फ्रीडा पिंटो

भारतीय अभिनेत्रि

फ्रीडा पिंटो (जन्म 18 अक्टूबर 1984) एक भारतीय अभिनेत्री और व्यावसायिक मॉडल हैं, जो की अपनी पहली फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर, जिसने 2009 में सर्वोत्तम फिल्म के लिए एकेडमी पुरस्कार जीता है, में उनके लतिका के किरदार के लिए प्रसिद्ध हैं। पिंटो ने मोशन पिक्चर में कलाकार द्वारा उत्कृष्ट अभिनय के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड जीता और उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की श्रेणी में BAFTA पुरस्कार के लिए नामांकन भी मिला।

फ्रीडा पिंटो

फ्रीडा 2014 में
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2006– वर्तमान
पुरस्कार Outstanding Cast - Motion Picture
2008 Slumdog Millionaire
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

निजी जीवन और पृष्ठभूमि संपादित करें

फ्रीडा पिंटो मुंबई में सिल्विया पिंटो, जो सेंट जॉन यूनिवर्सल हाई स्कूल (गुडगाँव) में प्रधानाचार्य हैं और फ्रेडरिक पिंटो, जो की बड़ौदा बैंक के एक वरिष्ठ शाखा प्रबंधक हैं उनके घर पैदा हुई। फ्रीडा पिंटो के पिता नीरुड़े से और उनकी माता डेरेबैल से हैं, यह दोनों कस्बे मेंग्लोर में हैं। [1] उनका परिवार मेंग्लोरीयन कैथोलिक मूल का है,[2][3] और एक इंटरव्यू में, पिंटो ने कहा है कि वह "पूरी तरह से शुद्ध भारतीय" हैं, लेकिन उनका परिवार कैथोलिक है। [4]

उनकी बड़ी बहन शेरोन पिंटो NDTV समाचार चैनल पर एक सहायक निर्माता है। [5]

पिंटो ने मलाड में सेंट जोसेफ स्कूल के कर्मेल में अभ्यास किया और अंग्रेजी साहित्य में कला स्नातक (BA) की उपाधि सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से ली। [5][6][7] वर्तमान समय में वह मुंबई के एक उपनगर, मलाड के ऑरलेम इलाके में रहती है। [7][8]

वह भारतीय शास्त्रीय नृत्य के विभिन्न रूपों के साथ साथ साल्सा में भी प्रशिक्षित हैं। [9]

वह अपने पूर्व प्रचारक और आठ साल के प्रेमी रोहन अन्ताओ के साथ संलग्न थी, लेकिन 2009 की शुरुआत में स्टार बनने के बाद उन्होंने यह सगाई तोड़ दी। आजकल वह अपने 'स्लमडॉग मिलियनेर' फिल्म के सह अभिनेता, देव पटेल के साथ डेटिंग कर रहीं है, जो की उनसे उम्र में छह साल छोटे है। [7] वह पीपल People पत्रिका की "सबसे खूबसूरत लोगों की सूची"[10] में और "दुनिया की बेहतरीन सजने वाली महिलाओं की सूची"[11] में भी शामिल हो चुकी हैं।

व्यवसाय संपादित करें

 
2008 टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में देव पटेल के साथ पिंटो

स्लमडॉग मिलियनेर में काम करने से पहले, पिंटो ने 2006-08 के बीच अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय ट्रावेल शो, फुल सर्कल में ज़ी इंटरनेशनल एशिया पैसिफिक पर एंकरिंग का काम किया हैं। इसके अलावा पिंटो [[व्रिग्ली'स चुइंगगम, स्कोडा, वोडाफोन भारत, एयरटेल और ड़ेबीअर्स|व्रिग्ली'स चुइंगगम, स्कोडा, वोडाफोन भारत, एयरटेल और ड़ेबीअर्स]] जैसे जानेमाने उत्पादनों के लिए टीवी और प्रिंट विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं। पिंटो ने चार साल तक मोडेलिंग की है और वह रनवे शो पर एवं कई पत्रिका के कवर पर दिखाई दी हैं। [1] उन्होंने अंधेरी स्थित बैरी जॉन अभिनय स्टूडियो से अभिनय सीखा और वह अपने गुरु बैरी जॉन द्वारा प्रशिक्षित की गयी हैं। [12][13] छह महीने तक ऑडिशन देते रहने के बाद, उन्हें स्लमडॉग मिलियनेर के ऑडिशन के लिए एक कॉल मिला। पिंटो ने डैनी बोयल के लिए ऑडिशन दिया जहाँ वह शोर्ट लिस्ट की गयी और अंत में स्लमडॉग मिलियनेर में काम करने के लिए चुनी गयीं। [6]

पिंटो ने सन 2008 में अपने फीचर फिल्म व्यवसाय की शुरुआत की। स्लमडॉग मिलियनेर मुंबई की एक गंदी बस्ती में रहने वाले एक युवक की कहानी बताती हैं जो एक गेम शो पर प्रदर्शित होता है और लोगों की उम्मीदों से बहोत ज्यादा अच्छा खेलता है, जो गेम शो के मेज़बान एवं कानून प्रवर्तन अधिकारियों के मन में शक पैदा करता हैं। फिल्म में, पिंटो ने लतिका नामक लड़की की भूमिका निभाई हैं, जिसको जमाल (देव पटेल) प्यार करता है। 2008 टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में फिल्म ने कैडिलैक पीपल्स चोइस अवार्ड जीता। [14] गोल्डन ग्लोब पुरस्कार 2009 में, फिल्म ने चार पुरस्कार जीते। खुद पिंटो को 2009 BAFTA पुरस्कार में "सहायक की भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री" के लिए नामांकन मिला,[15] और स्लमडॉग मिलियनेर में साथी कलाकारों के साथ मोशन पिक्चर में किए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड भी जीता। [16]

उन्होंने जूलियन स्केन्बेल द्वारा निर्देशित मिरल नामक, एक फ्रेंको-इजराईली फिल्म पूरी की है। [17] पिंटो वुडी एलन की यु विल मीट अ टोल डार्क स्ट्रेंजर नामक फिल्म में, एंटोनियो बेन्ड़ेरस, जोश ब्रोलिन, एंथनी हॉपकिंस, अनुपम खेर और नाओमी वोट्स जैसे सितारों के साथ कास्ट की गयीं हैं। [18] डेली टेलीग्राफ के अनुसार, वह इस समय बॉलीवुड में सबसे अधिक भुगतान पानेवाली अभिनेत्री है। [19]

13 मई 2009 में "छह आंकड़ा के सौदे" के साथ प्रतिद्वंद्वी सौंदर्य प्रसाधन कंपनी ईस्टी लौडर के साथ जुड़ने वाली हैं ऐसी कई अफवाहों के बावजूद पिंटो को ल'ओरियल का 'नया चेहरा' बनाने की घोषणा की गयी। [20][21]

फिल्मोग्राफी संपादित करें

वर्ष फिल्म भूमिका भाषा नोट्स और पुरस्कार
2008 स्लमडॉग मिलियनेयर लतिका अंग्रेज़ी मोशन पिक्चर में कलाकार द्वारा उत्कृष्ट अभिनय के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड'
पाल्म स्प्रींग्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह - सफल प्रदर्शन अवार्ड'

नामांकित-सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री BAFTA अवार्ड
नामांकित-ब्लेक रील पुरस्कार 2008 - सर्वश्रेष्ठ एनसेंबल
नामांकित - MTV मूवी पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ महिला निर्णायक प्रदर्शन के लिए
नामांकित-सर्वश्रेष्ठ चुंबन के लिए MTV मूवी अवार्ड
2010 मिरल अंग्रेज़ी
फ़्रेंच
हिब्रू
निर्माणोत्तर
2010 यु विल मीट अ टोल डार्क स्ट्रेंजर अंग्रेज़ी फिल्मांकन

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Gerry D’Mello (25 नवंबर 2008). "The Newest Star on the Mangalorean Horizon—Freida Pinto". Daijiworld Media Pvt Ltd Mangalore. मूल से 18 अप्रैल 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 नवंबर 2008.
  2. "Slumdog has done India proud, says Frieda's father". DNA. 23 फरवरी 2009. मूल से 25 अक्तूबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अप्रैल 2009.
  3. "Where are the Slumdog kids now?". Channel 4 News. 23 फरवरी 2009. मूल से 24 दिसंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अप्रैल 2009.
  4. Sung, Helena. "Destiny's Child". Audrey Magazine (February - March 2009). मूल से 22 जनवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अप्रैल 2009.
  5. Team Mangalorean, USA (24 सितंबर 2009). "Freida Pinto shines in Slum Dog Millionaire". Mangalorean.Com. मूल से 1 फ़रवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 फरवरी 2009.
  6. "It's natural to want to become an actress after living in Mumbai". रीडिफ.कॉम. 16 जून 2008. मूल से 1 सितंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 नवंबर 2008.
  7. Norbert Rego. "Unplugged: Freida Pinto". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया . मूल से 25 अप्रैल 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 मई 2009. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  8. Nikhil Taneja (21 जनवरी 2009). "'I would be more than willing to work with Mr Bachchan some day'". हिन्दुस्तान टाइम्स. मूल से 19 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 फरवरी 2009. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  9. "'Comedy is difficult'". रीडिफ.कॉम. 16 जून 2008. मूल से 16 अप्रैल 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 फरवरी 2008.
  10. 20267544_20274176_20614653,00.html "Sneak Peek: World's Most Beautiful People" जाँचें |url= मान (मदद). अभिगमन तिथि 15 अगस्त 2009.[मृत कड़ियाँ]
  11. "Freida Pinto, Winslet in People's best dressed list". DNA. 17 सितंबर 2009. मूल से 23 सितंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 सितंबर 2009.
  12. "Freida Pinto thanks mentor Barry John for success". Daily News & Analysis. 29 जनवरी 2009. मूल से 27 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 फरवरी 2009. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  13. "About Barry John's Acting Studio". The Barry John's Acting Studio. मूल से 1 जून 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 फरवरी 2009.
  14. Liam Lacey (13 सितंबर 2008). "Slumdog Millionaire wins as audience favourite". The Globe and Mail. मूल से 27 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 जनवरी 2009. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  15. "Film Nominations in 2009". BAFTA. मूल से 3 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 फरवरी 2009. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  16. "Slumdog Millionaire bags 2 more US film awards as well as picking up 8 awards at the oscars". CNN IBN. 26 जनवरी 2009. मूल से 5 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 फरवरी 2009.
  17. "Freida Pinto to appear in film on Israeli-Palestanian women". A Pakistan News. 2009-13-25. मूल से 14 जुलाई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 अप्रैल 2009. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  18. Michael Speier, Tatiana Siegel (23 फरवरी 2009). "Watts, Pinto join Woody Allen film". Variety. मूल से 1 मार्च 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 फरवरी 2009.
  19. Nelson, Dean (26 मार्च 2009). "Slumdog Millionaire star Freida Pinto is Bollywood top earner". नई दिल्ली: The Daily Telegraph. मूल से 23 अगस्त 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अक्टूबर 2009. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  20. "Pinto thinks L'Oreal is worth it". Daily Express. 13 मई 2009. मूल से 18 मई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 मई 2009.
  21. "Freida Pinto And Evangeline Lilly Are New L'Oreal Spokeswomen". LimeLife. 12 मई 2009. मूल से 19 मई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 मई 2009.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें