बांग्लादेशी टका (बांग्ला: টাকা, प्रतीक: ৳ या Tk, मुद्रा कूट: BDT) बांग्लादेश गणतन्त्र की आधिकारिक मुद्रा है। ৳10 या इससे अधिक मूल्य के बैंक नोटों को बांग्लादेश बैंक द्वारा जारी और नियंत्रित किया जाता है जबकि ৳1, ৳2 और ৳5 के बैंक नोटों को जारी करने की जिम्मेदारी बांग्लादेश सरकार के वित्त मंत्रालय की है। ৳1 को 100 पोइशा (पैसा) में विभाजित किया गया है।

बांग्लादेशी टका
টাকা (बांग्ला)
1000 बैंक नोट (मुखभाग)
ISO 4217
कोडBDT
मूल्यवर्ग
उप इकाई
 1/100पोइशा
प्रतीक
पोइशाp
बैंकनोट
 प्राय: प्रयुक्त2, 5, 10, 20, 50, 100, 500 & 1000
 बहुत कम प्रयुक्त1
सिक्के
 प्राय: प्रयुक्त5
 बहुत कम प्रयुक्त1, 2 & 50p
जनसांख्यिकी
प्रयोक्ता बांग्लादेश
जारीकर्ता
केन्द्रीय बैंकबांग्लादेश बैंक
 जालस्थलwww.bb.org.bd
मुद्रकद सिक्युरिटी प्रिंटिंग कॉरपोरेशन बांग्लादेश लिमिटेड
 जालस्थलwww.spcbl.org.bd
टकसालद सिक्युरिटी प्रिंटिंग कॉरपोरेशन बांग्लादेश लिमिटेड
मूल्यांकन
मुद्रास्फीति6.17%
 स्रोतBBS, अगस्त 2015[1]

व्युत्पत्ति संपादित करें

 
15वीं शताब्दी के बंगाल सल्तनत में सिंह प्रतीक के साथ चाँदी का एक टका

टका शब्द की उत्पत्ति 'टंका' शब्द से हुई है जो मूलत पुरानी तुर्की भाषा के शब्द 'तमगा' से आया है और जिसका अर्थ मुद्रा या मोहर होता है। एक समय में तुर्की दिल्ली सल्तनत की भाषा थी। पूरे बंगाल क्षेत्र में हमेशा से ही इस शब्द का प्रयोग मुद्रा के लिए होता रहा है। 14वीं शताब्दी में, इब्न बतूता ने पाया कि बंगाल सल्तनत में बंगाली लोग सोने और चाँदी के सिक्कों को दीनार की बजाय टका कहते थे।

 

बांग्ला में टका शब्द का प्रयोग सभी प्रकार की मुद्राओं, सिक्कों या नोटों के लिए होता है। भारतीय रुपये को भी भारत के पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा राज्यों में टका ही कहा जाता है। असम में इसे 'टौका' और ओड़िशा में इसे 'टौंका' कहा जाता है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Consumer Price Index (CPI) And Inflation Rate" (PDF). Bangladesh Bureau of Statistics. August 2015. मूल (PDF) से 26 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 September 2015.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें