बदख़्शान भूस्खलन २०१४

२ मई २०१४ को अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त के आर्गो जिले में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन की घटना हुई। इस घटना में मारे गये लोगों की संख्या अलग-अलग स्रोतों से भिन्न प्राप्त हुई जो ३५० से २७०० तक है। लगभग ३०० मकान ध्वस्थ हो गये जबकि १४००० घर क्षतिग्रस्त हो गये। बचावकर्मियों को शुरुआत में अन्य भूस्खलन के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बदख़्शान भूस्खलन २०१४

अफ़ग़ानिस्तान में बदख़्शान प्रान्त की स्थिति
तिथि 2 मई 2014 (2014-05-02) (यूटीसी+०४:३०)
स्थान बदख़्शान प्रान्त, अफ़ग़ानिस्तान
निर्देशांक 37°00′57″N 70°21′58″E / 37.01583°N 70.36611°E / 37.01583; 70.36611निर्देशांक: 37°00′57″N 70°21′58″E / 37.01583°N 70.36611°E / 37.01583; 70.36611
मृत्यु ३५०(अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन)[1]
२१०० (बदख़्शां प्रांत के गवर्नर, शाह वलीउल्लाह अदीब)[2]
२७०० (इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन)[3]

भूस्खलन संपादित करें

२ मई २०१४ को अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त के आर्गो नामक जिले में पहाड़ का एक हिस्सा एक गांव पर गिर गया।[4] वहाँ पिछले सप्ताह से मूसलाधार बारिश और बाढ़ की स्थिति पहले स्से बनी हुई थी।[5] भूस्खलन पास के गाँव प्रभावित हुये।[6] हज़ारों घर प्रभावित हुये जबकि ३०० घर भूस्खलन में दफन हो गये[4] यह संख्या गाँव का लगभग एक तिहायी है।[7] ये गाँव हजारों टन मलबे और चटानों के नीचे दब गये जिसने कीचड़ से बनी लहर का रूप ले लिया और राह में आने वाली प्रत्येक वस्तु को ध्वस्त कर दिया।[8]

प्रारम्भिक भूस्खलन सुबह ११:०० बजे से दोपहर १:०० बजे तक हुआ।[9][10] यह घटना शुक्रवार के दिन घटित हुई जब अधिकतर लोग कार्यस्थान पर जाने के स्थान पर घर पर ही पूजा का कार्य करते हैं।[4][10] अफ़गानिस्तान सेना सहित बचाव कार्य जारी किये गये जिन्हें शुरुआती दौर में आवश्यक उपकरणों की कमी का सामना करना पड़ा।[11][12][13]

प्रतिक्रिया संपादित करें

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई के अनुसार भूस्खलन में जान-माल का भारी नुकसान हुआ।[5] अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा: "हम उन लोगों के साथ हैं जो अफ़ग़ानिस्तान के में भयंकर त्रासदी का सामना कर रहे हैं। [...] हम अफ़ग़ानिस्तान की इस त्रासदी में हर तरह से सहायता करने को तैयार हैं।"[14]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; aljaz नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  2. आज़म अहमद (३ मई २०१४). "'No Hope' for Those Buried by Mudslide, Afghanistan Official Says". द न्यूयॉर्क टाइम्स (अंग्रेज़ी में). मूल से 4 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 मई 2014.
  3. "2,700 feared dead in Afghanistan landslide" [अफ़ग़ानिस्तान भूस्खलन में २७०० के मारे जाने की आशंका]. डॉन (अंग्रेज़ी में). ४ मई २०१४. मूल से 8 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 मई 2014.
  4. "Afghanistan landslide 'kills at least 350'" [अफ़ग़ानिस्तान भूस्खलन में 'कम से कम ३५० लोगों का निधन'] (अंग्रेज़ी में). बीबीसी न्यूज़. २ मई २०१४. मूल से 3 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ मई २०१४.
  5. मार्ग़ेरिटा स्तान्काती और हबीब खान तोताखहिल (२ मई २०१४). "Up to 2,500 Buried in Afghan Landslides" [अफ़ग़ान भूस्खलन में २५०० तक लोग गायब]. द वॉल स्ट्रीट जरनल (अंग्रेज़ी में). मूल से 5 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ मई २०१४.
  6. वेर्गानो, डैन (२ मई २०१४). "Mudslide Buries More Than 350 in Afghan Village" [अफ़ग़ान गाँव में भूस्खलन से ३५० लोग दफ़न]. नेशनल जियोग्राफिक (अंग्रेज़ी में). मूल से 3 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ मई २०१४.
  7. आमिर शाह (२ मई २०१४). "Afghan official says 2,000 missing after landslide" [अफ़ग़ानिस्तान की आधिकारिक सूचना के अनुसार २००० लोग गुम]. याहू! न्यूज़ (अंग्रेज़ी में). मूल से 3 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ मई २०१४.
  8. एम्मा ग्राहम-हैरिसन (२ मई २०१४). "Afghanistan mudslides: hundreds feared dead" [अफ़ग़ानिस्तान भूस्खलन: सैकड़ों के मरने की आशंका]. द गार्डियन (अंग्रेज़ी में). मूल से 3 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ मई २०१४.
  9. हरूनी, मिरवाइज़ (२ मई २०१४). "Hundreds killed, thousands missing in Afghan landslide" [अफ़गान भूस्खलन में सैकड़ों मारे गये, हज़ारों गायब] (अंग्रेज़ी में). रिटर्न्स. मूल से 3 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ मई २०१४.
  10. आमिर शाह और रहीम फैयज़ (२ मई २०१४). "Landslide in Afghanistan Kills at Least 350" [अफ़ग़ानिस्तान में भूस्खलन से कम से कम ३५० लोग मारे गये]. एबीसी न्यूज़. मूल से 8 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ मई २०१४.
  11. कश्मिरा गंदेर (२ मई २०१४). "Afghanistan landslide: hundreds feared dead in Hobo Barik village" [अफ़ग़ानिस्तान भूस्कलन: होबो बारिक गाँव में सैकड़ों के मरने की आशंका]. द इंडिपेंडेंट (अंग्रेज़ी में). मूल से 3 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ मई २०१४.
  12. "अफ़ग़ानिस्तान: भूस्खलन में 350 की मौत". बीबीसी हिन्दी. ३ मई २०१४. मूल से 6 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ मई २०१४.
  13. "भूस्खलन में 350 की मौत, दो हजार लोग लापता". अमर उजाला. ३ मई २०१४. मूल से 3 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ मई २०१४.
  14. क्रिस हैरिस (२ मई २०१४). "Afghanistan: Hundreds missing-feared-dead after mudslide" [अफ़ग़ानिस्तान: भूस्खलन में लापता सैकड़ों के मृत होने की आशंका]. यूरोन्यूज़ (अंग्रेज़ी में). मूल से 2 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ मई २०१४. Our thoughts are with the people of Afghanistan who are facing a terrible tragedy [...] We stand ready to help our Afghan partners to face this disaster