फाज़िलनगर (Fazilnagar) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कुशीनगर ज़िले में स्थित एक छोटा कस्बा है।[1][2]

फाज़िलनगर
Fazilnagar
{{{type}}}
फाज़िलनगर is located in उत्तर प्रदेश
फाज़िलनगर
फाज़िलनगर
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 26°41′02″N 84°02′53″E / 26.684°N 84.048°E / 26.684; 84.048निर्देशांक: 26°41′02″N 84°02′53″E / 26.684°N 84.048°E / 26.684; 84.048
देश भारत
राज्यउत्तर प्रदेश
ज़िलाकुशीनगर ज़िला
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

विवरण

फाजिलनगर कुशीनगर से २० किमी पूरब में राष्ट्रीय राजमार्ग २८ पर स्थित है। गोरखपुर से इसकी दूरी ७१ किमी (पूर्व दिशा में) है। फाजिल नगर को 'पावापुरी' भी कहा जाता है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि जैन धर्म की वास्तविक 'पावापुरी' यही है (न कि बिहार में स्थित पावापुरी) जहाँ महावीर स्वामी को निर्वाण प्राप्त हुआ था। इसिलिए जैन श्रद्धालुओं ने यहाँ पर एक जैन मन्दिर का निर्माण कराया है।पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई में प्राचीन काल का एक महल भी आज यहां देखा जा सकता है जो खुदाई के पूर्व मिट्टी का टिला हुआ करता था। ऐसा विश्वास किया जाता है कि कुशीनगर से वैशाली जाते समय महात्मा बुद्ध यहाँ रुके थे और अपने एक शिष्य के घर भोजन किया था।

पालि त्रिपिटक के अनुसार मल्ल राजाओं की दूसरी राजधानी थी। यहाँ के मन्दिर में अतिसुन्दर 'मनस्तम्भ' और चार सुन्दर मूर्तियाँ हैं। यहाँ दीपावली के अगले दिन एक मेला लगता है। कार्तिक पूर्णिमा को 'निर्वाण महोत्सव' की छटा देखने बहुत से तीर्थयात्री आते हैं।

यहाँ भगवान महावीर पी.जी. कॉलेज एवं अन्य विद्यालय हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975