बदला (२०१९ फ़िल्म)

सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित २०१९ की हिंदी फ़िल्म


बदला 2019 की एक भारतीय हिंदी-भाषा की रहस्य थ्रिलर फिल्म है, जो सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित और अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू और अमृता सिंह द्वारा अभिनीत है। टोनी ल्यूक, मानव कौल और तनवीर गनी सहायक भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। यह फिल्म वार्नर ब्रदर्स, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और एज़ुर एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है और 2017 की स्पेनिश फिल्म द इनविजिबल गेस्ट का आधिकारिक रूपांतरण है। कहानी एक वकील और एक व्यवसायी के बीच एक साक्षात्कार का चित्रण करती है, जिस पर उसके प्रेमी की हत्या का आरोप लगाया गया है।

बदला
चित्र:Badla poster.jpg
नाटकीय रिलीज पोस्टर
निर्देशक सुजॉय घोष
लेखक सुजॉय घोष
राज वसन्त
(संवाद)
पटकथा सुजॉय घोष
निर्माता
अभिनेता
छायाकार अविक मुखोपाध्याय
संपादक नम्रता राव
संगीतकार
निर्माण
कंपनियां
वितरक एए फ़िल्मस
ज़ी स्टूडियोज़
वॉर्नर ब्रॉस.
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 8 मार्च 2019 (2019-03-08)[1]
लम्बाई
118 मिनट्स[2]
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 10 करोड़[3]
कुल कारोबार अनुमानित 138.49 करोड़[4][5]

यह फिल्म 8 मार्च 2019, को प्रदर्शित हुई थी और इसे समीक्षकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। यह अपने 10 करोड़ के उत्पादन बजट के मुकाबले दुनिया भर में इसने 138.49 करोड़ की कमाई कर व्यावसायिक सफल रही है।

पटकथा संपादित करें

यह फिल्‍म स्‍पैनिश फिल्‍म द इनविजिबल गेस्‍ट से प्रेरित है जिसे कुछ बदलाव के साथ हिंदी में बनाया गया है। इस फिल्‍म में दो किरदार हैं नैना सेठी (तापसी पन्नू) और बादल गुप्‍ता (अमिताभ बच्‍चन)। नैना पर आरोप है कि उसने होटल के कमरे में अपने ब्‍वाय फ्रैंड अर्जुन (टोनी ल्‍यूक) की हत्‍या कर दी है। बिजनेस पर कोई असर ना हो, इसी वजह से वह अपने लीगल अडवाइज़र मानव कौल के जरिए प्रतिष्ठित और जाने-माने वकील बादल गुप्ता (अमिताभ बच्चन) को हायर करती है।

केस की जांच पड़ताल के लिए बादल नैना के घर आते हैं। जहां वह नैना से तमाम सवाल जवाब करते हैं। पूछताछ के दौरान कहानी में रानी (अमृता सिंह) और बाकी कई किरदार आते हैं, जो केस को अलग ही दिशा में ले जाते हैं। इस बातचीत के आधार पर ही बादल गुप्ता सच तक जा पहुंचता है। उसका कहना है कि जो साबित होता है उसे ही कानून सच मानता है।

नैना और बादल दोनों को ही चालाक बताया गया है। फिल्म की शुरुआत में नैना उतना ही बात बताती है जो जरूरी समझती है, लेकिन बादल उसका धीरे-धीरे विश्वास हासिल करता है और बहुत कुछ उगलवा लेता है। बातचीत के जरिये ये अनुमान लगाना कठिन हो जाता है कि नैना को बादल बचा रहा है या फंसा रहा है।

कलाकार संपादित करें

  • अमिताभ बच्चन - बादल गुप्ता के रूप में
  • तासेन पन्नू - नैना सेठी के रूप में
  • अमृता सिंह - रानी कौर के रूप में
  • टोनी ल्यूक - अर्जुन जोसेफ के रूप में
  • मानव कौल - जिमी पंजाबी (नैना के वकील) के रूप में
  • तनवीर गनी - निर्मल "निम्बी" सिंह तूर के रूप में
  • डेन्ज़िल स्मिथ - जासूस सोढ़ी के रूप में
  • एंटोनियो अकील - सनी सिंह तूर के रूप में
  • शोम मखीजा - सुनील सेठी के रूप में
  • एलेना फर्नांडीस - होटल रिसेप्शनिस्ट के रूप में

फ़िल्मांकन संपादित करें

फिल्म की प्रमुख फ़िल्मांकन 14 जून 2018 से ग्लासगो, स्कॉटलैंड में शुरू हुई।[6][7]

प्रदर्शन संपादित करें

11 फरवरी 2019 को, शाहरुख खान, जिनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, ने फिल्म के दो फ़र्स्ट लुक पोस्टर ट्वीट किए, एक बच्चन के चरित्र के साथ और दूसरा पन्नू के साथ। यह फिल्म 8 मार्च 2019 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदर्शित हुई थी।[8] फिल्म को ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन द्वारा 118 मिनट के रनटाइम के साथ प्रमाणित किया गया था।[9]

12 फरवरी 2019 को, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने यूट्यूब पर इसका आधिकारिक ट्रेलर पोस्ट किया। ट्रेलर 1 घंटे के भीतर 252 हजार बार देखा गया और प्रदर्शन के दिन से अब तक 30 मिलियन व्यूज बटोर चुका है।[10]

बॉक्स ऑफिस संपादित करें

अपने शुरुआती सप्ताहांत में बदला ने घरेलू बाजार से 27.38 करोड़ का संग्रह किया।[11] फिल्म ने दुनिया भर में 138.49 करोड़ का सकल संग्रह किया, जिसमें घरेलू कमाई 103.88 करोड़ और विदेशी सकल 34.61 करोड़ थी।[4][5]

संगीत संपादित करें

फिल्म का संगीत अमाल मलिक, अनुपम रॉय और क्लिंटन सेरेजो द्वारा संगीतबद्ध किया गया है, जबकि गीत कुमर, ए.एम. तुराज़, सिद्धान्त कौशल, मनोज यादव, अनुपम रॉय और जीज़ी द्वारा लिखे गए हैं। रणवीर सिंह की गली बॉय से प्रेरित अमिताभ बच्चन ने "औकात" गाने की रैपिंग की है।[12]

Track listing
क्र॰शीर्षकगीतकारसंगीतकारगायकअवधि
1."क्यु रब्बा"कुमारअमाल मलिकअरमान मलिक4:52
2."औकात"सिद्धान्त कौशल, जिज़ीक्लिंटन सिजोअमिताभ बच्चन, अमित मिश्रा, क्लिंटन सिजो
रैप: जिज़ी
2:32
3."तुम ना आये"ए.एम. तुराज़अमाल मलिककेके2:59
4."बदला"मनोज यादव, अनुपम रॉयअनुपम रॉयअनुपम रॉय4:08
5."क्यु रब्बा" (ध्वनिक)कुमारअमाल मलिकअमाल मलिक3:34
कुल अवधि:18:05

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Amitabh Bachchan and Taapsee Pannu starrer Badla to release on March 8, 2019". मूल से 10 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अक्तूबर 2019.
  2. "Badla 2019 | British Board of Film Classification". Bbfc.co.uk. 5 March 2019. मूल से 10 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अक्तूबर 2019.
  3. "Badla vs Captain Marvel - Box Office Collection Prediction: Amitabh Bachchan, Tapsee Pannu starrer to clash with Hollywood biggie". ज़ी बिज़नेस. 7 March 2019. मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 March 2019.
  4. "Badla - Box office collection till now". Bollywood Hungama. मूल से 30 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 May 2019.
  5. "Bollywood Top Grossers Worldwide Bollywood Hungama". Bollywood Hungama. मूल से 18 नवंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 May 2019.
  6. "Amitabh Bachchan starts shooting for 'Badla' in Glasgow - Times of India". The Times of India. मूल से 16 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-02.
  7. "Amitabh Bachchan on Twitter". Twitter (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2018-10-25.
  8. "Taapsee Pannu, Amitabh Bachchan's Badla to release on International Women's Day, Shah Rukh Khan might do a cameo". Hindustan Times. मूल से 22 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 February 2019.
  9. Taran Adarsh [@taran_adarsh] (5 March 2019). "#CensorNews: #Badla certified 12A by British censors on 5 March 2019. Approved run time: 118 min, 15 sec [1 hour, 58 minutes, 15 seconds]. #Overseas #UK" (Tweet) – वाया Twitter. Invalid |number= parameter (help)
  10. Red Chillies Entertainment. "Badla - Official Trailer - Amitabh Bachchan - Taapsee Pannu - Sujoy Ghosh - 8th March 2019". YouTube. मूल से 8 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 March 2019.
  11. Taran Adarsh [@taran_adarsh] (11 March 2019). "#Badla is a success story... Glowing word of mouth converts into footfalls, consolidates its BO status... Metros/multiplexes splendid... Tier-2 cities join the party on Day 2 and 3... Fri 5.04 cr, Sat 8.55 cr, Sun 9.61 cr. Total: ₹ 23.20 cr. India biz. Gross BOC: ₹ 27.38 cr" (Tweet) – वाया Twitter. Invalid |number= parameter (help)
  12. "Amitabh Bachchan gets inspired by Ranveer Singh, RAPS for Badla". Bollywood Hungama (अंग्रेज़ी में). 2019-02-28. मूल से 11 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-03-05.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें