकर, फ़्रेंचाइज़िंग को प्रोत्साहित किया जाता है।

स्पेन संपादित करें

फ़्रांस की तरह, फ़्रेंचाइज़र करार के 20 दिन पूर्व प्रकटीकरण करार प्रस्तुत करता है जिसमें प्रदान किए जाने वाले अधिकार और आवश्यक शर्तें शामिल होती हैं।

स्पेनिश खुदरा व्यापार अधिनियम फ़्रेंचाइज़िंग को नियंत्रित करता है। एक फ़्रेंचाइज़ की पहचान निम्न के अधिकार से होती है:

1) एक "परीक्षित व्यापार मॉडल" के उपयोग का:
2) फ़्रेंचाइज़र के ट्रेडमार्क या अन्य व्यवसाय पहचानचिह्न के उपयोग का,
3) "तकनीकी जानकारी" का अंतरण और
4) फ़्रेंचाइज़र द्वारा अनवरत वाणिज्यिक या तकनीकी सहायता[18]

इटली संपादित करें

इतालवी कानून के तहत फ़्रेंचाइज़[19]को आर्थिक रूप से स्वतंत्र दो दलों के बीच व्यवस्था के रूप में परिभाषित किया गया है जहां प्रतिफल के बदले में, एक फ़्रेंचाइज़ी को ट्रेडमार्क के तहत माल और सेवाएं बेचने का अधिकार दिया जाता है। इसके अलावा, फ़्रेंचाइज़ करार के स्वरूप और विषय-वस्तु का उल्लेख करने वाले और निष्पादन से 30 दिन पहले उपलब्ध कराए जाने वाले दस्तावेज़ों को परिभाषित करने वाले अनुच्छेद. फ़्रेंचाइज़र को खुलासा करना चाहिए:,

क) फ़्रेंचाइज़ गतिविधियों और कार्यों का सारांश,
ख) वर्तमान में इटली के फ़्रेंचाइज़ सिस्टम में प्रचलित फ़्रेंचाइज़ी की एक सूची,
ग) इटली में पिछले तीन साल के दौरान फ़्रेंचाइज़ी की संख्या में परिवर्तन का साल दर साल का ब्योरा,
घ) इटली में फ़्रेंचाइज़ प्रणाली से संबंधित किसी भी अदालती या मध्यस्थ कार्यवाही का सारांश,
ई) यदि फ़्रेंचाइज़ी ने अनुरोध किया है, पिछले तीन वर्षों की या यदि अवधि कम है तो प्रारंभ से फ़्रेंचाइज़र के तुलन पत्र की प्रतियां.

चीन संपादित करें

विश्व भर में सबसे ज़्यादा फ़्रेंचाइज़ चीन में हैं किन्तु उनका प्रचालन अपेक्षाकृत छोटे पैमाने पर होता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में 540 से अधिक की तुलना में, चीन की प्रत्येक प्रणाली में औसतन 43 दुकानें हैं। कुल मिलाकर, 200,000 के खुदरा बाज़ार में 2600 ब्रांड हैं। 1987 में KFC सबसे महत्वपूर्ण विदेशी प्रविष्टि थी और यह व्यापक है[20],[21] . चूंकि गठन के समय फ़्रेंचाइज़ कानून स्पष्ट नहीं था, इसलिए बहुत से फ़्रेंचाइज़ संयुक्त उद्यम हैं। उदाहरण के लिए, मॅकडोनाल्ड्स एक संयुक्त उद्यम है। पिज़्ज़ा हट, TGIF, वॉल-मार्ट, स्टारबॅक्स थोड़ा बाद में आए. लेकिन कुल फ़्रेंचाइज़िंग खुदरा व्यापार का केवल 3% है जिसमें विदेशी फ़्रेंचाइज़ के विकास की बहुत संभावनाएं हैं।

वर्ष 2005 में अद्यतन फ़्रेंचाइज़ कानून का जन्म हुआ[22], "वाणिज्यिक फ़्रेंचाइज़ के प्रशासन हेतु उपाय"[23]. पिछले विधान (1997) में विदेशी निवेशकों का कोई विशिष्ट समावेश नहीं किया गया। 2005 कानून की पुनरावृति, 2007 कानून की बदौलत आज फ़्रेंचाइज़ कानून अधिक स्पष्ट है[24].

यदि फ़्रेंचाइज़र के पक्ष में कई दायित्वों सहित भुगतान के साथ ट्रेडमार्क को सम्मिलित कर लेन-देन हो रहा है तो कानून लागू हैं। कानून में 42 अनुच्छेद और 8 अध्याय शामिल हैं।

फ़्रेंचाइज़र के दायित्वों में से हैं:

  • FIE (विदेशी-निवेश वाला उद्यम) फ़्रेंचाइज़र को नियामक से पंजीकरण प्राप्त करना होगा
  • फ़्रेंचाइज़र (या इसकी अनुषंगी) ने चीन में (संशोधित कर कहीं भी) कंपनी के स्वामित्व वाली कम से कम दो फ़्रेंचाइज़ का 12 महीने से अधिक अवधि के लिए संचालन किया हो ("दो दुकान, एक वर्ष" वाला नियम)
  • फ़्रेंचाइज़ी के अनुरोध पर फ़्रेंचाइज़र को किसी भी जानकारी का प्रकटीकरण करना चाहिए
  • सीमा पार से फ़्रेंचाइज़िंग, कुछ निषेध के साथ, संभव है (2007 कानून).

फ़्रेंचाइज़र द्वारा पंजीकरण के लिए अपेक्षाओं की एक सूची पूरी की जानी है, जिसमें सम्मिलित हैं:

  • मानक फ़्रेंचाइज़ करार, कार्य संहिता और कार्यशील पूंजी आवश्यकताएं,
  • प्रचालन का पिछला इतिहास और सामग्री की आपूर्ति करने के लिए पर्याप्त क्षमता और
  • चीनी कार्मिकों को प्रशिक्षित करने और उन्हें
  • दीर्घ-कालिक प्रचालनात्मक मार्गदर्शन देने की योग्यता.
  • फ्रैंचाइज़ी करार का कार्यकाल कम से कम तीन साल का होना चाहिए

अन्य प्रावधानों में शामिल है:

  • अपने आपूर्तिकर्ताओं के कुछ कार्यों के लिए फ़्रेंचाइज़र उत्तरदायी होगा
  • नियमों के उल्लंघन के लिए वित्तीय और अन्य दंड लागू होते हैं।

प्रकटीकरण 20 दिन पहले हो जाना चाहिए. इसमें शामिल होने चाहिए:

  • व्यवसाय के क्षेत्र सहित फ़्रेंचाइज़ व्यवसाय में फ़्रेंचाइज़र के अनुभव का ब्योरा
  • फ़्रेंचाइज़र के प्रमुख अधिकारियों की पहचान
  • पिछले पांच वर्षों के दौरान फ़्रेंचाइज़र की मुकदमेबाजी का ब्योरा
  • सभी फ़्रेंचाइज़ शुल्क के बारे में पूरा ब्योरा
  • फ़्रेंचाइज़ी के प्रारंभिक निवेश की राशि
  • फ़्रेंचाइज़र द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले माल या सेवाओं की सूची और आपूर्ति की शर्तें
  • फ़्रेंचाइज़ी द्वारा प्राप्त किया जाने वाला प्रशिक्षण
  • ट्रेडमार्क के बारे में जानकारी, पंजीकरण सहित, उपयोग और मुकदमेबाजी
  • प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए फ़्रेंचाइज़र की क्षमताओं का प्रदर्शन
  • संख्या, अवस्थिति और प्रचालनात्मक परिणाम सहित मौजूदा इकाइयों की सांख्यिकी और जिन फ़्रेंचाइज़ को समाप्त कर दिया गया है उनका प्रतिशत और
  • एक लेखा परीक्षित वित्तीय रिपोर्ट और कर जानकारी (अनिर्दिष्ट अवधि के लिए)

इस विधान के अन्य तत्व हैं:

  • फ़्रेंचाइज़ी के गोपनीयता दायित्व फ्रेंचाइज़ करार की समाप्ति या अवधि पूरी होने के बाद अनिश्चित काल के लिए जारी रहते हैं
  • यदि फ़्रेंचाइज़ी ने फ़्रेंचाइज़र को पेशगी का भुगतान किया है तो फ़्रेंचाइज़ करार समाप्त होने पर इसे वापस किया जाना चाहिए; और समाप्ति पर, फ़्रेंचाइज़ी द्वारा फ़्रेंचाइज़र के प्रतीक का प्रयोग करते रहना वर्जित है।

ऑस्ट्रेलिया संपादित करें

ऑस्ट्रेलिया में, फ़्रेंचाइज़िंग Franchising Code of Conduct द्वारा विनियमित है, व्यापार व्यवहार अधिनियम 1974 के तहत अनिवार्य आचार संहिता.

संहिता के मुताबिक फ़्रेंचाइज़र द्वारा प्रकटीकरण दस्तावेज़ प्रस्तुत किया जाना है जो फ़्रेंचाइज़ करार करने के कम से कम 14 दिन पहले भावी फ़्रेंचाइज़ी को दिया जाना चाहिए.

संहिता फ़्रेंचाइज़ करारों की विषय-वस्तु को भी विनियमित करती है, उदाहरणार्थ विपणन निधि, सोच-विचार की अवधि, समाप्ति और मध्यस्थता द्वारा विवादों का समाधान के संबंध में.

संघीय सरकार, 4 दिसम्बर 2008 को फ़्रेंचाइज़िंग पर संसदीय जांच समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट 'ऑपरचुनिटी नॉट ऑपरचुनिज़्म: इम्प्रूविंग कन्डक्ट इन ऑस्ट्रेलियन फ़्रेंचाइज़िंग' में संस्तुत परिवर्तनों को लागू करने पर विचार कर रही है।[25]

कुछ विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि फ़्रेंचाइज़िंग क्षेत्र में विनियमन बढ़ाने का कोई भी प्रयास, इसे व्यवसाय का अनाकर्षक ज़रिया बना सकता है।[26]

रूस संपादित करें

रूस में, सिविल संहिता (पारित 1996) के अध्याय 54 के तहत, फ़्रेंचाइज़ करार अमान्य हैं जब तक कि वे लिखित और पंजीकृत न हों और फ़्रेंचाइज़ी के माल के मानक और मूल्य की सीमा फ़्रेंचाइज़र निर्धारित नहीं कर सकते. कानून का प्रवर्तन और संविदात्मक विवादों का समाधान समस्या है: डनकिन डोनॅट्स ने अपने रूसी फ़्रेंचाइज़ी के साथ संविदा को समाप्त करना उचित समझा जो संविदा का उल्लंघन करते हुए वोदका और मांस की कचौड़ियां बेच रहे थे, बजाए इसके कि कानूनी उपाय किए जाएं.

ब्रिटेन संपादित करें

यूनाइटेड किंगडम में, फ़्रेंचाइज़-विशेष कानून नहीं हैं, फ़्रेंचाइज़ के लिए भी वही कानून लागू हैं जो कि अन्य व्यवसायों के लिए. उदाहरणार्थ, फ़्रेंचाइज़ करार नियमित संविदा कानून के तहत तैयार किए जाते हैं और उनका किसी भी आगे के विधान या मार्गदर्शी सिद्धान्तों के अनुरूप होना आवश्यक नहीं है।[27] ब्रिटिश फ़्रेंचाइज़ एसोसिएशन (BFA) के माध्यम से कुछ स्वत-विनियम हैं। फिर भी ऐसे कईं फ़्रेंचाइज़ व्यवसाय हैं जो इसके सदस्य नहीं हैं और कईं व्यवसायों के तथाकथित फ़्रेंचाइज़र इन नियमों का पालन नहीं करते.[उद्धरण चाहिए] उद्योग में रूपरेखा रचे जाने की मांग करने वाले अनेक लोग और संगठन हैं ताकि "काउबॉय" फ़्रेंचाइज़ी की संख्या घटाने में मदद मिले और उद्योग की छवि में सुधार आए.[कौन?]

22 मई 2007 को, ब्रिटेन सरकार द्वारा फ़्रेंचाइज़िंग के विशेष विनियमन के लिए फ़्रेंचाइज़ में निवेश से हानि उठाने वाले नागरिकों द्वारा पेश याचिका के विषय में ब्रिटेन की संसद में सुनवाई हुई. उद्योग मंत्री मार्गरेट हॉज ने सुनवाई का आयोजन तो किया किन्तु इस सलाह के साथ फ़्रेंचाइज़िंग के बारे में किसी भी सरकारी विनियमन का विरोध किया कि सरकारी विनियमन होने पर शायद जनता को झूठी सुरक्षा का एहसास होने लगे. उद्योग मंत्री ने कहा कि यदि निवेशक और बैंक सावधानी बरतें, ब्रिटेन में व्यवसाय संविदा के लिए लागू वर्तमान कानून जनता और बैंकों को पर्याप्त सुरक्षा देते हैं।[28]

ब्राज़ील संपादित करें

2008 में, 62,500 से अधिक दुकानों के साथ 1,013 फ़्रेंचाइज़[29] थे, इकाइयों की संख्या के हिसाब से दुनिया में सबसे बड़े देशों में से एक है। कुल का लगभग 11 प्रतिशत विदेश-स्थित फ़्रेंचाइज़र हैं।

ब्राज़ील फ़्रेंचाइज़ कानून (15 दिसम्बर 1994 का कानून सं 8955) फ़्रेंचाइज़ को ऐसी पद्धति के रूप में परिभाषित करता है जिसमें फ़्रेंचाइज़र फ़्रेंचाइज़ी को लाइसेंस देता है, भुगतान के प्रतिफल में, ट्रेडमार्क / पेटेंट के प्रयोग के साथ विशिष्ट या अर्ध-विशिष्ट आधार पर उत्पाद या सेवाओं के वितरण का अधिकार देता है। करार के निष्पादन से पहले "फ़्रेंचाइज़ प्रस्ताव परिपत्र" या प्रकटीकरण दस्तावेज़ अनिवार्य है और ब्राज़ील के पूरे क्षेत्र के लिए मान्य है। प्रकटीकरण की विफलता की दशा में पैसा वापसी और गंभीर हर्जाने के साथ करार अमान्य हो जाता है। फ़्रेंचाइज़ कानून ब्राज़ीलवासी और विदेशी फ़्रेंचाइज़र के बीच भेद नहीं करता है। द नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी (INPI) पंजीकरण प्राधिकरण है। सुपुर्दगी विवरण (प्रकटीकरण दस्तावेज़ का) और सर्टिफ़िकेट ऑफ़ रिकॉर्डिंग (INPI) अपरिहार्य दस्तावेज़ हैं। दूसरा भुगतान के लिए आवश्यक है। संभव है सभी राशि विदेशी मुद्रा में परिवर्तनीय न हो. प्रमाणीकरण का मतलब ब्राज़ील के विश्वासविरोधी विधान का अनुपालन भी हो सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय फ़्रेंचाइज़िंग वाले पक्ष दस्तावेज़ के लिए अंग्रेजी भाषा को अपनाने का फैसला कर सकते हैं, जब तक कि ब्राज़ील का पक्ष धाराप्रवाह अंग्रेजी जानता है और स्पष्ट रूप से इस तथ्य को स्वीकार करता है, यह अनुवाद से बचने के लिए है (पर होता है). पंजीकरण तीन बातों के लिए कारगर होता है:

* यह तीसरे पक्ष के खिलाफ करार को प्रभावी बनाता है
* भुगतान के प्रेषण की अनुमति देता है
* फ़्रेंचाइज़ी को कर कटौती के योग्य बनाता है

भारत संपादित करें

विदेश से भारत, माल और सेवाओं की फ़्रेंचाइज़िंग, बाल्यावस्था में है। पहली अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी ही 2009 में आयोजित हुई. जानकारी के लिए प्रमुख साइट है[30]. तथापि, 300 मिलियन के अपने बड़े मध्यम वर्ग की वजह से जो खर्च करने से घबराता नहीं है और स्वभाव से उद्यमशील है, भारत बड़े फ़्रेंचाइज़िंग बाज़ारों में से एक है। अत्यंत विविधता वाले समाज में, (भारत की जनसांख्यिकी देखें) बाकी दुनिया से भिन्न किराया होने के बावजूद मॅकडोनाल्ड्स एक सफल कहानी है[31].

इस प्रकार अब तक, फ़्रेंचाइज़ करार फ़्रेंचाइज़र और फ़्रेंचाइज़ी के बीच एक संविदा है यह संविदा अधिनियम 1872 और विशिष्ट राहत अधिनियम, 1963 द्वारा शासित है जो कि संविदा में नियमों के विशिष्ट प्रवर्तन और संविदा भंग होने पर क्षतिपूर्ति के रूप में समाधान का प्रावधान करता है।

सामाजिक फ़्रेंचाइज़ संपादित करें

हाल के वर्षों में, सामाजिक उद्यम क्षेत्र ने फ़्रेंचाइज़िंग में रुचि दिखानी शुरू की है, जो नए व्यवसायों की स्थापना की प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाने के लिए आशावान है। व्यवसाय की अनेक संकल्पनाओं को, जैसे साबुन बनाना, खाद्यान्न की खुदरा बिक्री, जलजीवालय की देखभाल और होटल चलाना, विकलांग और असहाय लोगों को रोज़गार देने वाली सामाजिक फ़र्मों ने अपनाए जाने के लिए उपयुक्त माना है।

शायद सबसे सफल उदाहरण है कैप बाज़ार, जर्मनी में यही कोई 50 पड़ोस में सुपरमार्केट की लगातार बढ़ती श्रृंखला. अन्य उदाहरण हैं एडिनबर्ग में सेंट मैरीज़ प्लेस होटल और ट्राइस्टे में होटल ट्राईटोन

सामाजिक फ़्रेंचाइज़िंग सरकारों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक का भी सन्दर्भ देती है और विकासशील देशों में आवश्यक नैदानिक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में दाताओं की सहायता करती है।

घटना फ़्रेंचाइज़िंग संपादित करें

मौलिक ब्रांड (प्रतीक), लक्ष्य, संकल्पना और घटना की रूपरेखा को बरकरार रखते हुए अन्य भौगोलिक क्षेत्रों में सार्वजनिक घटनाओं को दोहराना घटना फ़्रेंचाइज़िंग है।[32] क्लासिक फ़्रेंचाइज़िंग की तरह, घटना फ़्रेंचाइज़िंग पूर्णत: सफल घटनाओं की प्रतिकृति पर निर्मित है। घटना फ़्रेंचाइज़िंग का अच्छा उदाहरण है विश्व आर्थिक मंच, या दावोस मंच जिसके क्षेत्रीय घटना फ़्रेंचाइज़ चीन, लैटिन अमेरिका आदि में हैं। इसी तरह, वैकल्पिक-विश्वीय वर्ल्ड सोशल फोरम ने कई राष्ट्रीय घटनाओं का शुभारंभ किया है। वैन द म्युज़िक स्टॉप्स ब्रिटेन में घटना फ़्रेंचाइज़ का एक उदाहरण है, इस मामले में, रनिंग स्पीड डेटिंग और सिंगल्स घटनाएं.

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "franchise - Online Etymology Dictionary". मूल से 1 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2010.
  2. - Wiktionary[मृत कड़ियाँ]
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 1 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 जुलाई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2010.
  5. पैटर्न्स ऑफ़ इंटरनेशनलाइज़ेशन फ़ॉर डवेलपिंग कंट्री एंटरप्राइज़ेज़ (एलायंसेस एंड जॉइंट वेंचर्स) संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन, वियाना, 2008, ISBN 92-1-106443-8, पृ. 65
  6. "Econ Study cover_title pg" (PDF). मूल (PDF) से 23 सितंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2010.
  7. मैनुअल ऑन टेक्नॉलोजी ट्रांसफ़र नेगोशिएसन्स (ऐ रेफ़रेन्स फ़ॉर पॉलिसी मेकर्स एंड प्रैक्टिशनर्स ऑन टेक्नॉलोजी ट्रांसफ़र), 1996 संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन, वियाना, 1990, ISBN 92-1-16302-7
  8. "संग्रहीत प्रति". मूल से 28 अगस्त 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2010.
  9. "Franchising - Types Of Franchises, History Of Franchising, The Spread Of Franchising". मूल से 23 जून 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2010.
  10. "संग्रहीत प्रति". मूल से 12 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2010.
  11. Allen, kolin chakma.(1998).
  12. Howard, T.(1996). Nation’s Restaurant News, 30(2), pages 85-86.
  13. "Brief History (Franchise)". मूल से 30 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2010.
  14. "संग्रहीत प्रति". मूल से 27 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2010.
  15. "संग्रहीत प्रति". मूल से 10 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2010.
  16. (http://www.peralaw.com/EU_Franchise_Disclosure.html Archived 2014-05-27 at the वेबैक मशीन)
  17. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 10 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2010.
  18. (http://www.peralaw.com/EU_Franchise_Disclosure.html Archived 2014-05-27 at the वेबैक मशीन)
  19. http://www.eurofranchiselawyers.com/pdf/Comparative_Table_08_06_09%[मृत कड़ियाँ] 20printable.pdf
  20. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 14 दिसंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2010.
  21. http://search.yahoo.com/search?p=franchising+hongkong+china&ei=UTF-8&fr=moz35
  22. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 14 दिसंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2010.
  23. http://www.pfa.org.ph/images/stories/PFA/PDF/chinafranchiseregulations.pdf[मृत कड़ियाँ]
  24. "संग्रहीत प्रति". मूल से 11 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2010.
  25. "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 मार्च 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2010.
  26. "संग्रहीत प्रति". मूल से 28 फ़रवरी 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2010.
  27. "Franchise agreements subject to European Code of ethics". मूल से 16 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2010.
  28. "Franchise Industry". Daily Hansard: Column Pyramid Schemes were outlawed in the UK by The Trading Schemes Act 1996. However, the legislation was so worded that legitimate Franchise Schemes were caught by the legislation and following lobbying by the British Franchise Association a memo was issued to the British Franchise Association by the Department of Trade and Industry on the 19 जुलाई 1997 which amended the wording of the legislation. The law on statute is now impossible to follow without reference to the memo. 363WH. 22 मई 2007. मूल से 24 अप्रैल 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2010. नामालूम प्राचल |url3= की उपेक्षा की गयी (मदद); नामालूम प्राचल |url2= की उपेक्षा की गयी (मदद); |pages= में 8 स्थान पर line feed character (मदद)
  29. "संग्रहीत प्रति". मूल से 1 अक्तूबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2010.
  30. "संग्रहीत प्रति". मूल से 23 दिसंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 जून 2010.
  31. पैटर्न्स ऑफ़ इंटरनेशनलाइज़ेशन फ़ॉर डवेलपिंग कंट्री एंटरप्राइज़ेज़ (एलायंसेस एंड जॉइंट वेंचर्स) संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन, वियाना, 2008, ISBN 978-92-1-106443-8, 2008, ISBN 978-92-1-106443-8,
  32. Kissikov Beknur. Franchising.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें