फिल्लौरी (फ़िल्म)

फिल्लौरी

फिल्लौरी एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन अन्शाई लाल ने किया है और निर्माण अनुष्का शर्मा और कर्नेश शर्मा ने फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ और क्लीन स्लेट फ़िल्म्स के बैनर तले किया है। फ़िल्म में अनुष्का शर्मा, दिलजीत दोसांझ और सूरज शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इसमें अनुष्का शर्मा एक भूत का किरदार निभा रही हैं। फ़िल्म २४ मार्च २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। [1]

फिल्लौरी

फिल्लौरी का पोस्टर
निर्देशक अन्शाई लाल
लेखक अन्विता दत्त
पटकथा अन्विता दत्त
निर्माता अनुष्का शर्मा
कर्नेश शर्मा
अभिनेता अनुष्का शर्मा
दिलजीत दोसांझ
सूरज शर्मा
मेहरीन पीरज़ादा
संगीतकार गाने:
शाश्वत सचदेव
जसलीन कौर रॉयल
पार्श्व संगीत:
समीर उद्दीन
निर्माण
कंपनियां
फॉक्स स्टार स्टूडियोज़
क्लीन स्लेट फ़िल्म्स
वितरक फॉक्स स्टार स्टूडियोज़
क्लीन स्लेट फ़िल्म्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 24 मार्च 2017 (2017-03-24) (भारत)
देश भारत
भाषा हिंदी

पात्र संपादित करें

कहानी संपादित करें

यह फ़िल्म फिल्लौर, (पंजाब) की एक प्रेम कहानी है। एक पंजाबी अनिवासी भारतीय लड़का कानन अपने बचपन के प्यार से शादी करने भारत लौटता है। पर संयोग से उसकी जन्म-कुण्डली से पता चलता है कि वो मांगलिक है और उसे अनु से शादी करने से पहले एक पेड़ से शादी करनी पड़ेगी ताकि उसके गृहस्थ जीवन में कोई व्यवधान ना आये। अनिच्छा से वो पेड़ से शादी कर लेता है पर बाद में वो ये देखकर हैरान हो जाता है कि कोई चमत्कारिक चीज़ उसका पीछा कर रही है। बाद में पता चलता है कि वो एक दयालु प्रेतात्मा शशि है। फ़िल्म में शशि की एक मार्मिक प्रेम कहानी भी जो अधूरी रह जाती है। शशि की अधूरी प्रेम कहानी का राज़ ही फ़िल्म की कहानी है। [2]

संगीत संपादित करें

फ़िल्म के संगीतकार शाश्वत सचदेव और जसलीन रॉयल हैं और गीतकार अनविता दत्त है। समीर उद्दीन ने फ़िल्म का पार्श्व संगीत बनाया है। फ़िल्म के संगीत वितरण अधिकार टी-सीरीज़ के पास हैं। प्रथम गाना "दम दम" १६ फरवरी २०१७ को रिलीज़ हुआ था। फ़िल्म की सम्पूर्ण एल्बम ६ मार्च २०१७ को रिलीज़ हुई।

सभी शाश्वत सचदेव (उल्लिखित को छोड़कर) द्वारा संगीतबद्ध।

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."दम दम"अनविता दत्तरोमी, विवेक हरिहरन5:12
2."व्हाट्स अप" (संगीत: जसलीन रॉयल)आदित्य शर्मामीका सिंह, जसलीन कौर रॉयल3:05
3."साहिबा"अनविता दत्तरोमी, पवनी पांडे5:30
4."नॉटी बिल्लो"अनविता दत्तदिलजीत दोसांझ, नकाश अज़ीज़, शिल्पी पॉल
(रैप: अनुष्का शर्मा)
2:33
5."बजाके तुम्बा"अन्विता दत्तरोमी, शहनाज़ अख्तर3:18
6."दिन शगना दा" (संगीत: जसलीन रॉयल)नीरज राजावतजसलीन रॉयल3:36
7."दम दम (पंजाबी संस्करण)"शेल्लीरोमी, विवेक हरिहरन6:23
8."दम दम (रिप्राइज) दिलजीत दोसांझ संस्करण"अनविता दत्तदिलजीत दोसांझ3:49

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "अनुष्का की 'फिल्लौरी' का 'दम दम' सूफी गाना छू लेगा आपका मन". आज तक. 16 फरवरी 2017. मूल से 16 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 फरवरी 2017.
  2. "देखिए, अनुष्का और दिलजीत की भूतिया कहानी 'फिल्लौरी' का ट्रेलर". नवभारत टाइम्स. 6 फरवरी 2017. मूल से 18 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 फरवरी 2017.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें